बिहार में चक्रवात का बड़ा संकट: ठंड ने दी दस्‍तक, 30 तक और घटेगा तापमान

बिहार में अब ठंड ने दस्‍तक दे दी है। 30 अक्‍टूबर से इसमें और बढ़ोतरी के आसार हैं। पश्चिम बंगाल और गंगा के तटीय क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसका असर तापमान पर पडऩे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना सहित प्रमुख शहरों का तापमान एक डिग्री नीचे गिर सकता है।बिहार में चक्रवात का बड़ा संकट: ठंड ने दी दस्‍तक, 30 तक और घटेगा तापमान

पटना में आज 32 डिग्री तापमान

रविवार को पटना में तापमान 32 डिग्री है। इसके पहले शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। यह शुक्रवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक था।

उधर, गया का अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

30 तक बढ़ जाएगी ठंड

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 अक्टूबर तक पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। आकाश पूरी तरह साफ रहेगा और हवा में नमी का स्तर बढऩे के कारण रात में ठंड का अहसास होगा।

Back to top button