दो बुजुर्ग बहनों की हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस को है इस बात का शक

पश्चिम विहार इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर दो बुजुर्ग सगी बहनों की हत्या कर दी गई। एक बहन का गला घोंटा गया है जबकि दूसरे पर धारदार हथियार से वार किया गया है। शवों की शिनाख्त आशा पाठक (75) और उषा पाठक (78) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ने फ्रेंडली इंट्री ली है। घर का सामान बिखरा मिला है। इसलिए पुलिस को आशंका है कि लूटपाट की वजह से वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।दो बुजुर्ग बहनों की हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस को है इस बात का शक

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि उषा और आशा पश्चिम विहार के ए-6 ब्लॉक में दूसरी मंजिल पर रहती थीं। उषा हापुड़ उत्तर प्रदेश के एक कॉलेज में म्यूजिक टीचर के पद से रिटायर्ड थी। जबकि आशा कृषि भवन स्थित इंडियन कांउसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च में लाइब्रेरियन के पद से रिटायर्ड थी। दोनों अविवाहित थीं।

बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे उनकी नौकरानी घर पहुंची। दरवाजा खुला हुआ था। अंदर दाखिल हुई तो उसने दोनों बहनों को अचेत अवस्था में देखा। उसने शोर मचाकर पड़ोसियों को वारदात की जानकारी दी। फिर दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस उपायुक्त समेत अन्य आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एक बहन के सिर में चोट के निशान थे।

पुलिस ने दोनों बहनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में नौकरानी ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर भी वह डेढ़ बजे घर आई थी। उस समय घर में एक पलंबर काम कर रहा था। चार बजे पलंबर भी उसके साथ ही घर से निकल गया था। पुलिस पलंबर से भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया दोनों बहनों के पिता कृष्ण देव पाठक म्यूजिक टीचर थे और घर पर ही बच्चों को म्यूजिक सिखाते थे। इनका परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला है। दोनों बहनों की एक बहन और भाई महाराष्ट्र में रहते हैं। जबकि एक भतीजा दिल्ली के नांगलोई और भतीजी नोएडा में रहती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Back to top button