फैशन टिप्स

बेटी की शादी में सबसे खास दिखेंगी दुल्हन की मां, अपनाएं ये फैशन टिप्स
बेटी की शादी में सबसे खास दिखेंगी दुल्हन की मां, अपनाएं ये फैशन टिप्स

शादी की तारीख तय होते ही लोग तैयारियों में जुट जाते हैं। खास तौर पर लोगों का पूरा ध्यान दूल्हा और दुल्हन को सजाने पर लगा होता है और हो भी क्यों ना, शादी में हर किसी की नजर दूल्हा और दुल्हन पर ही तो होती है। दूल्हा और दुल्हन के बाद उनके भाई-बहन, और अन्य रिश्तेदार भी काफी अच्छे से तैयार होते हैं।

दूल्हे की मां भी बेटे की शादी में खूबसूरत दिखती हैं लेकिन इन सभी तैयारियों के बीच हम दुल्हन की मां को भूल जाते हैं। जबकि बेटी की शादी की रात उनके लिए भी काफी खास होती है। चाहे मेहंदी की रस्म हो यो फिर हल्दी या कन्यादान, हर जगह पर दुल्हन की मां का बेहद अहम योगदान होता है। इन सभी रस्मों में दुल्हन की मां शामिल होती हैं।

ऐसे में उनका खूबसूरत दिखना भी बेहद जरूरी होता है लेकिन जल्दबाजी के चलते किसी को ये समझ नहीं आता कि दुल्हन की मां का गेटअप कैसा होना चाहिए। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आपकी मां भी आपकी शादी मे जलवा दिखा सकें।

सिल्क की साड़ी है बेहतर ऑप्शन
अक्सर फिल्मों में और टीवी सीरियलों में दुल्हनों की मां को हैवी साड़ी पहने देखा जाता है, जबकि असल लाइफ में ये संभव नहीं है। दुल्हन की मां के पास कई ऐसे काम होते हैं, जिसमें हैवी साड़ी पहनकर इधर-उधर घूमना मुश्किल होता है। ऐसे में आप अपनी मां के लिए सिल्क की साड़ी का चयन कर सकती हैं। ये देखने में काफी एलिगेंट होती है और इसे पहनकर वो बेहद खूबसूरत दिखेंगी।

पहनें लंबा नेकपीस
दुल्हन की मां को कभी सिर्फ चोकर नहीं पहनना चाहिए। गले में लंबा नेकपीस उनकी खूबसूरती को बढ़ाएगा। अगर ये सोने का है, तब तो और भी अच्छा लेकिन अगर सोने का नहीं है तब भी आप कोई गोल्ड प्लेटेड नेकपीस कैरी कर सकती हैं।

हाथों में मैचिंग चूड़ी
दुल्हन की मां को कई काम होते हैं। ऐसे में वो अपने हाथों से चूड़ियां बदलना भूल जाती हैं। जबकि उनके लुक में चूड़ियां का बेहद अहम योगदान होता है। ऐसे में आपकी मम्मी जिस रंग की साड़ी पहन रहीं हों, उन्हें उसी के मैचिंग की चूड़ियां पहले से तैयार करके दें। ताकि वो बस जल्दी से चूड़ियों को बदल लें।

ना पहनें ज्यादा हील्स
सारी रस्मों की जिम्मेदारी दुल्हन की मां पर ही होती है। ऐसे में अगर वो पेंसिल हील्स पहनेंगी तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी के चलते आप पहले से उनके लिए ब्लॉक हील्स या जिसमें उन्हें आराम मिलता हो वैसी हील्स का चयन कर सकती हैं।

हाथ में रखें बड़ा बैग
दुल्हन के जेवरों से लेकर शगुन के लिफाफों तक की जिम्मेदारी दुल्हन की मां के पास ही होती है। ऐसे में उनके पास बड़ा बैग होना बेहद जरूरी है। इससे वो अपना सारा समान उसमें रखकर बेफ्रिक हो सकती हैं।

बालों में बनाएं जूड़ा
खुले बाल बार-बार परेशान कर सकते हैं। ऐसे में दुल्हन की मां को बालों में हमेशा जूड़ा बनाना चाहिए। आप चाहें तो जूड़े में गजरा लगा सकती हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

पार्टी में जाने के लिए अगर ऐसे होंगे तैयार तो पलट कर देखेगा हर कोई
पार्टी में जाने के लिए अगर ऐसे होंगे तैयार तो पलट कर देखेगा हर कोई

जब भी किसी पार्टी में जाना होता है तो लड़कियां इसकी तैयारी कई दिन पहले से शुरू कर देती हैं। चाहे लड़कियों का आउटफिट हो या ज्वेलरी, सब कुछ एकदम खास ही होता है। ज्वेलरी और आउटफिट के साथ लड़कियां पार्टी में दमकती त्वचा के लिए कई दिन पहले से स्किन केयर भी करती हैं। इससे उनकी त्वचा खिली-खिली रहती है।

वहीं अगर बात करें लड़कों की, तो लड़कों को लगता है कि वो बस अच्छे कपड़े पहनकर और सही से हेयर स्टाइल बनाकर अगर पार्टी में जाएंगे, तो हर कोई उन्हें देखता रह जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

पार्टी में जाने के लिए सिर्फ कपड़े से लेकर जूते और फिर हेयर स्टाइल अच्छा होना काफी नहीं है। इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। पार्टी में जाने से पहले आपको भी कुछ टिप्स अपनाने चाहिए, ताकि वहां हर कोई आपको ही पलट-पलट कर देखे। अपने बदले हुए लुक से आप लोगों का दिल भी जीत सकते हैं।

कराएं हेयर कट
पार्टी में जाने से करीब तीन से चार दिन पहले हेयर कट लें। ध्यान रखें कि इस दौरान कोई एक्सपेरिमेंट करने से बचें। अपने बाल सही से सेट कराकर इसे ऐसे ही रहने दें। ताकि पार्टी के दिन आपका लुक परफेक्ट दिखे।

स्किन को करें एक्सफोलिएट
पार्टी में जाने से एक दिन पहने अपनी त्वचा को सही तरह से एक्सफोलिएट जरूर करें। इसकी वजह से त्वचा की डेड स्किन निकल जाती है, जिसके बाद चेहरा ग्लो करने लगता है।

मॉइश्चराइजर है जरूरी
तैयार होने से पहले त्वचा पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। अगर आप मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो आपकी त्वचा रूखी लगेगी।

पार्टी वाले दिन करें शीट मास्क का इस्तेमाल
जिस दिन पार्टी हो, उसी दिन पार्टी के कुछ घंटे पहले शीट मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके चेहरे की थकान कम दिखेगी और आपका चेहरा ग्लो करेगा।

दांतों को रखें साफ
पार्टी में जाने से तुरंत पहले एक बार दांतों को अच्छी तरह से साफ करें। इससे आपके मुंह की बदबू भी कम होगी और अगर दांतों में कहीं खाना फंसा होगा तो वो भी निकल जाएगा।

हल्का मेकअप करें
मेकअप सिर्फ लड़कियों के लिए नहीं बना है, ऐसे में आप भी पार्टी में जाने से पहले हल्का मेकअप कर सकते हैं। ध्यान रखें कि ज्यादा मेकअप अप्लाई न करें, इससे आपका लुक खराब हो सकता है।

लिप बाम
अच्छी तरह से तैयार होने के बाद अगर आपके होंठ रूखे-सूखे रहेंगे तो आपका लुक खराब दिखेगा। ऐसे में लिप बाम हमेशा जेब में रखें, और इसका इस्तेमाल करते रहें।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

शादी के बाद अपने स्टाइल से जीतें ससुराल वालों का दिल
शादी के बाद अपने स्टाइल से जीतें ससुराल वालों का दिल

दीपिका शर्मा
शादी के बाद आप अपनी खूबसूरती को पहनावे, मेकअप और ज्वेलरी से और भी आकर्षक बना सकती हैं। जमाना फैशन का है, लेकिन शादी के बाद क्या आप अपने स्टाइल पर ध्यान देती हैं? शादी के दिन लड़कियां बहुत सुंदर दिखती हैं। वे महीनों से इस खास दिन के लिए तैयारी करती हैं, तब जाकर कहीं दुल्हन वाला निखार आता है लेकिन सिर्फ शादी के दिन सुंदर दिखने से काम नहीं चलेगा।

जरूरी है शादी के बाद भी स्टाइलिश और आकर्षक दिखना, क्योंकि आप ही उस समय परिवार और आस-पड़ोस में आकर्षण का केंद्र होती हैं। ऐसे में आप किस तरह अपने लुक को खास बना सकती हैं और कैसे सबसे खास तथा खूबसूरत दिखें, इसके तरीके जान लें।

कपड़ों का कलेक्शन
साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिससे आप बेहतरीन पारंपरिक लुक पा सकती हैं। शादी के बाद कई ऐसी रस्में होती हैं, जिनमें आपको साड़ी पहननी होती है। ऐसे में दुल्हन पर गहरे रंग के साथ बनारसी साड़ी, सिल्क साड़ी और कांजीवरम साड़ी अधिक जंचती है और रॉयल लुक देती है। वहीं चिकनकरी साड़ी वजन में हल्की होती है।

आजकल नेट भी फिर से ट्रेंड में है तो आप हल्के वर्क के साथ नेट की साड़ी भी पहन सकती हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इस तरह की साड़ी पहनते समय आप इसे सही से पिनअप करें, ताकि उसे आसानी से संभाल पाएं। आप फैमिली फंक्शन के लिए डिजाइनर लाचा एवं लहंगा भी कैरी कर सकती हैं। वहीं, आप सूट में फ्लोरल सूट, अनारकली सूट, हैंड ब्लॉक प्रिंटेड सूट, नेक वर्क वाले सूट और स्ट्रेट कट सूट का कलेक्शन जरूर रखें। यदि आप चटक रंग पहनती हैं तो जरूर पहनें, क्योंकि शादी के बाद ऐसे रंग आपके निखार को और भी बढ़ा देते हैं।

ड्रेस के अनुसार ज्वेलरी
यदि आप रॉयल लुक साड़ी पहनती हैं तो उसके साथ पुराने डिजाइन या नए डिजाइन की गोल्ड ज्वेलरी भी बहुत फबती है। साथ ही चोकर सेट भी आपके लुक में चार चांद लगा देती है, इसलिए इसे अपने कलेक्शन में जरूर शामिल करें। लाइट वेट साड़ी के साथ आप मैचिंग ज्वेलरी पहनें तो बेहतर होगा। सूट के साथ भी आप गोल्ड चेन, लाइट नेकलेस या मैचिंग/मेटालिक हैवी ईयररिंग पहन सकती हैं।

हेयरस्टाइल
शादी के बाद हेयरस्टाइल को लेकर नई-नवेली दुल्हनें काफी परेशान रहती हैं। इसलिए साड़ी या किसी भी तरह के आउटफिट के साथ अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप आसान और डिफरेंट हेयरस्टाइल, जैसे साइड रैप बन, साइड ब्रेड हेयर स्टाइल, लो बन, हाई वेवी पोनी टेल या वेवी हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

लाइट हो मेकअप
कहते हैं ‘सादगी में ही सुंदरता है।’ यह बात सौ टका सच भी है, लेकिन शादी के बाद थोड़ा मेकअप तो चलता है। आप चाहें तो घर में भी लाइट मेकअप कर सकती हैं। यह आपके ओवरऑल लुक को आकर्षक बना देगा और आपकी खूबसूरती को निखारेगा। मगर जितना हो सके, कम मेकअप करें, क्योंकि इससे आपकी त्वचा खराब हो सकती है।

शीतल भदानी चंद्रा, फैशन डिजाइनर
शादी के बाद आपका स्टाइल आपके आदर्शों और आराम के साथ मेल खाता हुआ होना चाहिए। साथ ही ड्रेसअप, मेकअप, हेयरस्टाइल, सब कुछ मौसम के अनुकूल और आपके लिए आरामदायक होना चाहिए। यदि गर्मी का मौसम है तो लाइटवेट साड़ी एवं सूट का चयन करें और सर्दियों में सिल्क एवं बनारसी का। इसके अलावा आप अपनी लंबाई के अनुसार कपड़े चुनें, जैसे कि यदि आपकी लंबाई कम है तो डार्क कलर, वर्टिकल डिजाइन, पतले बॉर्डर की ड्रेसेस का चयन करें और प्लेटफॉर्म हील्स या वेज हील्स कैरी करना बिल्कुल न भूलें। आपका ड्रेसअप आपकी त्वचा के रंग से मेल खाता हो, इसलिए अपनी मेकअप किट में उसी ब्रांड के प्रॉडक्ट्स रखें, जो आपकी स्किन को सूट करते हों।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

ईद पर पहननी है साड़ी तो इन अभिनेत्रियों का कलेक्शन करें अपने वार्डरोब में शामिल
ईद पर पहननी है साड़ी तो इन अभिनेत्रियों का कलेक्शन करें अपने वार्डरोब में शामिल

रमजान खत्म होने वाले हैं और ईद का त्योहार आने वाला है। ईद इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व है। ईद उल फितर को ‘चांद रात’ भी कहा जाता है। यह त्योहार रमजान महीने के अंत में आता है, जो कि मुस्लिमों के लिए अत्यंत पवित्र माह है। रमजान में रोजा रखकर और अल्लाह की इबादत करके मानवता और सच्चाई का प्रसार किया जाता है। ईद लोगों को एक साथ लाता है। इस दिन लोग एक दूसरे से मिलते हैं। लजीज पकवानों का स्वाद चखते हैं और मिलकर त्यौहार मनाते हैं। इस मौके पर बच्चे से लेकर बड़े तक सभी नए और सुंदर कपड़े पहनकर तैयार होते हैं।

महिलाएं ईद के मौके पर सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए साड़ी पहन सकती हैं। यहां ईद के लिए अभिनेत्रियों की कुछ लेटेस्ट साड़ी डिजाइन दिए जा रहे हैं। इस तरह की साड़ियां ईद पर आप पर भी बेहद जचेंगी और हर किसी की नजर आपके ऊपर टिक जाएगी।

आलिया भट्ट का साड़ी कलेक्शन बेहद खूबसूरत है। वैसे तो अभिनेत्री अधिकतर वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं लेकिन किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट की खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन देखने को मिलता है। आलिया की यह पीली साड़ी त्योहार के मौके पर काफी सुंदर लुक दे सकती है। ईद पर नेट एम्ब्रायडरी वाली इस साड़ी से खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

हल्की और सिंपल स्टाइल साड़ी में क्लासी लुक चाहिए तो पूजा हेगड़े की इस साड़ी से कुछ आइडिया ले सकते हैं। गर्मी का मौसम है, ऐसे में इस तरह के रंगों का चयन आंखों को सुकून देने वाला और सहज होगा। कलर के साथ ही साड़ी के प्रिंट का चयन भी अपने बॉडी शेप के मुताबिक करें।

टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना के पास भी साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ईद के मौके पर उनकी ऑर्गेंजा साड़ी को अपना सकती हैं। वहीं इस तरह की प्रिंटेड साड़ी से भी ईद के मौके पर खुद को तैयार कर सकते हैं।

शिल्पा शेट्टी की साड़ी कलेक्शन और डिजाइन दोनों ही काफी यूनिक होता है। उनकी साड़ियों को शादी पार्टी से लेकर ऑफिस आदि में भी पहन सकते हैं। शिल्पा की यह साड़ी ईद पर आकर्षक लगेगी।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं, इस तरह से साड़ी को लहंगे की तरह बांधें
लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं, इस तरह से साड़ी को लहंगे की तरह बांधें

शादियों का मौसम आ गया है। शादी पार्टी में हर महिला खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती है। इसलिए महिलाएं नए नए कपड़े, खासकर पारंपरिक पोशाक पहनना पसंद करती हैं। ऐसे मौके पर अक्सर महिलाएं लहंगे को अपनाती हैं। लेकिन हर पार्टी के लिए एक नया लहंगा खरीदना संभव नहीं। वहीं एक ही लहंगे को दोबारा दूसरी पार्टी में पहनना भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में महिलाएं चाहकर भी लहंगा नहीं पहनती। इस शादी सीजन में अगर आपको कई पार्टियों में शामिल होना है और इस मौके पर एक से बढ़कर एक लहंगा कैरी करना है, तो लहंगे को पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं। आपके वॉर्डरोब में रखी साड़ियां ही लहंगे का लुक दे सकती है। यहां दिए जा रहे टिप्स से आप साड़ी को लहंगा स्टाइल में पहन सकती हैं। इसके फायदे भी हैं। पहला, आपको नया लहंगा खरीदने की जरूरत नहीं, दूसरा आपकी साड़ी का भी इस्तेमाल हो जाएगा और तीसरा आप हर कार्यक्रम के लिए एक नया लहंगा लुक अपना पाएंगे। ये रहा साड़ी को लहंगे के स्टाइल में पहनने का तरीका।

साड़ी को लहंगे की तरह पहनने का तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले शेपवियर पेटीकोट पहनें। ध्यान रखें कि पेटीकोट ढीला-ढाला न हो। इससे साड़ी अच्छे से लहंगा बन पाएगी।

स्टेप 2- पेटीकोट पर साड़ी को साधारण तरीके से लपेट लें।

स्टेप 3- फिर दाईं ओर से साड़ी पर छोटी छोटी प्लीट्स बना लें और इसे पेटीकोट के अंदर डालें।

स्टेप 4- प्लीट्स को पिन की मदद से सिक्योर कर लें। ज्यादा पिन का इस्तेमाल न करें और सेफ्टी पिन को अंदर की ओर से ही लगाएं ताकि वह दिखे नहीं।

स्टेप 5- अब साड़ी से मैच करता हुआ दुपट्टा इस्तेमाल करें। कंट्रास्ट कलर का दुपट्टा भी अपना सकते हैं।

स्टेप 6- दुपट्टे का एक छोर आगे की ओर साड़ी के अंदर टक करें और दूसरा छोर बाएं हाथ पर पल्लू की तरह लें।

आपका साड़ी लहंगा स्टाइल में तैयार है।

साड़ी को लहंगे की तरह पहनने का दूसरा तरीका

स्टेप 1- सबसे पहले पेटीकोट बन लें।

स्टेप 2- फिर चार-चार इंच की मोटी प्लीट्स बनाएं और थोड़े- थोड़े गैप में अंदर की ओर टक करके पिन लगा लें।

स्टेप 3- अब जहां से पल्लू का बॉर्डर शुरू होता है, वहीं रुक जाएं। इससे आपका लहंगा घेरदार बनेगा।

स्टेप 4- साड़ी से लहंगा बनाने की इस स्टाइल में आपको अलग से दुपट्टे की जरूरत नहीं होती। पल्लू से ही दुपट्टा बना सकते हैं।

स्टेप 5- साड़ी के पल्लू को आगे की ओर ले जाते हुए दाएं कंधे से खुला छोड़ दें।

आपका साड़ी से लहंगा बनाने का दूसरा स्टाइल भी तैयार है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com