सोशल मीडिया

सोशल मीडिया से जनसंपर्क होगा मजबूत – बंशीधर तिवारी
सोशल मीडिया से जनसंपर्क होगा मजबूत – बंशीधर तिवारी

भारत को वर्ष @ 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रभावी संवाद, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था, जिम्मेदार मीडिया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को सबसे अहम आधार बताया गया। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन “2047 तक भारत को किस तरह विकसित किया जा सकता है” विषय पर आयोजित विचार-विमर्श में प्रशासन, मीडिया, शिक्षा और जनसंचार क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने एक स्वर में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब नीतियों के साथ-साथ उनका प्रभावी संप्रेषण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

पहले सत्र में स्वास्थ्य, विज्ञान और सूचना पर फोकस PRSI Conference

दूसरे दिन के पहले सत्र में स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना एवं उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी तथा यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने अपने विचार रखे। अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि सुशासन की सफलता प्रभावी, पारदर्शी और संवेदनशील संचार पर निर्भर करती है। सरकार की योजनाएं तभी सफल होती हैं जब उनकी सही और समय पर जानकारी जनता तक पहुंचे। उन्होंने डिजिटल सूचना प्रणाली और सोशल मीडिया के माध्यम से जनसंपर्क को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड के 25 वर्ष के विकास की तस्वीर पेश की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन लगातार बढ़ा है। अकेले चारधाम में इस साल 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु आए हैं।

चारधाम के अलावा आदि कैलास, जागेश्वर धाम और  कैंची धाम के साथ ही मानस मंदिरमाला को भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर साल लगभग सात-आठ करोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं। अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय और जीडीपी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दूरदर्शिता और मार्गदर्शन में अब पहाड़ों में रिवर्स माइग्रेशन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार की 35 नीतियां तैयार की गयी हैं। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ. दुर्गेश पंत ने कहा कि विज्ञान, नवाचार और अनुसंधान विकसित भारत की आधारशिला हैं। उन्होंने युवाओं को वैज्ञानिक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विज्ञान संचार के माध्यम से शोध को समाज से जोड़ा जाना चाहिए। यह नवाचार को जनआंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।सत्र के मॉडरेटर संजीव कंडवाल ने कहा कि मीडिया, शासन और समाज के बीच संवाद की कड़ी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिम्मेदार, तथ्यपरक और संतुलित पत्रकारिता से ही लोकतंत्र मजबूत होता है और जनविश्वास कायम रहता है।

दूसरे सत्र में मीडिया, शिक्षा और लोकतंत्र पर संवाद

सम्मेलन के दूसरे सत्र में लोक सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, सीआईएमएस कालेज के चेयरमैन ललित जोशी, एनडीटीवी नई दिल्ली के सीनियर एडिटर डा. हिमांशु शेखर, न्यूज 18 के एडिटर अनुपम त्रिवेदी तथा आईआईएमसी नई दिल्ली की प्रोफेसर  डॉ. सुरभि दहिया ने सहभागिता की।इस सत्र में डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि सूचना का प्रभावी प्रसार शासन की सफलता की कुंजी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं और नीतियों को तेजी और पारदर्शिता के साथ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संचार प्रणाली को समय के अनुरूप लगातार अपडेट करना आवश्यक है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

टूट गया रिश्ता, पर आपके सोशल मीडिया पर रहती है उनकी पैनी नजर?
टूट गया रिश्ता, पर आपके सोशल मीडिया पर रहती है उनकी पैनी नजर?

रिश्ता खत्म हो जाए तो ज्यादातर लोग उम्मीद करते हैं कि अब आगे बढ़ना आसान होगा। मगर सोशल मीडिया के दौर में ब्रेकअप के बाद भी पूरी तरह अलग होना इतना आसान नहीं है। कई बार रिश्ता खत्म हो जाता है, लेकिन सामने वाला आपकी हर फोटो, स्टोरी और पोस्ट पर पैनी नजर रखता रहता है। इसे ही कहते हैं- Orbiting! आइए, जानते हैं इससे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

ब्रेकअप के बाद हम सोचते हैं कि अब जिंदगी शांत हो जाएगी- न कॉल, न मैसेज, न बहस… लेकिन जनाब, सोशल मीडिया के जमाने में रिश्ते खत्म होने के बाद भी लोग आपकी दुनिया से पूरी तरह गायब नहीं होते। कभी सोचा है कि जो इंसान आपकी जिंदगी से निकल चुका है, वो आपकी हर स्टोरी सबसे पहले कैसे देख लेता है?

आपकी नई फोटो पर तुरंत ‘लाइक’ कौन करता है और कौन आपकी रील्स पर चुपके से नजर डालकर बिना एक शब्द कहे आगे बढ़ जाता है? ये कोई इत्तेफाक नहीं… बल्कि रिलेशनशिप की दुनिया का नया ट्रेंड है- Orbiting, जिसमें रिश्ता खत्म हो जाता है, पर नजरें नहीं।

क्या होता है Orbiting?

ऑर्बिटिंग का मतलब है– रिश्ता खत्म होने के बाद भी कोई व्यक्ति आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स के ‘ऑर्बिट’ में बना रहता है। यानी वह सीधे आपसे बात नहीं करता, लेकिन आपकी पोस्ट्स लाइक करता है, स्टोरीज चुपचाप देखता है और कभी-कभी रील्स पर रिएक्ट भी कर देता है। यह ऐसा है जैसे वह आपकी जिंदगी से गया जरूर है, लेकिन आपके ऑनलाइन स्पेस से जाना नहीं चाहता।

क्यों बढ़ रहा है यह ट्रेंड?

आज के समय में लोग अपने इमोशन्स को संभालने की जगह सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहना आसान समझते हैं। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि ब्रेकअप के बाद आप कैसे हैं- क्या कर रहे हैं, किसके साथ हैं, आपने आगे बढ़ा या नहीं। अक्सर यह सब बिना किसी बातचीत के, सिर्फ ‘ऑनलाइन नजर’ के जरिए होता है। कुछ लोग ‘ईगो’ के चलते भी ऑर्बिटिंग करते हैं- उन्हें लगता है कि वे आपकी लाइफ से भले ही चले गए हों, लेकिन आप उन्हें अभी भी नोटिस करते रहें।

ऑर्बिटिंग का मन पर क्या असर पड़ता है?

ऑर्बिटिंग सिर्फ एक डिजिटल हरकत नहीं है, यह मानसिक उलझन भी पैदा कर सकती है।

आप सोचते रहते हैं कि वह आपकी हर पोस्ट क्यों देख रहा है।

क्या उसे अब भी फर्क पड़ता है?

क्या वह वापस आना चाहता है?

या सिर्फ आपकी लाइफ पर नजर रखना चाहता है?

इन सवालों के कारण ब्रेकअप से हील होने में वक्त लग सकता है। आप आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन उसकी मौजूदगी आपकी स्क्रीन पर बार-बार याद दिलाती रहती है।

क्या यह किसी तरह का ‘Mixed Signal’ है?

कई बार ऑर्बिटिंग सिर्फ आदत होती है, कोई इरादा नहीं। लोग अनजाने में भी स्टोरीज देख लेते हैं या फॉलो करना नहीं छोड़ते। लेकिन कुछ मामलों में यह संकेत होता है कि वे पूरी तरह छोड़ नहीं पा रहे। फिर भी, जब तक सामने वाला साफ तौर पर बात न करे, ऑर्बिटिंग को किसी बड़े इमोशनल मैसेज की तरह नहीं लेना चाहिए।

इस स्थिति से कैसे निपटें?

अगर ऑर्बिटिंग आपको परेशान कर रहा है, तो कुछ कदम मदद कर सकते हैं-

सोशल मीडिया पर ब्राउंड्रीज सेट करें।

जिनकी नजर से आप बचना चाहते हैं, उन्हें रिस्ट्रिक्ट या म्यूट करें।

खुद को बार-बार याद दिलाएं कि ऑनलाइन एक्टिविटी हमेशा असल इमोशन नहीं होती।

अपने हीलिंग प्रोसेस पर ध्यान दें, न कि उनकी ऑनलाइन मौजूदगी पर।

क्या होता है नतीजा?

ऑर्बिटिंग आज के रिश्तों का नया, चुपचाप बढ़ता हुआ ट्रेंड है। यह किसी की डिजिटल आदत भी हो सकती है और किसी की अधूरी भावनाएं भी, लेकिन असली बात यह है कि आप अपने मानसिक संतुलन और शांति को प्राथमिकता दें। रिश्ता टूट चुका है और अब वक्त है कि आप आगे बढ़ें, चाहे कोई आपकी स्टोरी देखे या नहीं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

भाजपा के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप
भाजपा के पूर्व विधायक का अश्लील वीडियो वायरल, पार्टी में मचा हड़कंप

मोतिहारी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के पूर्व विधायक और इस बार फिर से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे एक नेता का अश्लील वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही भाजपा में हड़कंप मच गया है और लोग तरह-तरह की बातें करने लगे हैं।

यह मामला कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। यहां से पहले भाजपा नेता सचिंद्र सिंह विधायक रह चुके हैं और इस बार फिर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। अब उन्हीं का एक अश्लील वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन इसके बाद भाजपा में अंदरखाने हलचल तेज हो गई है।

पार्टी के कई नेताओं ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अब उनसे टिकट वापस लेकर किसी दूसरे उम्मीदवार को मौका दे सकता है।

जानकारी के अनुसार, सचिंद्र सिंह की गिनती चंपारण के बड़े भाजपा नेताओं में होती है और वे भाजपा सांसद व पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के करीबी माने जाते हैं। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें राजद के मनोज यादव ने हराया था। अब वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा के भीतर टिकट की दौड़ में फिर से कई नए नामों की चर्चा शुरू हो गई है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

वीरेंद्र सहवाग हुए भावुक, सोशल मीडिया पर दर्दभरी कहानी बयां कर लिख डाली पोस्ट
वीरेंद्र सहवाग हुए भावुक, सोशल मीडिया पर दर्दभरी कहानी बयां कर लिख डाली पोस्ट

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। ये मामला उनके स्कूल सहवाग इंटरनेशनल स्कूल से जुड़ा हुआ है।

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में सहवाग ने एक संघर्ष की कहानी को बयां की है। तूफानी बल्लेबाज ने ये पोस्ट अपने लिए नहीं बल्कि राहुल सोरंग के लिए लिखी है जिन्हें हाल ही में हरियाणा की अंडर-19 टीम में जगह मिली है।

राहुल 2019 में हुए पुलवामा अटैक में मारे गए हेड कॉन्सटेबल विजय सोरंग के बेटे हैं। राहुल, सहवाग के ही स्कूल में पढ़ते हैं। वह 2019 से ही उनके स्कूल में पढ़ रहे हैं। सहवाग ने पुलवामा में शहीद हुए सिपाहियों के बच्चों की पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात कही थी। राहुल उन्हीं में से एक हैं। वह अब क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं।

सहवाग हो गए खुश
राहुल को जैसे ही हरियाणा की अंडर-19 टीम में जगह मिली वैसे ही सहवाग की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने जज्बात बयां कर दिए। उन्होंने लिखा, “हरियाणा की अंडर-19 टीम में चुने जाने के लिए राहुल को सोरंग को बधाई। उनके पिता पुलवामा में शहीद हो गए थे। ऐसे में राहुल को सपोर्ट करने का मुझे सौभाग्य मिला और मैं उनके सफर को लेकर काफी खुश हूं।”

आयु वर्ग में दिखाया जलवा
राहुल हरियाणा की अंडर-14, अंडर-16 टीमों में खेल चुके हैं। सहवाग ने उस समय लिखा था, “नाम याद रखिएगा। राहुल सोरंग। ये उनके जीवन का सबसे ज्यादा खुशी वाला पल है। पुलवामा अटैक के बाद अपील की थी की कि मैं इस हमले में मारे गए शहीदों के बच्चों को फ्री में शिक्षा दूंगा और ये लोग मेरे सहवाग इंटरनेशनल स्कूल में रह सकेंगे। राहुल चार साल से हमारे साथ हैं और विजय मर्चेंट ट्रॉफी हरियाणा की अंडर-16 टीम में चुने गए हैं।”

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

मैदान से लेकर सोशल मीडिया हर जगह पाकिस्तान की छीछालेदर, मीम बनाकर यूजर्स ले रहे मजे
मैदान से लेकर सोशल मीडिया हर जगह पाकिस्तान की छीछालेदर, मीम बनाकर यूजर्स ले रहे मजे

एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। भारत ने नौवां एशिया कप खिताब जीता और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई जिसमें यूजर्स ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी पर तंज कसते हुए कई मजेदार मीम्स साझा किए।

एशिया कप 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा कर शानदार जीत दर्ज की है। आखिरी ओवर तक चले इस जबरदस्त मुकाबले ने फैंस की सांसें थाम दीं थी। भारत ने इस जीत के साथ अपना नौवां एशिया कप खिताब अपने नाम किया और टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार तीसरी जीत हासिल कर अपराजेय रिकॉर्ड बना दिया है।

टीम इंडिया की इस उपलब्धि ने देशभर के क्रिकेट फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। वहीं, जैसे ही मैच खत्म हुआ तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी जश्न का माहौल देखने को मिला। X से लेकर इंस्टाग्राम तक हर जगह मजेदार मीम्स और जोक्स देखते ही देखते वायरल होने लगे। यूजर्स ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को लेकर तंज कसते हुए कई मीम्स बनाए

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com