रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत के पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का विदेशों में भी डंका
भारत के पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का विदेशों में भी डंका

भारत ने रक्षा निर्यात में ऐतिहासिक छलांग लगाई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को नागपुर स्थित एक फैसिलिटी से आर्मेनिया के लिए पिनाका गाइडेड रॉकेट सिस्टम की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर अपनी सटीकता और लंबी रेंज के लिए जाना जाता है। इसके कई वेरिएंट 75 किलोमीटर तक के टारगेट को भेद सकते हैं, जबकि हालिया टेस्टेड वर्जन की रेंज 120 किलोमीटर तक पहुंच चुकी है। यह सिस्टम भारतीय सेना की ताकत बढ़ाने के साथ-साथ अब विदेशी खरीदारों की पहली पसंद बन रहा है।

भारत का रक्षा निर्यात नया रिकॉर्ड बना रहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस मौके पर कहा कि सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड की फैसिलिटी में बने पिनाका मिसाइलों का निर्यात शुरू हो गया है। यह भारतीय रक्षा उद्योग की मजबूती को दिखाता है। उन्होंने जोर देकर कहा, “भारत अब सिर्फ आयातक नहीं रहा, बल्कि तेजी से निर्यातक बन रहा है।”

दस साल पहले भारत का रक्षा निर्यात 1,000 करोड़ रुपये से भी कम था। अब यह आंकड़ा रिकॉर्ड 24,000 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। इसी तरह घरेलू रक्षा उत्पादन 2014 में 46,425 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 1.51 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

प्राइवेट सेक्टर की भूमिका बढ़ी

रक्षा मंत्री ने खास तौर पर प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती भागीदारी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों के शामिल होने से ही इतनी तेज प्रगति संभव हुई है। पिनाका जैसे हथियार सिस्टम इसी सहयोग का नतीजा हैं, जो अब वैश्विक बाजार में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।

आर्मेनिया के साथ बड़ा सौदा

सितंबर 2022 में आर्मेनिया ने भारत के साथ करीब 2,000 करोड़ रुपये (लगभग 250 मिलियन डॉलर) का समझौता किया था। इस डील में चार पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर बैटरी, एंटी-टैंक रॉकेट, गोला-बारूद और अन्य उपकरण शामिल थे। समझौते में गाइडेड रॉकेट भी थे, जो सटीक हमले की क्षमता बढ़ाते हैं।

इस डील के तहत पहले अनगाइडेड पिनाका सिस्टम की डिलीवरी जुलाई 2023 में शुरू हुई और नवंबर 2024 तक पूरी हो गई। अब पहली बार गाइडेड पिनाका रॉकेट की खेप नागपुर से रवाना की गई है। यह आर्मेनिया के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

पिनाका में कितना हुआ है बदलाव?

शुरुआत में पिनाका की रेंज 37.5 किलोमीटर थी। समय के साथ इसमें लगातार सुधार हुआ। फिलहाल भारतीय सेना ने अप्रैल 2022 में सफल परीक्षण के बाद पिनाका Mk-I Enhanced (EPRS) को शामिल कर लिया है, जो 75 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार कर सकता है।

दिसंबर 2025 में 120 किलोमीटर रेंज वाले नए रॉकेट का सफल परीक्षण हुआ। ये रॉकेट मौजूदा लॉन्चर से ही दागे जा सकेंगे, जिनकी मौजूदा क्षमता 40 किलोमीटर और 75+ किलोमीटर है। सेना अब लगभग 2,500 करोड़ रुपये की एक बड़ी खरीद प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

अन्य देशों में भी बढ़ी दिलचस्पी

आर्मेनिया पहला पुष्ट खरीदार है, लेकिन पिनाका सिस्टम की मांग अब और बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों के अलावा यूरोप में फ्रांस जैसे देश भी इस हथियार में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। भारत अब रक्षा क्षेत्र में एक मजबूत निर्यातक के रूप में उभर रहा है और पिनाका इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन चुका है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

चिशोती जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बादल फटने से तबाह गांव का लेंगे जायजा
चिशोती जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बादल फटने से तबाह गांव का लेंगे जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चिशोती गांव का दौरा करेंगे, जहां हाल ही में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। इस आपदा में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 लोग अब भी लापता हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित बादल फटने से प्रभावित चिशोती गांव का दौरा करेंगे। वे यहां चल रहे तलाशी अभियान की समीक्षा करेंगे और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

14 अगस्त को मचैल माता मंदिर के रास्ते में पड़ने वाले अंतिम मोटर योग्य गांव चिसाटी में बादल फट गया था। इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है, जिसमें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के तीन जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक विशेष पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इस हादसे में 100 से ज़्यादा लोग घायल हुए थे और अभी भी 32 लोग लापता हैं।

एक अधिकारी ने बताया, राजनाथ सिंह और सिन्हा रविवार को चिसाटी गांव का दौरा करेंगे। वे पिछले नौ दिनों से कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे तलाशी अभियान की समीक्षा करेंगे और प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे।इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल नेता चिशोती गांव का दौरा कर चुके हैं।

16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी गांव का दौरा किया था और बाद में मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया सहायता की घोषणा की थी। उसी दिन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की थी।

वहीं, विपक्ष के नेता और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा 14 अगस्त को घटना के बाद से ही गांव में कैंप कर रहे हैं और राहत कार्यों में मदद कर रहे हैं। किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा के अनुसार, बाकी लापता 32 लोगों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार कर रही सरकार, राजनाथ सिंह के घर मंत्रिसमूह की बैठक
मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार कर रही सरकार, राजनाथ सिंह के घर मंत्रिसमूह की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निवास पर गुरुवार को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले एक रणनीति बैठक आयोजित की गई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और किरेन रिजीजू समेत प्रमुख केंद्रीय मंत्री शामिल हुए।

मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है जिसमें विपक्ष के बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हंगामा करने की प्रबल आशंका है।

ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के रुख को लेकर रणनीति बनाई
रविवार को होने वाली पारंपरिक सभी दलों की बैठक के मद्देनजर, मंत्रियों के समूह ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों, जैसे बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (एसआइआर), पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के रुख को लेकर रणनीति बनाई है। बैठक के एजेंडे पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई, लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह संसद सत्र से संबंधित था।

राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा बैठक में रहे मौजूद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा, गृह मंत्री शाह, स्वास्थ्य मंत्री नड्डा और संसदीय मामलों के मंत्री रिजीजू भी इस रणनीतिक सत्र का हिस्सा थे। उनके मंत्री सहयोगी पीयूष गोयल और जी. किशन रेड्डी भी इस बैठक में शामिल हुए।

बिहार में मतदाता सूची को लेकर मचेगा हंगामा
विपक्ष बिहार में मतदाता सूची (एसआइआर) का विशेष गहन संशोधन और आपरेशन ¨सदूर जैसे मुद्दों पर संसद में बहस की मांग कर रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी प्रमुख विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया है कि एसआइआर का उद्देश्य भाजपा को लाभ पहुंचाना है, जिसे अन्य राज्यों में लागू किए जाने की संभावना है।

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और पाकिस्तान के बीच ”सीजफायर” में मध्यस्थता के दावे का भी उपयोग मोदी सरकार पर हमला करने के लिए किया है।

ट्रंप का मुद्दा भी संसद में उठ सकता है
भारत सरकार ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया, लेकिन विपक्ष बहस की मांग कर रहा है और इस मुद्दे पर संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है। सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को एक बड़ी सफलता बताया है, जिसने पाकिस्तान में आतंकी स्थलों और सैन्य सुविधाओं को भारी नुकसान पहुंचाया है।

भाजपा और उसके बिहार सहयोगियों ने चुनावी राज्य में एसआइआर का समर्थन यह कहते हुए किया है कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल योग्य लोग विधानसभा चुनावों में मतदान करें।

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर एक बयान दे सकते हैं रक्षा मंत्री
राजनाथ सिंह आमतौर पर सभी दलों की बैठक की अध्यक्षता करते हैं। संसद का सत्र 21 अगस्त को समाप्त होगा। ¨सह ने बाद में शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ एक अलग बैठक की, जिसमें संकेत मिले हैं कि वह संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर एक बयान दे सकते हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

आज से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
आज से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज यानी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर इकाई के अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय यात्रा पर पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरेंगे, जहां से वह सीधे ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान जाएंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।

विंध्यवासिनी कुमार से मिलकर जानेंगे हाल-चाल
राजनाथ सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। पदाधिकारी ने बताया कि संवाद कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 12 बजकर 45 मिनट पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) पहुंचेंगे, जहां वह गांधी वार्ड में भर्ती विधान परिषद के पूर्व सदस्य विंध्यवासिनी कुमार से मिलकर उनका हाल-चाल जानेंगे।

डाक टिकट करेंगे जारी
राजनाथ सिंह शाम चार बजे श्री कालीजी मंदिर परिसर में नवनिर्मित ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में भाग लेंगे। रक्षा मंत्री अगले दिन रविवार दोपहर 12 बजे नेशनल पीजी कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की मूर्ति का अनावरण करेंगे और उनके सम्मान में डाक टिकट जारी करेंगे।कार्यक्रम के बाद सिंह अपराह्न एक बजे लखनऊ हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे और डेढ़ बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

चीन की धरती से आतंकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर पर भी बोले रक्षा मंत्री
चीन की धरती से आतंकिस्तान पर गरजे राजनाथ सिंह; ऑपरेशन सिंदूर पर भी बोले रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चीन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए हैं। इस सम्मेलन के दौरान राजनाथ सिंह आतंकवाद पर जमकर गरजे। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ व्यापक वकालत की है।

SCO समिट को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले और आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए किंगदाओ में आना मेरे लिए खुशी की बात है।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं अपने मेजबानों को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं बेलारूस को एससीओ परिवार में एक नए सदस्य के रूप में शामिल होने पर बधाई देता हूं।”

आतंकवाद पर गरजे राजनाथ सिंह
बैठक के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, “कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए।”

SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “भारत का मानना है कि रिफॉर्मेड मल्टिलेटरिजम देशों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए संवाद और सहयोग के लिए तंत्र बनाने में मदद कर सकता है।”

उन्होंने कहा, “कोई भी देश, चाहे वह कितना भी बड़ा और शक्तिशाली क्यों न हो, अकेले काम नहीं कर सकता। वास्तव में, वैश्विक व्यवस्था या बहुपक्षवाद का मूल विचार यह धारणा है कि राष्ट्रों को अपने पारस्परिक और सामूहिक लाभ के लिए एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करना होगा। यह हमारी सदियों पुरानी संस्कृत कहावत ‘सर्वे जना सुखिनो भवन्तु’ को भी दर्शाता है, जिसका अर्थ है सभी के लिए शांति और समृद्धि।”

‘शांति और आतंकवाद साथ नहीं चल सकते’
रक्षा मंत्री ने कहा, “मेरा मानना है कि हमारे क्षेत्र में सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से जुड़ी हैं। इन समस्याओं का मूल कारण कट्टरपंथ, उग्रवाद और आतंकवाद में वृद्धि है। शांति-समृद्धि और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। इन चुनौतियों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है और हमें अपनी सामूहिक सुरक्षा और संरक्षा के लिए इन बुराइयों के खिलाफ अपनी लड़ाई में एकजुट होना चाहिए।”

पहलगाम हमले के बारे में किया जिक्र
SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “22 अप्रैल 2025 को, आतंकवादी समूह ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर एक नृशंस और जघन्य हमला किया। एक नेपाली नागरिक सहित 26 निर्दोष नागरिक मारे गए। पीड़ितों को धार्मिक पहचान के आधार पर प्रोफाइल बनाकर गोली मार दी गई। द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रॉक्सी है।”

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com