लंदन में इस TV एक्टर की बेटी के साथ मौज-मस्ती करते नजर आए तैमूर

करीना कपूर और सैफ अली खान के नवाबजादे तैमूर इन दिनों लंदन में मौज मस्ती कर रहे हैं। यहां कभी वह प्रैम में बैठकर सैर-सपाटे पर निकलते हैं, तो कभी परिवार वालों के साथ पार्टी करते देखे जा रहे हैं। उनकी इस विदेशी ट्रिप की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वह टीवी के मशहूर एक्टर की बेटी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।लंदन में इस TV एक्टर की बेटी के साथ मौज-मस्ती करते नजर आए तैमूर

लंदन का चिड़ियाघर घूमने गए तैमूर
रियलिटी शो ‘रोडीज’ फेम रणविजय सिंह की बेटी कायनात भी अपने नानी घर लंदन में है। यहां वह मां प्रियंका के साथ चिड़ियाघर घूमने गई थीं। इसी जगह उनकी मुलाकात तैमूर से हो गई। रणविजय सिंह की पत्नी प्रियंका ने तैमूर और कायनात की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘काइनू और टिम टिम’-

मां करीना की फोटो भी आई सामने

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक और तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह करीना कपूर के साथ नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में करिश्मा कपूर ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया है। लंदन में उनकी बर्थडे पार्टी में तैमूर भी पहुंचे। पार्टी की तस्वीरों में तैमूर कप केक को टकटकी लगाए नजर आ रहे थे।

Back to top button