भगवंत मान ने कहा- आप और कांग्रेस का समझौता संभव नहीं, यह केवल अफवाह

खन्ना। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने आप-कांग्रेस के समझौते की बात को खारिज किया है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अौर आप का किसी हाल में समझौता या गठबंधन नहीं हाे सकता है। यह महज अफवाह है और विरोधियों द्वारा आप को नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाया जा रहा है। कांगेस का तो पहले से ही अकाली दल से गुप्‍त गठबंधन है।भगवंत मान ने कहा- आप और कांग्रेस का समझौता संभव नहीं, यह केवल अफवाह

वह यहां रामगढिय़ा भवन में आम आदमी पार्टी के वालंटियर्स की बैठक को संबोधित करने आए थे। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि किसी भी स्तर पर कांग्रेस से आम अादमी पार्टी के गठबंधन या समझौते के बारे में कोई बात नहीं हुई है। यह अफवाह विरोधियों की चाल है।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में पहले ही कांग्रेस का अकाली दल के साथ अंदरूनी गठबंधन है। विधानसभा चुनाव के दौरार इसी कारण मेरे खिलाफ रवनीत बिट्टू को जलालाबाद में वोट काटने के लिए उम्‍मीदवार बनाया गया था। आप पंजाब के हितों के लिए लड़ती रहेगी। उन्‍होंने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार पर निशाने भी साधे।

मान ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा विक्रम मजीठिया से माफी मांगने के खिलाफ हैं। पंजाब इकाई मजीठिया के खिलाफ आज भी लड़ाई लड़ रही है। पंजाब के लोगों की बदकिस्मती है कि पहले मजीठिया के जीजा की सरकार थी और अब मजीठिया के चाचा की सरकार है।

उन्होंने कहा कि पंचायती चुनाव में हिस्सा लेने के संबंध में फिलहाल आप ने कोई फैसला नहीं लिया है। समय आने पर इस बारे में फैसला किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल द्वारा उन्हें बठिंडा से चुनाव लड़ने की चुनौती देने के सवाल पर मान ने कहा कि उन्हें संगरूर के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। वह संगरूर नहीं छोड़ सकते। हरसिमरत चाहें तो उनके खिलाफ संगरूर से चुनाव लड़ सकती हैं।

Back to top button