प्यार

छोड़कर जाने वाले ही सिखाते हैं प्यार की असल परिभाषा…
छोड़कर जाने वाले ही सिखाते हैं प्यार की असल परिभाषा…

कभी-कभी जिंदगी एक ही पल में हमें ऐसा सबक दे जाती है, जिसे सालों का प्यार भी नहीं सिखा पाता। जिस इंसान के साथ हम भविष्य के सपने बुनते हैं, वही जब अचानक हाथ छोड़ देता है, तो सिर्फ दिल नहीं टूटता, बल्कि हमारा पूरा नजरिया बदल जाता है। उस पल लगता है कि दुनिया थम गई है, पर सच तो यह है कि उसी पल हमारी आंखें खुलती हैं।

प्यार में डूबे हुए हम अक्सर सोचते हैं कि यही रिश्ता हमारी दुनिया है, यही इंसान हमारा ‘हमसफर’ है, लेकिन जब वही शख्स अचानक हाथ छोड़ देता है, तो दिल के साथ-साथ हमारी सोच भी टूट जाती है। अजीब बात यह है कि प्यार की सबसे गहरी सीखें हमें तब मिलती हैं जब कोई हमें छोड़ जाता है। जैसे किसी ने एक पल में आईना दिखा दिया हो- कि हम कौन थे, क्या बन गए, और अब हमें क्या बनना चाहिए।

रिश्ते में रहकर समझ नहीं आते सवाल

जब हम किसी रिश्ते में होते हैं, भावनाओं का शोर इतना तेज होता है कि सही-गलत की आवाज सुनाई ही नहीं देती। हम कमियां, दूरी, अनदेखी, सबको प्यार का नाम देकर नजरअंदाज करते रहते हैं। हमें लगता है- “बस समय के साथ सब ठीक हो जाएगा”, लेकिन सच्चाई यह है कि कई बार समय ठीक नहीं करता, बल्कि खोखलेपन को और गहरा कर देता है।

टूटते ही समझ आता है कि ‘हमने खुद को कहीं खो दिया था’

अक्सर लोग छोड़कर जाते हैं तो हमें एहसास होता है कि हम रिश्ते में रहते हुए खुद को कितना पीछे छोड़ चुके थे। हमने अपने शौक, अपने सपने, अपनी प्राथमिकताएं, सब किसी और के लिए बदल दीं। पर जब वो इंसान चला जाता है, तो खालीपन के बीच हम खुद से मिलते हैं और समझ में आता है कि प्यार कभी खुद को खो देने का नाम नहीं था।

तोड़ना आसान होता है, जोड़ना नहीं

कई बार एक रिश्ता धीरे-धीरे टूटता है और हमें पता भी नहीं चलता। छोटी-छोटी बातें, अनसुनी भावनाएं और अधूरी उम्मीदें दिन-ब-दिन जमा होती जाती हैं और जब दूसरा व्यक्ति चला जाता है, तब अचानक सारी अनकही बातें जोर से चीखने लगती हैं-

“क्या हम इसे बचा सकते थे?“

“क्या हम सच में खुश थे?”

इसी दर्द से गुजरते हुए ही हम समझते हैं कि रिश्ते सिर्फ प्यार से नहीं, बल्कि सम्मान, बातचीत और संतुलन से चलते हैं।

जो चोट देता है, वही सीख भी देता है

दिल टूटना दुनिया का सबसे कड़वा अनुभव है, लेकिन यही कड़वाहट धीरे-धीरे एक मजबूत इंसान बना देती है।

रिश्ते की विफलता हमें तीन गहरी बातें सिखाती है:

कौन हमारे लिए सही है और कौन सिर्फ आदत था।

प्यार करना जरूरी है, पर खुद से प्यार करना सबसे जरूरी है।

जिसे आपकी कदर नहीं, उसके जाने का दुख होना आपकी अच्छाई है- पर वहीं रुक जाना आपकी गलती।

देर से इसलिए खुलती है आंख

प्यार में हम दिल से सोचते हैं, दिमाग से नहीं। इसलिए गलतियां भी दिल से होती हैं और सबक भी वहीं से मिलते हैं। रिश्ता टूटने के बाद दिमाग शांत होता है, भावनाएं थमती हैं- तभी हम सच को साफ-साफ देख पाते हैं। इसलिए अक्सर दर्द ही हमें स्पष्टता देता है।

छोड़कर जाने वाले होते हैं जिंदगी के असली ‘टीचर’

हां, यह कड़वा है, पर सच है-

जो छोड़कर जाते हैं, वही हमें मजबूत बनाते हैं।

वही सिखाते हैं कि हम किसके लायक हैं और किसके नहीं।

वही बताते हैं कि प्यार हमेशा जीत नहीं होता, कई बार छोड़ देना भी जरूरी होता है।

और सबसे जरूरी बात- वही हमें समझाते हैं कि अगली बार किसी रिश्ते में खुद को खोना नहीं है।

ध्यान रहे,

रिश्ते का टूटना अंत नहीं, एक शुरुआत है-

खुद को नए सिरे से समझने की,

अपनी सीमाएं तय करने की,

और ऐसे प्यार की तलाश करने की जहां हम दोनों बराबर हों।

किसी का जाना दर्द देता है, लेकिन उसी से असली परिपक्वता आती है और शायद यही प्यार की असल परिभाषा भी है- जो आपको छोड़कर गया, उसने आपका दिल तोड़ा नहीं… आपकी आंखें खोल दीं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

‘प्यार’ को ‘तकरार’ में बदल देती हैं ये 10 बातें, रिश्ते में कड़वाहट घुलने से पहले हो जाएं सावधान
‘प्यार’ को ‘तकरार’ में बदल देती हैं ये 10 बातें, रिश्ते में कड़वाहट घुलने से पहले हो जाएं सावधान

रिश्ता चाहे दोस्ती का हो या जीवनसाथी का, प्यार से शुरू होता है, लेकिन अक्सर छोटी-छोटी बातें प्यार भरी नाव को झगड़ों के तूफान में फंसा देती हैं। अगर आप अपने रिश्ते को टूटने से बचाना चाहते हैं, तो इन 10 बातों पर ध्यान दें, जो मीठे रिश्ते में कड़वाहट घोल देती हैं।

हर रिश्ता गुलाबी सपनों से शुरू होता है- ढेर सारा प्यार, सम्मान और भविष्य के सुनहरे वादे, लेकिन समय के साथ, कुछ ऐसी आदतें या बातें हमारे व्यवहार में शामिल हो जाती हैं, जो मीठे रिश्ते को चुपके से कड़वा बना देती हैं। ये बातें इतनी मामूली लगती हैं कि हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये ही दरारें आगे चलकर बड़े झगड़ों की खाई बन जाती हैं।

अगर आप नहीं चाहते कि आपका दिल का रिश्ता नफरत या तकरार में बदल जाए, तो आपको इन 10 बातों को तुरंत पहचानना होगा। आइए जानते हैं वह कौन-सी आदतें हैं जो आपके रिश्ते के ‘प्यार के मीटर’ को लगातार नीचे खींच रही हैं…

पार्टनर को ‘कम’ समझना

किसी भी रिश्ते में, अपने पार्टनर को ‘कम’ या ‘हल्का’ समझना सबसे बड़ी गलती है। जब आप यह सोचना शुरू कर देते हैं कि आपके साथी के विचार या भावनाएं कम महत्वपूर्ण हैं, तो वह अपमान महसूस करने लगते हैं, और यहीं से दूरियां आनी शुरू हो जाती हैं। हमेशा याद रखें, दोनों का सम्मान जरूरी है।

पुरानी गलतियां बार-बार दोहराना

गुस्से में या बहस के दौरान पुरानी गलतियों को बार-बार याद दिलाना रिश्ते को खोखला कर देता है। अगर कोई बात खत्म हो चुकी है, तो उसे दफना दें। हर बार मिट्टी खोदकर पुराने जख्मों को हरा करना केवल झगड़े को बढ़ाता है, प्यार को नहीं।

जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखना

किसी से अत्यधिक उम्मीदें रखना हमेशा निराशा देता है। जब पार्टनर आपकी हर उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाता, तो आप निराश होते हैं और गुस्सा दिखाते हैं। याद रखें, आपका साथी इंसान है, कोई जादूगर नहीं। उन्हें उनकी तरह रहने दें।

लगातार शिकायतें करना

कुछ लोगों की आदत होती है हर बात पर शिकायत करने की। ‘तुमने यह नहीं किया’, ‘तुम हमेशा ऐसे ही करते हो’। लगातार शिकायतें सुनने से पार्टनर को लगता है कि आप केवल उनमें कमियां ढूंढ रहे हैं। इससे वे धीरे-धीरे आपसे बात करना कम कर देते हैं।

दूसरों से तुलना करना

अपने पार्टनर की तुलना किसी और से, खासकर किसी दोस्त या किसी और जोड़े से करना जहर के समान है। हर व्यक्ति खास होता है। तुलना करने से उन्हें लगता है कि आप उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जो रिश्ते में दरार डालता है।

‘मैं’ को ‘हम’ से ज्यादा महत्व देना

रिश्ता ‘हम’ से बनता है। अगर आप हर चीज में सिर्फ अपनी राय, अपनी सुविधा और अपनी पसंद को आगे रखते हैं, तो पार्टनर को अकेलापन महसूस होगा। रिश्ते में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है।

बदलने की कोशिश करना

प्यार का मतलब है, अपने साथी को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करना। अगर आप लगातार उन्हें अपनी पसंद के हिसाब से बदलने की कोशिश करते हैं, तो वे घुटन महसूस करेंगे। थोड़ा बदलाव ठीक है, पर किसी की पहचान मिटाने की कोशिश न करें।

तुरंत रिएक्शन देना

गुस्से में अक्सर हम बिना सोचे-समझे कठोर शब्द बोल देते हैं। यह छोटी सी बात बहुत बड़ा नुकसान कर सकती है। जब भी गुस्सा आए, तो तुरंत जवाब देने से पहले एक मिनट रुककर गहरी सांस लें।

पर्सनल स्पेस न देना

रिश्ते में होने का मतलब यह नहीं है कि आप 24 घंटे एक-दूसरे के साथ रहें। हर किसी को अपना खाली समय और अपनी व्यक्तिगत जगह चाहिए होती है। अगर आप अपने पार्टनर को ‘पर्सनल स्पेस’ नहीं देते हैं, तो उन्हें बंधा हुआ महसूस हो सकता है।

छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलना

रिश्ते की नींव विश्वास है। चाहे बात छोटी हो या बड़ी, अगर आप झूठ बोलते हैं, तो यह विश्वास टूट जाता है। एक बार विश्वास टूटने पर रिश्ते में शक और तकरार की एंट्री हो जाती है, जिससे वापस लौटना मुश्किल हो जाता है।

याद रखें, प्यार एक नाजुक पौधा है, जिसे लगातार देखभाल की जरूरत होती है। अगर आप इन 10 बातों से दूर रहते हैं, तो आपका रिश्ता हमेशा प्यार और सम्मान से भरा रहेगा।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

वो कहेगी नहीं… लेकिन आपकी ये 5 आदतें रोज तोड़ रहीं हैं उसका दिल
वो कहेगी नहीं… लेकिन आपकी ये 5 आदतें रोज तोड़ रहीं हैं उसका दिल

अक्सर हम प्यार में इतने लापरवाह हो जाते हैं कि अनजाने में ही सही, कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो उनकी भावनाओं को रोज चोट पहुंचाती हैं। यह आर्टिकल एक खतरे की घंटी है- उन 5 अनदेखी आदतों को पहचानिए जो आपके रिश्ते की नींव को धीरे-धीरे कमजोर कर रही हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन इशारों को पढ़ना सीखिए और अपने रिश्ते में फिर से वही खोई हुई मिठास भरिए।

हर रिश्ते में मिठास और थोड़ी नोंक-झोंक होती है, लेकिन क्या आपने कभी महसूस किया है कि आपकी पार्टनर आपसे थोड़ी उदास या गुमसुम रहती है, पर कुछ कह नहीं पा रही? दरअसल, कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं जो उन्हें बहुत तकलीफ देती हैं। वे चाहती हैं कि आप खुद समझें, इसलिए खुलकर शिकायत नहीं करतीं। अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इन 5 आदतों पर तुरंत ध्यान दें।

मोबाइल में खोए रहना

आजकल हर कोई अपने फोन में चिपका रहता है। हो सकता है आप ऑफिस का काम कर रहे हों, या बस सोशल मीडिया देख रहे हों, लेकिन जब आप उसके साथ होते हैं और बार-बार अपना फोन चेक करते हैं, तो उन्हें महसूस होता है कि फोन आपसे और आपकी बातों से ज्यादा जरूरी है। यह उनकी सबसे बड़ी शिकायत होती है, जो वे अक्सर जुबान पर नहीं लातीं। उन्हें लगता है कि आप उन्हें पूरी तरह से समय नहीं दे रहे हैं।

उनकी छोटी बातों को नजरअंदाज करना

रिश्ते की नींव छोटी-छोटी चीजों से बनती है। अगर वह आपसे किसी नए कपड़े, अपनी नौकरी की छोटी उपलब्धि या अपनी किसी नई रेसिपी के बारे में बता रही है और आप ध्यान नहीं देते, तो उनका दिल दुखता है। उन्हें लगता है कि उनकी जिंदगी में जो कुछ हो रहा है, वह आपके लिए मायने नहीं रखता। अगर आप उसे ‘हां’ या ‘ठीक है’ कहकर टाल देते हैं, तो इससे उन्हें बहुत निराशा होती है।

‘सॉरी’ न कहना और जिद पर अड़े रहना

गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन अगर आप अपनी गलती होने पर भी ‘सॉरी’ कहने से बचते हैं या बेकार की बातों पर अपनी जिद पर अड़े रहते हैं, तो यह उन्हें बहुत तकलीफ देता है। उन्हें लगता है कि आपके लिए अपना ईगो उनसे ज्यादा बड़ा है। एक सच्चा रिश्ता सॉरी बोलने से छोटा नहीं होता, बल्कि और गहरा होता है। अपनी गलती मानना दिखाता है कि आप रिश्ते को अहमियत देते हैं।

दूसरों से तुलना करना

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। अगर आप मजाक में भी उन्हें उनकी सहेलियों या किसी और से तुलना करते हैं, तो यह उनके आत्मविश्वास को बुरी तरह चोट पहुंचाता है। जैसे, “तुम्हें खाना बनाना नहीं आता, देखो शर्मा जी की बेटी…” ऐसी बातें उन्हें अंदर से तोड़ देती हैं। उन्हें लगता है कि आप उन्हें वैसे स्वीकार नहीं करते जैसी वे हैं। तुलना करने से रिश्ते में प्यार की जगह कड़वाहट पैदा होती है।

भावनाओं को समझने की कोशिश न करना

पुरुष अक्सर समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने की कोशिश करते हैं, जबकि महिलाएं अक्सर केवल समझे जाने की इच्छा रखती हैं। अगर वह परेशान है और आपको बस इतना कह दे कि “टेंशन मत लो, सब ठीक हो जाएगा,” तो यह उन्हें महसूस कराता है कि आप उनकी भावनाओं को गंभीरता से नहीं ले रहे। उन्हें बस इतना चाहिए होता है कि आप उनकी बात ध्यान से सुनें और कहें, “हां, मैं समझ सकता हूं कि तुम्हें कैसा लग रहा होगा।” यही छोटी सी बात उनके टूटे दिल को जोड़ सकती है।

समय रहते बचा लें रिश्ता

याद रखें, प्यार में थोड़ी सी कोशिश और समझदारी बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है। अगली बार जब वह शांत हों, तो एक बार इन आदतों पर विचार करें। हो सकता है, आपके छोटे से बदलाव से उनका दिन बन जाए और आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो जाए।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

सिर्फ ‘मुफ्त खाने’ के लिए डेट पर जा रहे Gen Z, प्यार पर भारी पड़ रहा पॉकेट का प्रेशर
सिर्फ ‘मुफ्त खाने’ के लिए डेट पर जा रहे Gen Z, प्यार पर भारी पड़ रहा पॉकेट का प्रेशर

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, हर तीन में से एक Gen Z सिर्फ मुफ्त खाने के लिए डेट पर जाता है। जी हां, ये आंकड़ा भले ही किसी मजाक की तरह लगे, लेकिन यह बताता है कि किस तरह पैसों की टेंशन अब लोगों के निजी रिश्तों में भी झलकने लगी है। बढ़ता किराया, नौकरी की इनसिक्योरिटी और लोन का दबाव- इन सबके बीच अब रिश्तों पर भी आर्थिक असर साफ दिखने लगा है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हैं, जहां लोग खुलकर बताते हैं कि वे डेट पर इसलिए गए क्योंकि घर में खाने को कुछ नहीं था या खुद खाना बनाने का मन नहीं था।

जी हां, नई पीढ़ी यानी Gen Z के लिए प्यार अब सिर्फ फीलिंग्स का खेल नहीं रहा, बल्कि यह सीधे जेब से जुड़ा मामला बन गया है (Free Meal Dating Trend)। बढ़ती महंगाई, नौकरी की असुरक्षा और खर्चों के बोझ ने रोमांस के रंग को भी थोड़ा फीका कर दिया है। आइए, विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

प्यार में तीसरा पहिया बन चुका है ‘पैसा’

जहां पहले डेटिंग का मतलब होता था किसी खास के साथ अच्छा समय बिताना, वहीं अब इसमें बजट की गणना भी शामिल हो गई है। हालिया सर्वे ‘The Cuffing Economy Report’ में सामने आया कि 51% अमेरिकन अब आर्थिक हालात के कारण कम डेट पर जा रहे हैं और Gen Z में यह आंकड़ा 58% तक पहुंच गया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, 44% Gen Z युवाओं का कहना है कि वे सिर्फ उसी व्यक्ति को डेट करेंगे जो उनसे ज्यादा कमाता हो, जबकि एक तिहाई लोग यह भी मानते हैं कि पैसों के कारण उनका रिश्ता टूट चुका है।

यह आंकड़े बताते हैं कि आज के समय में प्यार और पैसा एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। जब तक आर्थिक स्थिरता नहीं होती, रिश्ते भी अस्थिर महसूस होते हैं (Modern Love Financial Aspects)। प्यार भले आंखों से हो, लेकिन जेब से जुड़ी सच्चाई से कोई बच नहीं सकता।

31% Gen Z कर रहे ‘फ्री मील डेटिंग’

अब यह सवाल भी नया नहीं रहा कि “पहली डेट का बिल कौन भरेगा?” जहां पहले किसी को इंप्रेस करने के लिए महंगी डेट पर जाना आम बात थी, वहीं अब 47% लोग मानते हैं कि पहली डेट पर 50 से 100 डॉलर तक खर्च करना ही ‘परफेक्ट बैलेंस’ है। यानी अब दिखावे से ज्यादा अहम है समझदारी।

लेकिन एक दिलचस्प बात यह भी सामने आई कि 26% लोग सिर्फ फ्री खाने के लिए डेट पर जाते हैं, और इनमें Gen Z के 31% युवा शामिल हैं। पढ़ने में भले मजाक लगे, पर यह आज की सच्चाई है कि कई युवा डेटिंग को एक ‘किफायती रास्ता’ मानने लगे हैं, जहां एक शाम का आउटिंग भी थोड़ा-सा आर्थिक राहत दे जाती है।

बदल रहा है मॉडर्न लव का एजेंडा

पहले प्यार में पैसों की बात करना असहज माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। सर्वे के अनुसार, 37% लोग मानते हैं कि सैलरी शेयर करने का सही वक्त वो है जब रिश्ता ‘एक्सक्लूसिव’ हो जाए, यानी अब “हम दोनों हैं क्या?” के साथ-साथ “तुम कितना कमाते हो?” भी बातचीत का हिस्सा बन गया है।

इसके अलावा, 54% कपल अपनी फाइनेंस को अलग-अलग रखते हैं, यानी जॉइंट अकाउंट के बजाय वे आर्थिक स्वतंत्रता को तरजीह दे रहे हैं। यह नया चलन बताता है कि आज की पीढ़ी प्यार में भी अपनी पहचान और स्वतंत्रता को खोना नहीं चाहती।

प्यार में ‘आजादी’ जरूरी

नई पीढ़ी के लिए रिश्ते अब बराबरी और सम्मान पर आधारित हैं। “एक-दूसरे का सहारा बनो, पर एक-दूसरे पर निर्भर मत बनो” – यही नया मंत्र है। पैसे की पारदर्शिता और स्वतंत्र वित्तीय निर्णय अब रिश्तों की मजबूती का आधार बन चुके हैं।

नए जमाने के रिश्तों का कड़वा सच

हर रिश्ता तभी फलता-फूलता है जब दोनों पार्टनर न सिर्फ भावनात्मक रूप से, बल्कि आर्थिक रूप से भी सुरक्षित महसूस करें। यही कारण है कि आज के युवाओं के लिए वित्तीय समझ और जिम्मेदारी, रोमांस जितनी ही अहम बन चुकी है।

प्यार अब सिर्फ दिल का नहीं, दिमाग और बजट का भी खेल है। शायद यही वजह है कि Gen Z की इस ‘Cuffing Economy’ में, जो प्यार और पैसों के बीच संतुलन बना लेता है, वही असल विजेता है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

एकतरफा प्यार में टूट गया है आपका दिल, तो अपनाएं ये टिप्स
एकतरफा प्यार में टूट गया है आपका दिल, तो अपनाएं ये टिप्स

आपने कई लोगों को अपने क्रश के बारे में बात करते हुए सुना होगा। लेकिन अपनी फीलिंग शेयर करने पर रिजेक्शन मिले तो दिल तो टूटता ही है। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि रोमांटिक रिजेक्शन से उबरने में छह महीने से लेकर दो साल तक का वक्त लगता है। ऐसे में अपनी भावनाओं को बाहर आने देना, सेल्फ-केयर, जैसी चीजें एकतरफा प्यार के रिजेक्शन से उबरने में मदद कर सकती हैं।

जैसा कि नाम से ही पता चलता है एकतरफा प्यार में एक तो प्यार में होता है, लेकिन दूसरे को उसकी फीलिंग की परवाह नहीं होती। इस तरह के रिश्ते में सिर्फ एक ही घुटता और परेशान होता है। आपके साथ भी अगर ऐसा हो रहा है, तो इन तरीकों से आप भी मूव ऑन कर सकते हैं और अपनी मेंटल हेल्थ बिगड़ने से बचा सकते हैं।

एक बार दुखी हो जाने में कोई हर्ज नहीं

रिजेक्शन हमेशा ही तकलीफदेह होता है। एकतरफा प्यार में होने वाले रिजेक्शन से आगे निकलने का सबसे बेहतर तरीका है अपने इमोशन को बाहर आने देना। भले ही आपको गुस्सा आ रहा हो, शर्म महसूस हो रही हो या फिर आपका रोने का मन हो रहा हो, अपने इमोशन को दबाएं नहीं, उसे खुलकर बाहर आने दें। अपने इमोशन को पहचानकर उसे स्वीकारना मूव ऑन करने का सबसे अच्छा तरीका है।

बुरे पल आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे

भले ही आप अब भी उससे प्यार करते हों लेकिन इस बात को भूलें नहीं कि वो आपका सोलमेट नहीं। आप उसकी उन आदतों या क्वालिटी को याद करें जोकि आपको पसंद नहीं थी। इस तरह आप आगे बढ़कर ऐसे किसी व्यक्ति को अपना पार्टनर बना पाएंगे जो आपसे प्यार करता हो।

खुद को थोड़ा वक्त दें

एकतरफा प्यार ही सही लेकिन रिजेक्शन के बाद दिल तो टूटता ही है। ऐसे में खुद को संभालने के लिए अपने दोस्तों से भी कुछ समय के लिए दूरी बनाकर रखें। इससे आपको सोचने और हील होने का समय मिलेगा। यदि इससे भी आपको सुकून न मिल रहा हो तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।

सेल्फ-केयर को रखें सबसे पहले

खुद के प्रति सख्त न बनें। अपनी फिजिकल और मेंटल हेल्थ का ध्यान रखें। इसके लिए महंगे स्पा या क्लब जाने की जरूरत नहीं। आप छोटी-मोटी एक्टिविटी से भी अपना मनोबल बढ़ा सकते हैं। जैसे बबल बाथ, फेस मास्क, वॉकिंग, अपना पसंदीदा म्यूजिक, मेडिटेशन या फिर ऐसी ही कोई रिलेक्सिंग एक्टिविटी कर सकते हैं।

आगे के बारे में सोचें

भले ही अभी आपका दिल टूटा है लेकिन हमेशा ही ऐसी स्थिति नहीं रहने वाली। इसलिए, एक बेहतर कल की प्लानिंग करें। इससे आपको एक उम्मीद और खुशी महसूस होगी। अपने दोस्तों या फैमिली के साथ छुट्टी पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दो-तीन दिनों का स्टेकेशन भी राहत दे सकता है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com