टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने अपने डांस से लगायी आग, अब तक देख चुके हैं लगभग 3 लाख लोग

सोशल मीडिया के इस दौर में कभी भी कोई चीज वायरल हो जाती है। कुछ चीजों को वायरल होने में काफी समय लगता है, जबकि कुछ चीजें इस तरह से वायरल होती हैं, जैसे जंगल की आग। आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन कुछ वीडियो देखने के बाद मन प्रसन्न हो जाता है। डांस भी उन्ही में से एक है। कई बार सोशल मीडिया पर अद्भुत डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर हर किसी को आनंद आता है।

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने अपने डांस से लगायी आग, अब तक देख चुके हैं लगभग 3 लाख लोगआपको भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा तो याद ही होगी। एक समय ऐसा था जब देश में सानिया मिर्जा के नाम का डंका बजता था। टेनिस में उनके सामने कोई नहीं टिकता था। हर किसी को हराते हुए वह भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रही थी। फिर अचानक से उनको पाकिस्तानी क्रिकेटर से प्यार हुआ और वो उससे शादी करके पाकिस्तान चली गयीं। हालांकि पाकिस्तान जानें के बाद भी वह हमेशा भारत की तरफ से ही टेनिस खेलती रही। लेकिन शादी के बाद सानिया मिर्जा के चाहने वालों की संख्या कम हो गयी।

शादी से पहले हर युवा सानिया मिर्जा के सपने देखता था। लेकिन शादी के बाद एक ही पल में सबकुछ बदल गया। सानिया मिर्जा की खूबसूरती और उनकी नथुनी को लेकर एक भोजपुरी गीत भी बनाया गया था। इसी बात से आप समझ सकते हैं कि सानिया मिर्जा कितनी चर्चित रह चुकी हैं। एक बार फिर सानिया मिर्जा ने लोगों के दिलों पर राज करने की ठान ली है। जी हाँ लेकिन इस बार वह अपने खेल से नहीं बल्कि अपने डांस से ऐसा करने वाली हैं। आपने सानिया मिर्जा को टेनिस कोर्ट पर खेलते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन डांस करते हुए शायद ही कभी देखा होगा।

आपको बता दें अनिय मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ट्वीटर हो या इन्स्टाग्राम हर जगह सानिया के चाहने वाले हैं। अपने मैच से फ्री होने के बाद सानिया सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुडी हुई कई बातें शेयर करती हैं। सानिया का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा डांस कर रही है। यह वीडियो नए साल के मौके पर पोस्ट किया गया था। आपको बता दें इस वीडियो को अब तक लगभग 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Back to top button