कल जारी होंगे सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के एडमिट कार्ड..

Symbiosis इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, पुणे में सिम्बायोसिस एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन के एडमिट कार्ड कल जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी किए जा रहे हैं। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन था।  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट  sid.edu.in पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। आपको बता दें कि इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 5 सितंबर से जारी किया गया था। सीड परीक्षा 15 जनवरी को सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से ऑनलाइन मोड में होगी। परीक्षा के नतीजे 23 जनवरी को जारी कर दिए जाएंगे।

SEED 2023 entrance exam pattern:  SEED एग्जाम में 60 मिनट में 60 सवालों के लिए जवाब देने होते हैं। इनमें अधिकतर सवाल एमसीक्.ू टाइप के होंगे।  पेपर में विजुवुअल सेंसेटिविटी, जजमेंट,रीजनिंग एबिलिटी, प्रोब्लम सोल्विंग, लॉजिक साइंस की बेसिक नॉलेज के पद शामिल हैं। 

SEED 2023 admit card: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.sid.edu.in पर जाएं

इसके बाद होमपेज पर दिए गए SEED 2023 admit card link पर क्लिक करें।

अपने लॉगइन डालें और इसका प्रिंटाआउट रख लें।

Back to top button