पुतिन

‘नहीं खत्म होगी रूस-युक्रेन की जंग’, पुतिन ने दिया बड़ा बयान
‘नहीं खत्म होगी रूस-युक्रेन की जंग’, पुतिन ने दिया बड़ा बयान

रूस के राष्ट्रपति  ने कहा है कि यूक्रेन के रुख से वहां पर लड़ाई खत्म होने की तस्वीर बनती नहीं दिख रही है। इसलिए यूक्रेन में लड़ाई चालू हुए वर्ष में भी जारी रह सकती है।

युद्ध में बलिदान करने वाले और लड़ रहे योद्धाओं की कौशल की प्रशंसा करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस बहादुरी और विजय में विश्वास रखता है। रूसी राष्ट्रपति ने यह बात अपने नववर्ष के संबोधन में कही है।

पुतिन ने कहा यूक्रेन में लड़ाई इस वर्ष भी जारी रहेगी

पुतिन के लिए 31 दिसंबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस तिथि को रूस की सत्ता संभालते हुए उन्हें 26 वर्ष पूरे हुए हैं।

पुतिन का यह बयान तब आया है जब बीते रविवार को फ्लोरिडा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की युद्ध समाप्ति पर वार्ता हुई है और छह जनवरी को उनकी यूरोपीय नेताओं से वार्ता होनी है।

इस बीच जेलेंस्की ने भी कहा है कि वह रूस के आगे समर्पण नहीं करेंगे। वह शांति चाहते हैं लेकिन यूक्रेन के हितों को ध्यान में रखते हुए सम्मानजनक स्थिति में ही समझौता करेंगे।

इस बीच यूक्रेन के बाद यूरोपीय संघ ने भी कहा है कि शांति के लिए हो रही वार्ता को विफल करने के लिए ही रूस ने पुतिन के आवास पर ड्रोन हमले की कोशिश का शिगूफा छोड़ा है। वास्तव में पुतिन यूक्रेन युद्ध खत्म करना ही नहीं चाहते हैं।

सीआइए को नहीं मिला पुतिन के आवास पर हमले का साक्ष्य

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए ने रूस के उस दावे का खंडन किया है कि जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति के नोवगोरोद स्थित आवास पर 28-29 दिसंबर की रात 91 ड्रोनों से हमले की कोशिश की थी।

एजेंसी ने कहा है कि ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है जिससे रूसी दावे की पुष्टि हो। जवाब में रूस ने कहा है कि वह जल्द ही यूक्रेनी हमले के ठोस साक्ष्य अमेरिका को सौंपेगा।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

पुतिन के घर पर ड्रोन अटैक को लेकर जेलेंस्की ने भारत पर क्या कहा?
पुतिन के घर पर ड्रोन अटैक को लेकर जेलेंस्की ने भारत पर क्या कहा?

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के घर पर हुए ड्रोन हमले की कई देशों ने निंदा की है। इस हमले के बाद रूस ने भी यूक्रेन को अल्टीमेटम दे दिया है। वहीं, अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत, यूएई समेत अन्य देशों पर निशाना साधा है।

जेलेंस्की का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति के घर पर हुए हमले की निंदा करने वाले देशों ने यूक्रेन के शहरों पर रूस के हमलों पर आंख बंद कर ली है।

जेलेंस्की का बड़ा बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान जेलेंस्की ने कहा, “यह भ्रामक और अजीब है कि भारत, यूएई समेत कई देशों ने पुतिन के आवास पर हमारे कथित ड्रोन हमले की निंदा की, लेकिन ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।”

जेलेंस्की ने आगे कहा-

हमारे बच्चों पर बम बरसाए जा रहे हैं। भारी संख्या में लोग मर रहे हैं। वो इसकी निंदा क्यों नहीं करते हैं? सच कहूं तो इन मुद्दों पर मुझे भारत और संयुक्त अरब अमीरात की कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही है।

क्या है पूरा माजरा?

29 दिसंबर को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया था कि यूक्रेन ने रूस के राष्ट्रपति आवास पर 91 ड्रोन से हमले करने की कोशिश की थी, जिन्हें हवा में भी नष्ट कर दिया गया था। हालांकि, यूक्रेन ने रूस के दावों को खारिज करते हुए कहा कि शांति वार्ता में अड़चन डालने के लिए रूस झूठे आरोप लगा रहा है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की थी। पीएम मोदी ने दोनों पक्षों से शांति स्थापित करने की अपील करते हुए कहा था कि कोई भी ऐसा कदम न उठाएं, जिससे शांति वार्ता में बाधा उत्पन्न हो।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

पुतिन के भारत दौरे को लेकर चीन का रुख सकारात्मक, ड्रैगन का बयान आया सामने
पुतिन के भारत दौरे को लेकर चीन का रुख सकारात्मक, ड्रैगन का बयान आया सामने

चीन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे पर सकारात्मक रुख दिखाया है। चीन का मानना है कि यह दौरा रूस और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगा। चीन ने इस दौरे को क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण बताया है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

चीन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हालिया भारत दौरे को सकारात्मक बताते हुए कहा कि भारत, चीन व रूस तीन उभरती अर्थव्यवस्थाएं हैं और वैश्विक दक्षिण की अहम ताकतें होने के नाते इनके बीच मजबूत त्रिपक्षीय सहयोग क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए आवश्यक है।

बीजिंग ने पुतिन के बयान “भारत और चीन हमारे सबसे करीबी दोस्त हैं” को भी महत्व दिया और इसे तीनों देशों के बीच बढ़ते भरोसे का संकेत बताया।

भारत के साथ संबंध आगे बढ़ाना चाहता है चीन

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि वह भारत के साथ संबंधों को “रणनीतिक और दीर्घकालिक दृष्टिकोण” से आगे बढ़ाना चाहता है, खासकर पूर्वी लद्दाख में 2020 के बाद उत्पन्न तनाव के बाद संबंधों की धीरे-धीरे बहाली को देखते हुए।

मंत्रालय के प्रवक्ता ने संकेत दिया कि चीन, भारत और रूस के साथ समानांतर रूप से अपने द्विपक्षीय रिश्तों को मजबूत करने के लिए तैयार है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

पुतिन के दौरे के बाद भारत के मुरीद हुए पूर्व अमेरिकी अधिकारी, डोनल्ड ट्रंप पर कसा तंज
पुतिन के दौरे के बाद भारत के मुरीद हुए पूर्व अमेरिकी अधिकारी, डोनल्ड ट्रंप पर कसा तंज

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा समाप्त हो गया है। इस दौरे के बाद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने डोनल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार देने की अपील की है। रुबिन का कहना है कि ट्रंप की नीतियों के कारण ही भारत और रूस इतने करीब आए हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का दो दिवसीय भारत दौरा खत्म हो चुका है। बीती रात को पुतिन रूस वापस लौट गए हैं। हालांकि, भारत में पुतिन के शानदार स्वागत को समूची दुनिया ने टकटकी लगाकर देखा है। वहीं, अब अमेरिका के पूर्व अधिकारी ने इसके लिए डोनल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार से नवाजने की अपील की है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन के अनुसार, ट्रंप की वजह से भारत और रूस इतने करीब आए हैं। भारत में पुतिन का इतना भव्य स्वागत हुआ, जिसका श्रेय डोनल्ड ट्रंप को जाता है। इसलिए डोनल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए।

माइकल ने ट्रंप पर कसा तंज

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान माइकल ने कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि डोनल्ड ट्रंप को भारत-रूस को करीब लाने के लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। पुतिन का यह दौरा बेहद अहम था। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए हैं।”

माइकल का कहना है-

पुतिन के भारत दौरे को अमेरिका में दो तरह से देखा जा रहा है। पहला अगर आप डोनल्ड ट्रंप के समर्थन हैं तो आप कहेंगे कि ट्रंप ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी कि भारत-रूस एक साथ हैं। वहीं, अगर आप 65 प्रतिशत अमेरिकियों में से हैं, जो ट्रंप की आलोचना करते हैं, तो वो इसे डोनल्ड ट्रंप की खराब नीतियों का परिणाम मान रहे हैं।

माइकल के अनुसार, ट्रंप ने भारत के साथ अमेरिका के रिश्तों की अनदेखी की है। पाकिस्तान जैसे देशों से चंद पैसों और चापलूसी के कारण अमेरिका ने लंबे समय में घाटे का सौदा किया है।

भारत को उपदेश न दे अमेरिका: माइकल

माइकल के अनुसार, “अमेरिका को भारत को उपदेश नहीं देना चाहिए। भारतीयों ने देश के हितों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना है। भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।”

ट्रंप के द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ की आलोचना करते हुए माइकल ने कहा, “अगर हम नहीं चाहते कि भारत, रूस से तेल खरीदे, तो हम भारत को सस्ते दाम पर तेल मुहैया करवाने के लिए क्या करेंगे? हमारे पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है।”

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

‘दोहरे मानदंडों के बिना आतंकवाद के विरुद्ध लड़े दुनिया’, शिखर वार्ता में बोले पीएम मोदी और पुतिन
‘दोहरे मानदंडों के बिना आतंकवाद के विरुद्ध लड़े दुनिया’, शिखर वार्ता में बोले पीएम मोदी और पुतिन

भारत और रूस ने शुक्रवार को आतंकवाद के विरुद्ध ”बिना किसी समझौते के” दुनियाभर में लड़ाई लड़ने का आह्वान किया, जिसमें छिपा हुआ एजेंडा और दोहरे मापदंड न हों। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह खतरा इंसानियत के मूल्यों पर सीधा हमला है।

भारत और रूस ने शुक्रवार को आतंकवाद के विरुद्ध ”बिना किसी समझौते के” दुनियाभर में लड़ाई लड़ने का आह्वान किया, जिसमें छिपा हुआ एजेंडा और दोहरे मापदंड न हों। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह खतरा इंसानियत के मूल्यों पर सीधा हमला है।

आतंकवाद पर जीरो टालरेंस नीति की जोरदार वकालत की

शिखर वार्ता में मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और मॉस्को के क्रोकस सिटी हाल में हुए आतंकी हमलों की निंदा की और आतंकवाद पर जीरो टालरेंस नीति की जोरदार वकालत की। दोनों नेताओं ने आतंकियों की सीमा पार आवाजाही और आतंकी फंडिंग सहित सभी तरह के आतंकवाद को रोकने और उसका मुकाबला करने के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई।

भारत और रूस ने आतंकवाद के विरुद्ध एकसाथ

उन्होंने कहा, ”भारत और रूस ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में लंबे समय से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है। चाहे पहलगाम में आतंकी हमला हो या क्रोकस सिटी हाल पर कायरतापूर्ण हमला, इन सभी घटनाओं की जड़ एक ही है। भारत का दृढ़ता से मानना है कि आतंकवाद इंसानियत के मूल्यों पर सीधा हमला है और इसके विरुद्ध दुनिया की एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

शिखर वार्ता के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि मोदी और पुतिन ने आतंकवाद के सभी वारदातों की निंदा की, चाहे उनका मकसद कुछ भी हो।

अल कायदा, आइसिस जैसे आतंकी संगठनों पर की बात

उन्होंने अल कायदा, आइसिस और उनसे जुड़े संगठनों समेत संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकी समूहों के विरुद्ध मिलकर कार्रवाई करने की अपील भी की, जिसका मकसद आतंकियों की सुरक्षित पनाहगाहों को खत्म करना, आतंकी विचारधारा को फैलने से रोकना, आतंकियों के वित्तीय माध्यमों और अंतरराष्ट्रीय अपराध के साथ उनके रिश्ते खत्म करना और आतंकियों की सीमापार आवाजाही को रोकना है।

दोनों पक्षों ने आतंकवाद और चरमपंथ के सभी रूपों के विरुद्ध ”बिना किसी समझौते के लड़ाई” की अपील की और अंतरराष्ट्रीय कानून व संयुक्त राष्ट्र चार्टर के ठोस आधार पर बिना किसी छिपे एजेंडे और दोहरे मापदंडों के इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया।

इसके अलावा उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व संयुक्त राष्ट्र महासभा के संबंधित प्रस्तावों को मजबूती से लागू करने और संयुक्त राष्ट्र वैश्विक आतंकवाद रोधी रणनीति को संतुलित तरीके से लागू करने की जरूरत पर बल दिया।

दोनों देशों ने आतंकवाद से लड़ने में देशों और उनके सक्षम अधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। दोनों देशों ने अफगानिस्तान पर भारत और रूस के बीच करीबी तालमेल पर भी ध्यान दिया।

उन्होंने भरोसा जताया कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई पूर्ण और असरदार होगी। उन्होंने अफगान लोगों को तुरंत और बिना रुकावट मानवीय मदद देने की जरूरत पर बल दिया।

भारत तटस्थ नहीं, शांति के पक्ष में : मोदी

यूक्रेन के साथ युद्ध की वजह से दुनिया में अलग-थलग पड़े रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वहां के हालात पर विस्तार से जानकारी दी। पुतिन ने अमेरिका के ताजा मध्यस्थता प्रस्ताव के बारे में भी अपने विचार से अवगत कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि वह शांति के पक्ष में है।

हैदराबाद हाउस में दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत तटस्थ नहीं है। भारत का एक पक्ष है और वह पक्ष शांति का है। हम शांति के लिए होने वाली हर कोशिश का समर्थन करते हैं और हर कोशिश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।’

पीएम मोदी यूक्रेन संकट का जिक्र किया

मोदी ने रूसी राष्ट्रपति की प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘दूरदर्शी नेता’ बताया और कहा, ‘यूक्रेन संकट शुरू होने के बाद से हम लगातार संपर्क में रहे हैं। समय-समय पर आपने भी सच्चे मित्र की तरह हमें हर बात की जानकारी दी है। मेरा मानना है कि विश्वास बहुत बड़ी ताकत है। राष्ट्रों का कल्याण शांति के मार्ग में निहित है। हम मिलकर दुनिया को उस रास्ते पर ले जाएंगे।”

पुतिन ने प्रधानमंत्री के बयान को ध्यान से सुना

राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री के बयान को ध्यान से सुना और सिर हिलाकर सहमति जताई। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब यूक्रेन युद्ध अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और पश्चिमी देशों द्वारा रूस पर लगातार प्रतिबंध बढ़ाए जा रहे हैं। रूस के साथ संबंधों की वजह से भारत पर भी काफी दबाव बनाने की कोशिश की गई है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com