जोशीमठ में भू धंसाव के चलते 600 से अधिक परिवारों को किया जाएगा एयरलिफ्ट…

जोशीमठ में भू धंसाव के चलते 600 से अधिक परिवारों के अस्तित्व पर खतरा बना हुआ है। जन जीवन पर मंड़राते संकट के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पुनर्वास किया जा रहा है। लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। मौके पर हेलीकॉप्टर्स को उपलब्ध कराया गया है ताकि लोगों को जल्दी और आसानी से रेस्क्यू किया जा सके। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जोशीमठ के लगभग 600 परिवारों को रेस्क्यू करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री धामी आज जोशीमठ का दौरा करेंगे और अधिकारियों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्लान का जायजा लेंगे। मौके पर हेलीकॉप्टपर्स को तैनात किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोगों को एयरलिफ्ट करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। धामी ने अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भू-धंसाव की स्थिति की समीक्षा करने के बाद मीडिया से कहा कि नागरिकों का जीवन बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। अधिकारियों को जोशीमठ में घरों में रहने वाले लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है।

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत कुमार सिन्हा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए जमीन पर जोशीमठ में कैंपिंग कर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों का पुनर्वास तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा उपचार की सुविधा और लोगों को एयरलिफ्ट करने की भी व्यवस्था के आदेश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि एक तत्काल कार्य योजना के साथ-साथ एक दीर्घकालिक कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए और दोनों पर सही दिशा में काम शुरू किया जाना चाहिए।

मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, अबतक 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। एयरलिफ्ट करने कि कार्ययोजना पर बात चल रही है। लोगों को उनके घरों से निकला जा रहा है। राज्य सरकार के कई अधिकारी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आज उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचेंगे जिसके बाद स्थिति के अनुसार एयरलिफ्ट करने के प्लान पर काम चालू हो सकता है। 

Back to top button