भ्रष्टाचार का झोला लेकर निकलता था सैफई खानदान और करता था लूटपाट: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को एक खानदान ने लूट लिया है। सैफई खानदान भ्रष्टाचार का झोला लेकर निकलता था और भर्तियों के रूप में लूटपाट करता था। सपा सरकार में सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टचार का बोलबोला था।

प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को देर रात जालौन जिले में कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ के रूप में चौबीस घंटे काम करने वाला एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। मोदी और योगी सरकार ने एक के बाद ऐसी योजनाएं दी हैं जिनसे आम लोगों को राहत मिली है। मोदी और योगी ने अपने मकान की चिंता नहीं की बल्कि हर गरीब का मकान हो ऐसी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की आत्मा नेताओं में बसती है जब कि भाजपा की आत्मा संगठन के कार्यकर्ताओं में बसती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता सीन होगी।

Back to top button