कुछ ऐसे पहिये के डिस्क में फंसी महिला, हुए बॉडी 2 टुकड़े, बची मासूम

इंदौर। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर सरदारपुर और मांगोद के बीच धार जिले के हातोद में सोमवार को दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो साल बच्ची की जान बच गई। हादसे के दौरान महिलाएं बच्ची को गोद में लेकर पैदल जा रही थीं, इसी दौरान सामने से आए एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद महिलाएं ट्रक के पहिए की डिस्क में फंस गईं, जिससे उनके शरीर के दो टुकड़े हो गए, जबकि बच्ची उनकी गोद से दूर जा गिरी।

कुछ ऐसे पहिये के डिस्क में फंसी महिला, हुए बॉडी 2 टुकड़े, बची मासूम

– मिली जानकारी अनुसार मृतका हातोद निवासी मांगूबाई पति दिलीपसिंह का मायका उंडेली में है। वे बेटे के साथ उंडेली ले जा रही थी। पड़ोस में रहने वाली गबुरीबाई की रिश्तेदारी भी उंडेली में है। इसलिए वह भी उनके साथ बैठ जा रही थी। मांगूबाई ने अपने साथ बड़े बेटे विनोद की दो साल की बेटी हिमांशी को भी लेकर जा रही थी।

– गांव से थोड़ी ही दूर वे पहुंची थी कि तभी सामने से राजगढ़ की ओर से आए खाद से भरे ट्रक (एमपी 45 एच 351) का अगला टायर डिवाइडर से टकराया। जिससे टायर फूट गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर चल रहीं महिलाओं को को चपेट में ले लिया।

– टक्कर के दौरान मासूम दादी की गोद से छिटककर दूर जा गिरी, जबकि दोनों महिलाएं ट्रक की डिस्क में दब गईं और दोनों ने तड़प कर वहीं दम तोड़ दिया। डिस्क में फंसने की वजह से महिलाएं दो भागों में बंट गईं। प्रत्यक्षदर्शी पूर्व सरपंच भगवानसिंह ने बताया हादसे के बाद बच्ची महिलाओं के शवों के पास रो रही थी। जबकि मंगूबाई का बेटा अनिल मां की ऐसी हालत देख बदहवास हो गया।

इसे भी देखें:- सावधान! फेसबुक पर दीवाली शॉपिंग की फोटो डालने से पहले जरुर पढ़ ले ये खबर

क्रेन की मदद से निकाले शव

– हादसा इतना भयानक था कि देखने वाले सिहर उठे। डिस्क की चपेट में आने से दोनों महिलाओं के शरीर दो टुकड़ों में बंट गए और क्षत विक्षत हो गए। क्रेन की मदद से वाहन को उठा कर एक घंटे के बाद शव निकाले गए। बालिका को डॉक्टरों ने पूर्ण स्वस्थ बताया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Back to top button