प्रयागराज

महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, प्रयागराज में माघ मेले का आज अंतिम स्नान
महाशिवरात्रि पर संगम स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, प्रयागराज में माघ मेले का आज अंतिम स्नान

गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम की रेती पर लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सालाना मेले का रविवार को 44वां और अंतिम दिन है। माघ मेले के छठवें और आखिरी स्नान पर्व यानी महाशिवरात्रि पर रविवार को त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला अधिकारी ऋषिराज के मुताबिक सुबह 7:00 तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है।

वहीं, ग्रहों नक्षत्रों का अद्भुत संयोग महाशिवरात्रि के पर्व को कई गुना फलदाई बना रहा है। आज के दिन अन्न,वस्त्र और स्वर्ण दान का विशेष महत्व है।

आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान
मेला क्षेत्र में मौजूद अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता मुनींद्र वाजपेई और विनोद तिवारी के मुताबिक  माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर मेला प्रशासन ने भी खास तैयारी की है। मेला प्रशासन ने आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया है।

साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट पर स्नान कर रहे श्रद्धालु
सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के भी आलाधिकारी ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं। माघ मेले में बनाए गए साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट पर श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं।

एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर
माघ मेले में सुरक्षा के लिए जहां यूपी पुलिस, पीएसी और आर ए एफ को तैनात किया गया है। वहीं एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर नजर रख रहे हैं। मेले की सुरक्षा मे 400 सीसीटीवी कैमरों से कराई जा रही है। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा एआई कैमरे भी लगाए गए हैं।

शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम
महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज के मनकामेश्वर समेत सभी पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।

माघ मेले में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं,  जो कि अब तक के माघ मेले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। महाशिवरात्रि के इस छठवें और अंतिम स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला 2026 का औपचारिक समापन भी हो जाएगा।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

प्रयागराज में माघ मेला हुआ शुरू, अनूप जलोटा-मालिनी अवस्थी प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रयागराज में माघ मेला हुआ शुरू, अनूप जलोटा-मालिनी अवस्थी प्रस्तुत करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

प्रयागराज में शनिवार से शुरू हुए माघमेला में ख्याति प्राप्त कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसमें भजन सम्राट अनूप जलोटा, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, शास्त्रीय गायिका ममता जोशी आदि संगम तट पर सुर सरिता बहाएंगे। वहीं माधो बैंड, मैहर बैंड व कबीर कैफे आदि युवाओं को भी आकर्षित करेंगे।

संस्कृति विभाग की ओर से माघमेला में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत मैहर घराने की परंपरा से जुड़ा मैहर बैंड (उत्तम पांडेय), युवाओं में लोकप्रिय लोक फ्यूज़न समूह कबीर कैफ़े की प्रस्तुति होगी। वहीं मकर संक्रांति के बाद ऋषि सिंह, मौनी अमावस्या के बाद सुरेश शुक्ला, प्रतिभा सिंह बघेल व पियूषा कैलाश, बसंत पंचमी के अवसर पर सैम वर्कशॉप, शिवम मिश्रा (अंदाज़ बैंड), स्वाति मिश्रा व आकांक्षा त्रिपाठी आदि की प्रस्तुतियां भी प्रस्तावित हैं।

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा मेले में शास्त्रीय संगीत (ध्रुपद, खयाल), वाद्य संगीत (सितार, सरोद, बांसुरी, पञ्चनाद, वाद्यवृंद), शास्त्रीय नृत्य एवं नृत्य-नाटिका (कथक, ओडिसी), लोकनृत्य (ढेढिया, करमा, मयूर, फरुवाही, अवध लोकनृत्य, फूलों की होली, पाई डण्डा), भजन, कबीर वाणी, सुंदरकांड, शंख वादन, शास्त्रीय, उप-शास्त्रीय गायन, भजन व देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां कराई जाएंगी।

इसके लिए मेला क्षेत्र में विभाग का पंडाल लगाया गया है। जयवीर सिंह ने कहा कि संस्कृति निदेशालय द्वारा आयोजित ये सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हमारी शास्त्रीय एवं लोक परंपराओं को आध्यात्मिक चेतना से जोड़ते हुए जनमानस में संस्कार, समरसता और सांस्कृतिक गौरव का भाव जागृत करेंगी। इन कलाकारों की प्रस्तुतियां लोक, भक्ति, शास्त्रीय एवं समकालीन संगीत की विविध विधाओं के माध्यम से माघ मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को विशेष रूप से आकर्षक, भावपूर्ण व स्मरणीय बनाएंगी।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

प्रयागराज में गंगा और यमुना का रौद्र अवतार… भयावह हो रही स्थिति
प्रयागराज में गंगा और यमुना का रौद्र अवतार… भयावह हो रही स्थिति

प्रयागराज में चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर पहुंच गया है। प्रयागराज और कौशांबी में 250 से अधिक गांव और मोहल्ले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इनमें ज्यादातर गांव-मोहल्ले प्रयागराज के हैं।

यूपी के प्रयागराज में गंगा और यमुना ने और विकराल रूप धारण कर लिया है। खतरे का निशान 84.734 मीटर पार करने के बाद गंगा और यमुना का जलस्तर 86 मीटर के पार पहुंच गया है। उफान अभी जारी है। स्थिति काफी भयावह होती जा रही है।

शहर के कई कछार के बाद अब शहर के कई पॉश इलाके भी बाढ़ की चपेट में आ रहे हैं। प्रशासन राहत बचाव कार्य में जुट गया है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो 1978 का रिकॉर्ड टूट सकता है। सोमवार को यमुना नदी का नैनी में 86.04 (+50) और गंगा नदी का फाफामऊ में 86.03 (+54) जलस्तर रिकॉर्ड किया गया।

आवागमन के साथ पढ़ाई-लिखाई ठप
180 से अधिक मोहल्ले और गांवों में बिजली आपूर्ति और पठन-पाठन बाधित हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से हाई अलर्ट घोषित किया गया है। दूसरी ओर प्रयागराज और कौशाम्बी में झमाझम बारिश हुई। प्रयागराज में ही करीब 62 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे कौशाम्बी में तीन स्थानों पर कच्चे मकान ढह गए।

इनकी चपेट में आने से प्रेमा देवी व उनकी बेटी साधना समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। गंगा-यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने से शहरी क्षेत्र का यमुना बैंक रोड, यमुनापार का लेड़ियारी और गंगापार का गोड़वा उपकेंद्र जलमग्न हो गया है।

20 से अधिक ट्रांसफॉर्मर बाढ़ की चपेट में हैं। इससे जिले के 180 से अधिक मोहल्लों व गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत विभाग ऊंचाई पर बने मकानों में दूसरी लाइन से आपूर्ति करने के प्रयास में जुटा है। रविवार को तेज बारिश से गंगा-यमुना नदियां उफान पर आ गईं।

इन जगहों पर बिजली प्रभावित
इससे हनुमान मंदिर दारागंज, छोटा बघाड़ा, मक्का मस्जिद, गड्ढा कॉलोनी, नेवादा, गंगानगर, पत्रकार कॉलोनी कछार, हड्डी गोदाम, सर्कुलर रोड स्थित गली नंबर 21, राजापुर ओम गायत्री नगर, सलोरी, करेलाबाग कछार, म्योराबाद कछार, आजाद नगर करेली, मोरी, भरद्वाज गंगा कछार, शम्सनगर, जेके नगर आदि मोहल्लों के ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

महाशिवरात्रि पर प्रयागराज से आज चलेंगी 350 से अधिक ट्रेनें
महाशिवरात्रि पर प्रयागराज से आज चलेंगी 350 से अधिक ट्रेनें

महाकुंभ के अंतिम स्नान को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। बुधवार को 350 से अधिक ट्रेनें चलाने की तैयारी है। रेलवे का मानना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड एवं बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज आए हुए हैं।

महाशिवरात्रि के बाद भी बड़ी संख्या में संगम पहुंचेंगे श्रद्धालु

अमृत स्नान के बाद सबकी बेताबी घर लौटने की होगी। ऐसे में विभिन्न स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है। मौनी अमावस्या के दिन भी 360 से अधिक ट्रेनें चलाकर लगभग 20 लाख से अधिक लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया गया था

महाशिवरात्रि के बाद भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयागराज आना-जाना जारी रह सकता है। ऐसे में बाद में भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी है। प्रयागराज के समीप वाले स्टेशनों पर अतिरिक्त रेक रखे गए हैं, जिनका उपयोग जरूरत पड़ने पर किया जा सकेगा।

इन स्टेशनों पर सामान्य दिनों की तुलना में अत्यधिक भीड़

रेल मंत्रालय के अनुसार, पिछले दो दिनों से बिहार के पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, गया, सासाराम, कटिहार, खगडि़या, सहरसा, जयनगर, दरभंगा स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अधिक रही।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, गोंडा, दीनदयाल उपाध्याय, झांसी जिलों के स्टेशनों पर भी ऐसी ही स्थिति देखी गई। मध्य प्रदेश के चित्रकूट, जबलपुर, सतना, खजुराहो स्टेशनों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में अत्यधिक भीड़ थी।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना

इसी तरह झारखंड के धनबाद, बोकारो, रांची, गढ़वा और मेदनीनगर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। महाशिवरात्रि की भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा, आश्रय, आसान टिकट वितरण एवं ट्रेनों की व्यवस्था की है।प्रयागराज के पास के स्टेशनों पर रेलवे वाणिज्य विभाग के 1500 से अधिक तथा रेल सुरक्षा बल के 3000 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। रेलवे सुरक्षा विशेष बल की 29 टुकडि़यां, महिला रेलवे सुरक्षा विशेष बल की दो टुकड़ियां, 22 डाग स्क्वाड एवं और बम डिस्पोजल स्क्वाड को भी तैनात किया गया है।

महाकुंभ के 42वें दिन तक 15 हजार से अधिक ट्रेनें चलाईं

महाकुंभ के लिए रेलवे ने प्रारंभ में लगभग 13500 ट्रेनें चलाने की योजना बनाई थी। महाकुंभ के 42वें दिन तक 15 हजार से अधिक ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

महाकुंभ नगर में 22 को होने वाली कैबिनेट बैठक में धार्मिक क्षेत्र पर लग सकती है मुहर, प्रस्ताव तैयार
महाकुंभ नगर में 22 को होने वाली कैबिनेट बैठक में धार्मिक क्षेत्र पर लग सकती है मुहर, प्रस्ताव तैयार

22 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रयागराज को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसमें प्रयागराज और वाराणसी समेत सात जिलों को मिलाकर धार्मिक क्षेत्र के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा भी कई अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) में 22 जनवरी को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक प्रस्तावित है। इसमें नए धार्मिक नगरी के प्रस्ताव को रखे जाने की तैयारी है। नीति आयोग की संस्तुति पर प्रयागराज और वाराणसी को मिलाकर नया धार्मिक नगरी बनाने की योजना बनाई गई है। इसमें प्रयागराज और वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर तथा भदोही को भी शामिल किया गया है।

इसे पूरे क्षेत्र को मिलाकर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण का गठन किया जाएगा, जिसका कुल क्षेत्रफल 22 हजार किमी होगा। इसके तहत पूरे क्षेत्र के धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से विकास का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र विकास और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलने की बात कही जा रही है। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

धार्मिक गलियारे को भी मिल सकती मंजूरी
महाकुंभ में आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पर्यटक वाराणसी में काशी विश्वनाथ, अयोध्या में राम मंदिर, मिर्जापुर में विंध्याचल धाम दर्शन के लिए भी गए। यह सिलसिला बना हुआ है। यह भी देखा जा रहा है कि वाराणसी एवं अयोध्या जाने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा पर्यटक प्रयागराज, विंध्याचल, चित्रकूट भी जाते हैं। इससे पर्यटन में बूम के साथ इन जिलों का आर्थिक तंत्र भी मजबूत हुआ।इसे देखते हुए प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, विंध्यधाम, चित्रकूट को मिलाकर धार्मिक गलियारे के निर्माण की योजना बनाई गई है।

इसके तहत रिंग रोड समेत कई विकास कार्यों की योजना बनाई गई है। कैबिनेट की बैठक में इसका प्रस्ताव भी रखे जाने की तैयारी है। सेतु निगम की ओर से शिवकुटी से हेतापट्टी के बीच गंगा नदी पर पुल का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए सर्वे हो चुका है। साथ ही शासन से भी मंजूरी मिल गई है।

इसके अलावा सिविल लाइंस हनुमान मंदिर से मेयोहाल चौराहा, नैनी में जेल से औद्योगिक क्षेत्र समेत चार स्थानों पर एलिवेटेड पुल का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इनका सर्वे करके प्रारंभिक लेआउट भी तैयार किया जा चुका है। इन प्रस्तावों पर भी कैबिनेट की बैठक में मंजूरी लग सकती है। इनके अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर भी मुहर लगने की उम्मीद है।

कुंभ 2019 की बैठक में गंगा एक्सप्रेस को मिली थी मंजूरी
कुंभ 2019 में 29 जनवरी को कैबिनेट की बैठक हुई थी। लखनऊ से बाहर कैबिनेट की यह पहली बैठक थी। इस बैठक में ही गंगा एक्सप्रेस वे को मंजूरी दी गई थी।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com