यूपी उपचुनाव

यूपी उपचुनाव में हार के बाद सपा में बड़ी छंटनी की तैयारी
यूपी उपचुनाव में हार के बाद सपा में बड़ी छंटनी की तैयारी

उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी तेज हो गई है। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा अपने निष्क्रिय और प्रभावहीन पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना बना रही है। पार्टी के उच्च नेतृत्व (हाईकमान) इस पर मंथन कर रहा है और ऐसे पदाधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है, जो पार्टी के अभियान और निर्देशों को सही तरीके से लागू नहीं कर पा रहे हैं।

78 जिलों में हो सकता है बदलाव
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सपा संगठन में 78 जिलों में बदलाव की योजना बनाई जा रही है। पार्टी केवल उन्हीं कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण पदों पर रखने का सोच रही है, जो सक्रिय हैं और पार्टी के लिए काम करते हैं। उन पदाधिकारियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जो अपने कार्यों में सफल नहीं हो पाए हैं। इन पदाधिकारियों पर जल्द ही सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। पार्टी का उद्देश्य उन कार्यकर्ताओं को आगे लाना है, जो संगठन में अपनी भूमिका निभाने में सक्षम हैं।

PDA फॉर्मूले पर जोर
सपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूला अपनाया था, जो काफी सफल साबित हुआ था। इस फॉर्मूले के तहत सपा ने यूपी में बीजेपी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की थी। अब पार्टी इसे और विस्तार देने की योजना बना रही है। इसके तहत पार्टी ने पीडीए रणनीति के तहत गांव-गांव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, कुछ जिलों में पार्टी के पदाधिकारी इस अभियान को ठीक से लागू नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण उनकी छंटनी की तैयारी हो रही है।

BJP में भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू

वहीं, बीजेपी में भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खबरें हैं कि नए साल में बीजेपी उत्तर प्रदेश को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। इसके बाद, बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा, फिर मंडल और जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा, और अंत में नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगेगी। बीजेपी का ध्यान जातीय समीकरण और सोशल इंजीनियरिंग के माध्यम से नए संगठन का निर्माण करना है, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। वही अब सपा और बीजेपी दोनों ही पार्टियां अपने संगठन में बदलाव और नई रणनीतियों पर काम कर रही हैं, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

यूपी उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों ने ली शपथ
यूपी उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों ने ली शपथ

शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई और भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के वाले नवनिर्वाचित विधायकों को शुक्रवार को विधानसभा में शपथ दिलाई गई। सभी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। इसके बाद भाजपा विधायक पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे और उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के विकास और जनता की आस्था की जीत बताया।

जिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली उनमें कुंदरकी से रामवीर सिंह, फूलपुर से दीपक पटेल, खैर से सुरेंद्र सिंह, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, कटेहरी से धर्मराज निषाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल शामिल हैं। इन सभी उम्मीदवारों ने जनता के विश्वास और समर्थन का धन्यवाद करते हुए अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। सभी ने एक स्वर में ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को दोहराया, साथ ही मोदी-योगी के नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा जताई।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य होना गौरव की बात है। जनता की सेवा का अवसर आपको मिला है। मुख्यमंत्री जी के कार्यों को लेकर अगर जनता के बीच में जाएं तो हर बार जीत आपको मिलेगी। आपके पास ढाई साल का समय है, उसे जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा व्यतीत करें। इसके साथ ही आपकी उपस्थिति विधानसभा में भी दिखनी चाहिए। यहां आपकी परफॉर्मेस ही जनता के बीच आपकी सक्रियता के संदेश के रूप में जाएगी।

शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई और भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

यूपी: आज घोषित होंगे यूपी उपचुनाव के नतीजे, सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर!
यूपी: आज घोषित होंगे यूपी उपचुनाव के नतीजे, सपा-भाजपा में कांटे की टक्कर!

उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज यानी शनिवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सीसामऊ में सबसे कम 20 राउंड और कुंदरकी, करहल, फूलपुर व मझवां में सबसे अधिक 32 राउंड में मतगणना होगी। उपचुनाव के नतीजों का 403 सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा में सरकार पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, लेकिन इसे हालिया लोकसभा चुनावों के बाद प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों के बीच पहली बड़ी टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। पहला रुझान 8.30 बजे तक आने की संभावना है।

इन सीटों पर हुआ मतदान
राज्य की मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर (अलीगढ), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अंबेडकरनगर) एवं मझवां (मिर्जापुर) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ। सभी नौ सीटों पर शनिवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू होगी। उपचुनाव के नौ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 11 महिला प्रत्याशी हैं। शनिवार को मतगणना के बाद 90 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। सबसे ज्यादा उम्मीदवार (14) गाजियाबाद से और सबसे कम (पांच-पांच) खैर और सीसामऊ से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच अपनी-अपनी जीत के दावे करते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दल एक-दूसरे पर चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं।

मतगणना के दौरान इन निर्देशों का होगा पालन

– पास धारक व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। उन्हें मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
– प्रत्याशी और उनके अधिकृत एजेंट पहचान पत्र के साथ निर्धारित स्थान पर रहें। किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर कार्रवाई होगी।
– मतगणना स्थल पर फोन, कैमरा या अन्य रिकॉर्डिंग उपकरण का प्रयोग प्रतिबंधित है। केवल अधिकृत अधिकारियों को ही किसी उपकरण के प्रयोग की अनुमति होगी।
– उत्तेजक बयान, नारेबाजी और हंगामा करने पर विधिक कार्रवाई होगी।
– मतगणना स्थल के आसपास अधिकृत वाहनों को पार्किंग की अनुमति होगी।
– किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को दें।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

यूपी उपचुनाव : नौ सीटों पर वोटिंग शुरू, सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद में
यूपी उपचुनाव : नौ सीटों पर वोटिंग शुरू, सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद में

यूपी की उपचुनाव वाली 9 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है । इन सीटों पर कुल 3435974 मतदाता हैं। जबकि, 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं।

मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुन्दरकी (मुरादाबाद), गाजियाबाद, खैर सुरक्षित (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर नगर), फूलपुर (प्रयागराज), कटेहरी (अम्बेडकरनगर) और मझवां (मिर्जापुर) सीट पर 20 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इन नौ सीटों पर 1846846 पुरुष, 1588967 महिला और 161 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार गाजियाबाद और सबसे कम 5-5 उम्मीदवार खैर व सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं।

विधायकों के सांसद बन जाने से खाली हुई सीटें

यूपी में 20 नवंबर को फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर, मीरापुर, सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इसमें कानपुर की सीसामऊ सीट को छोड़कर अन्य सभी सीटें विधायकों के सांसद बन जाने की वजह से खाली हुई हैं। कानपुर जिले की सीसामऊ से इरफान सोलंकी के जेल जाने की वजह से सीट पर उपचुनाव हो रहा है। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है। मिल्कीपुर सीट पर मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

कुल 3718 बूथों पर होगा मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव में कुल 1917 मतदान केंद्रों के 3718 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) पर मतदान होगा। इन मतदेय स्थलों में 1237 संवेदनशील हैं। मतदान पर पैनी नजर रखने के लिए आयोग ने 9 सामान्य प्रेक्षक, 5 पुलिस प्रेक्षक और 9 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को
चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल, वीडियोग्राफी भी होगी रिणवा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अर्धसैनिक बलों को दी गई है। 1994 मतदेय स्थल पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। 434 मतदेय स्थलों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। बूथों पर जो मतदाता शाम 5 बजे उपस्थित रहेंगे, वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा ये 12 अन्य पहचान पत्र भी होंगे मान्य

आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों या डाकघरों की ओर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों की ओर से अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड।

विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति एक नजर में

मीरापुर-  मीरापुर में कुल मतदाता 324571 हैं। इनमें 1,71,912 पुरुष, 1,52,644 महिलाएं और 15 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। कुल 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कुंदरकी– -कुंदरकी में कुल मतदाता 3,84,673 हैं। इनमें 2,08,524 पुरुष, 1,76,136 महिलाएं और 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां 12 प्रत्याशी चुनाव में भाग ले रहे हैं।

गाजियाबाद-गाजियाबाद में 4,61,644 मतदाता हैं। इनमें 2,54,159 पुरुष, 2,07,456 महिलाएं और 29 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस क्षेत्र में 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

खैर -खैर में कुल 4,02,819 मतदाता हैं, जिनमें 2,15,088 पुरुष, 1,87,709 महिलाएं और 22 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में 5 उम्मीदवार मैदान में हैं।

करहल-करहल में कुल 3,82,483 मतदाता हैं। इसमें 2,07,522 पुरुष, 1,74,957 महिलाएं और 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। यहां 7 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में हैं।

सीसामऊ-सीसामऊ निर्वाचन क्षेत्र में 2,71,042 मतदाता हैं। इनमें 1,43,768 पुरुष, 1,27,273 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। क्षेत्र में कुल 5 उम्मीदवार हैं।

फूलपूर-फूलपुर में 4,07,944 मतदाता हैं। इनमें 2,23,842 पुरुष, 1,84,044 महिलाएं और 58 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। इस क्षेत्र में 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

कटेहरी-कटेहरी में कुल मतदाता संख्या 4,01,165 है, जिसमें 2,10,726 पुरुष, 1,90,439 महिलाएं और कोई थर्ड जेंडर मतदाता नहीं है। क्षेत्र में 11 उम्मीदवार मैदान में हैं।

मझवा- मझवा निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाता संख्या 3,99,633 है, जिसमें 2,11,305 पुरुष, 1,88,309 महिलाएं और 19 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

यूपी उपचुनाव में हिमाचल IPS इल्मा अफरोज प्रकरण की एंट्री
यूपी उपचुनाव में हिमाचल IPS इल्मा अफरोज प्रकरण की एंट्री

हिमाचल प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज को लंबी छुट्टी भेजने का मुद्दा अब सियासी रुख अख्तियार करना हुआ नजर आ रहा है। भाजपा इस मुद्दे पर कांग्रेस और सपा को कटघरे में खड़ा कर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है। कुंदरकी से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर सपा और कांग्रेस को घेरते हुए टिप्पणी की है।

वहीं, सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस मामले में राहुल गांधी को दखल देने की मांग उठाई है। कुंदरकी निवासी इल्मा अफरोज 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। करीब आठ महीने पहले उनकी तैनाती बद्दी जनपद में एसपी के रूप में हुई थी। सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक से टकराव के बाद हिमाचल प्रदेश की सरकार ने उनको लंबी छुट्टी पर भेज दिया है।

वह बुधवार को अपनी मां के साथ अपने पैतृक घर कुंदरकी आईं। इस वक्त कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव चल रहा है। 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में भाजपा को सपा और कांग्रेस को घेरने का मौका मिल गया है। आईपीएस इल्मा अफरोज प्रकरण मीडिया में छाया तो भाजपा ने भी इसे मुद्दा बनाने में देर नहीं की।

कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी रामवीर सिंह सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार द्वारा कुंदरकी निवासी एसपी इल्मा अफरोज को सत्ताधारी पार्टी के विधायक के वाहनों के चालान काटने पर लंबे छुट्टी पर भेजना चिंताजनक है। यह घटना दर्शाती है कि सपा और कांग्रेस के लोग सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए अल्पसंख्यकों का हितैषी होने का दिखावा करते हैं।

सपा के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने भी इस मुद्दे पर हिमाचल प्रदेश सरकार को घेरा है। कहा कि सत्ताधारी पार्टी के एक विधायक के दबाव में हिमाचल प्रदेश की सरकार ने आईपीएस इल्मा को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है। एक आईपीएस अधिकारी को लंबी छुट्टी लेकर अपने घर जाना पड़े तो इससे ज्यादा शर्म की कोई बात नहीं हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है।

इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दखल देना चाहिए और विधायक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। एआईएमआईएम के महानगर अध्यक्ष वकी रशीद ने भी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार की अलोचना की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने इल्मा अफरोज का उत्पीड़न किया है।

उन्होंने वहां स्क्रैप कारोबारी की गाड़ी पर की गई फायरिंग के मामले में जांच की थी। जिसमें पता चला कि कारोबारी ने लाइसेंस लेने के लिए खुद ही फायरिंग थी। इसके अलावा विधायक के वाहनों के चालान काट दिए थे। कांग्रेस सरकार एक आईपीएस द्वारा की गई सही कार्रवाई को सहन नहीं कर पाई।

सोशल मीडिया पर इल्मा अफरोज के समर्थन में उतरे लोग

सोशल मीडिया पर आईपीएस इल्मा अफरोज के समर्थकों की संख्या बढ़ती जा रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, टेलीग्राम पर उनके समर्थन में लोग पोस्ट कर रहे हैं। लोग उन्हें ईमानदार अधिकारी बताने के साथ ही हिमाचल प्रदेश सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। यूट्यूबर भी उनके समर्थन में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं।

एक यूट्यूबर ने उनके संघर्ष की कहानी को बयां किया तो दूसरे ने बताया कि उन्होंने कैसे कड़ी मेहनत की और विदेश तक पहुंचीं। आईपीएस बनने की कहानी भी साझा की। एक यूट्यूबर ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर तीखी टिप्पणी की है। कुंदरकी के लोग भी सोशल मीडिया पर इल्मा अफरोज के समर्थन में आवाज बुलंद कर रहे हैं।

आईपीएस से मिलने पहुंचे लोग

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में विवाद के बाद कुंदरकी लौटीं इल्मा अफरोज से मिलने उनके रिश्तेदार, करीबी और परिचित भी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। आईपीएस इल्मा भी अपनी मां के साथ कुछ रिश्तेदारों से मिलने उनके घर पहुंचीं। इल्मा अफरोज ने बताया कि वह 21 नवंबर तक छुट्टी पर हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com