नौकरी

अगर आपका बॉस कहता है ये 5 बातें, तो फौरन बदल लें नौकरी
अगर आपका बॉस कहता है ये 5 बातें, तो फौरन बदल लें नौकरी

कई बार हम सोचते हैं कि ‘बॉस तो ऐसे ही होते हैं’, और उनकी अपमानजनक या टाल-मटोल वाली बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में यह सिर्फ उनका खराब मूड नहीं, बल्कि आपके करियर के ताबूत में आखिरी कील साबित हो सकता है। बॉस के कहे कुछ शब्द सीधे तौर पर संकेत देते हैं कि वह आपको सिर्फ इस्तेमाल कर रहा है और आपका भविष्य इस कंपनी में अंधकारमय है। आइए जानते हैं।

वर्कलाइफ में एक अच्छा बॉस होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ पर असर डालता है, बल्कि आपके करियर की दिशा भी तय करता है। कई बार बॉस की कुछ बातें या उनका बरताव सीधे तौर पर यह इशारा करता है कि यह जगह आपके लिए सही नहीं है।

जी हां, अगर आपका बॉस भी ये 5 बातें बार-बार कहता है, तो सतर्क हो जाइए और तुरंत नई नौकरी तलाशना शुरू कर दीजिए, क्योंकि यह आपके प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

“तुम हमारी कंपनी के लिए एक बोझ हो”

बॉस का यह कहना कि आप कंपनी के लिए ‘बोझ’ हैं, सबसे बड़ा अपमान और नकारात्मक संकेत है। इस तरह के शब्द न केवल आपके आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि बॉस आपकी वैल्यू को नहीं समझते हैं। एक अच्छा लीडर हमेशा अपनी टीम को प्रेरित करता है, न कि उन्हें नीचा दिखाता है। अगर आप खुद को अयोग्य महसूस करने लगें, तो समझ लें कि यह माहौल आपके मेंटल हेल्थ और करियर के लिए सही नहीं है।

“यह काम तो कोई भी कर सकता है”

जब आप किसी प्रोजेक्ट में अपना समय, मेहनत और ज्ञान लगाते हैं और बॉस यह कहकर आपकी मेहनत को कम कर देता है कि “यह काम तो कोई भी कर सकता है,” तो यह साफ संकेत है कि बॉस आपकी क्षमताओं को नजरअंदाज कर रहा है। ऐसे वातावरण में आपको कभी भी उचित पहचान या प्रमोशन नहीं मिल पाएगा। आप हमेशा ‘सिर्फ एक कर्मचारी’ बनकर रह जाएंगे, जिसकी जगह कोई भी ले सकता है। अपनी काबिलियत को महत्व देने वाली जगह ढूंढना जरूरी है।

“तुम्हारे पास कोई और ऑप्शन नहीं है”

एक टॉक्सिक बॉस अक्सर यह कहकर कर्मचारियों को दबाने की कोशिश करता है कि उनके पास इस नौकरी को छोड़कर जाने का कोई ‘विकल्प’ नहीं है या उन्हें कोई और अच्छी नौकरी नहीं मिलेगी। वे कर्मचारियों के मन में डर पैदा करते हैं ताकि वे कम सैलरी और खराब माहौल में भी काम करते रहें। यह एक तरह का इमोशनल ब्लैकमेल है। याद रखें, आप लायक हैं और मार्केट में हमेशा बेहतर अवसर मौजूद होते हैं। यह वाक्य सुनते ही, बिना देर किए दूसरी जगह तलाश करें।

“अपनी पर्सनल प्रॉब्लम्स यहां मत लाओ”

वर्क और पर्सनल लाइफ को अलग रखना जरूरी है, लेकिन जब जिंदगी में कोई बड़ी मुश्किल या संकट आता है, तो एक अच्छा बॉस सहानुभूति दिखाता है। अगर आपका बॉस आपके कठिन समय में भी सेंसिटिविटी नहीं दिखाता और सिर्फ ‘काम, काम और काम’ पर जोर देता है, तो इसका मतलब है कि उसे आपकी या आपकी भलाई की कोई परवाह नहीं है। लगातार तनाव में काम करना आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए खतरनाक है।

“अप्रेजल के समय देखते हैं…”

जब आप पूरे साल मेहनत करते हैं और अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हैं, लेकिन बॉस हमेशा आपकी सैलरी या प्रमोशन की बात को टाल देता है या सिर्फ भविष्य के अप्रेजल पर डाल देता है, तो यह टाल-मटोल का रवैया है। अगर आपका काम बोल रहा है, फिर भी आपका बॉस स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पा रहा कि आपका अगला कदम क्या होगा, या आपकी ग्रोथ कब होगी, तो इसका मतलब है कि वह आपको सिर्फ इस्तेमाल कर रहा है। आपके करियर की स्पष्ट राह न होना बड़ी निराशा का कारण बन सकता है।

एक अच्छी नौकरी सिर्फ सैलरी तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह एक ऐसा माहौल भी देती है जहां आपको सम्मान मिले और आप आगे बढ़ सकें। अगर आपका बॉस बार-बार इनमें से कोई भी बात कहता है, तो यह आपकी काबिलियत या मेहनत में कमी नहीं है, बल्कि उस कंपनी के वर्क-कल्चर में समस्या है। ऐसे में, अपने करियर को बचाना और अपनी मेहनत को सही पहचान दिलाना आपकी जिम्मेदारी है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

अमेजन में 6 लाख लोगों की नौकरी खत्म करेंगे रोबोट
अमेजन में 6 लाख लोगों की नौकरी खत्म करेंगे रोबोट

अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी नियोक्ता कंपनी अमेजन अपनी लगभग छह लाख नौकरियों के स्थान पर रोबोट का इस्तेमाल करने जा रही है। यह वही कंपनी है जिसने पिछले दो दशक में लाखों गोदाम कर्मचारियों को नियुक्त किया है, अनुबंधित ड्राइवरों की फौज बनाई है और कर्मचारियों की नियुक्ति, निगरानी एवं प्रबंधन के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने में अग्रणी भूमिका निभाई है।

अमेजन में बड़े बदलाव की तैयारी
विभिन्न लोगों से बातचीत और कंपनी के आंतरिक रणनीतिक दस्तावेजों को देखने से पता चला है कि अमेजन के अधिकारी मानते हैं कि कंपनी के कार्यस्थल पर अब बड़े बदलाव की आवश्यकता है और वह है कर्मचारियों के स्थान पर रोबोट का इस्तेमाल।

क्या है कंपनी का प्लान?
वर्ष 2018 से अमेजन के अमेरिकी कर्मचारियों की संख्या तीन गुना से ज्यादा बढ़कर लगभग 12 लाख हो गई है। लेकिन अमेजन की आटोमेशन टीम को उम्मीद है कि कंपनी 2027 तक अमेरिका में 1,60,000 से अधिक लोगों को नियुक्त करने से बच सकती है, जिनकी उसे जरूरत होगी। इससे अमेजन द्वारा पिक, पैक और डिलिवर करने वाली हर वस्तु पर लगभग 30 सेंट की बचत होगी।

अमेजन में 6 लाख लोगों की नौकरियों पर संकट
पिछले वर्ष अधिकारियों ने अमेजन बोर्ड के समक्ष उम्मीद जताई थी कि रोबोटिक आटोमेशन की बदौलत कंपनी आने वाले वर्षों में अमेरिका में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने से बच पाएगी, जबकि 2033 तक दोगुने उत्पाद बेचेगी।

इसका मतलब होगा कि अमेजन को छह लाख से ज्यादा लोगों को नौकरी पर रखने की जरूरत नहीं होगी। दस्तावेज बताते हैं कि अमेजन की रोबोटिक्स टीम का अंतिम लक्ष्य 75 प्रतिशत कार्यों को स्वचालित करना है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

48 साल पहले किया नौकरी का आवेदन, अब मिला जॉब लेटर
48 साल पहले किया नौकरी का आवेदन, अब मिला जॉब लेटर

एक महिला ने आज से 48 साल पहले नौकरी के लिए आवेदन किया। रोज जवाब का इंतजार करती। मगर कोई जवाब नहीं आया। मायूस होकर उसने अपनी जिंदगी का रुख किसी अन्य पेशे की तरफ मोड़ लिया। इस बीच करीब पांच दशक बाद महिला को अपने आवेदन का जवाब मिला तो वह भी हैरान रह गई। यह हैरान करने वाली घटना इंग्लैंड की है।

स्टंट राइडर बनना चाहती थी महिला

अब महिला की उम्र 70 साल है। उनका नाम टिजी होडसन है। होडसन पूर्व स्टंटवुमन हैं। 48 साल पहले उन्होंने नौकरी का आवेदन किया था। वे स्टंट राइडर की नौकरी करना चाहती थीं। जनवरी 1976 में होडसन ने आवेदन किया था। दरअसल, होडसन का पत्र स्टेन्स पोस्ट ऑफिस में एक दराज के पीछे दबा रह गया। इस वजह से वह समय पर डिलीवर नहीं हो सका।

दराज के पीछे मिला लेटर

जॉब लेटर के साथ महिला को एक हाथ से लिखा नोट भी मिला है। इसमें लिखा है कि स्टेन्स पोस्ट ऑफिस ने देरी से डिलीवरी की गई। लेटर दराज के पीछे पाया गया। केवल 50 साल की देरी से। होडसन का कहना है कि मैं हमेशा सोचती थी कि मेरे आवेदन का कोई जवाब क्यों नहीं आया। मगर अब पता चला है कि ऐसा क्यों हुआ?आवेदन का जवाब नहीं आने पर होडसन ने अफ्रीका का रुख किया। बाद में एरोबैटिक पायलट और प्रशिक्षक बनी। होडसन का कहना है कि इतने समय बाद भी जॉब लेटर मिलना मेरे लिए मायने रखता है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

दिल्ली: मेट्रो में नौकरी के लिए निकले विज्ञापन की आड़ में जालसाजों ने परिवार को बनाया निशाना
दिल्ली: मेट्रो में नौकरी के लिए निकले विज्ञापन की आड़ में जालसाजों ने परिवार को बनाया निशाना

चार साल पहले मेट्रो में निकले नौकरी के विज्ञापन के आधार पर जालसाजों ने एक परिवार से लाखों रुपये ठग लिए। आरोपियों ने बेटी को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया और फर्जी पहचान पत्र, बैच और नियुक्ति पत्र सौंप कर लाखों रुपये ले लिए। सारे दस्तावेज नकली निकलने पर पीड़ित परिवार ने डाबड़ी थाने में इसकी शिकायत की।

पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवार वालों ने अदालत से गुहार लगाई। चार साल बाद अब अदालत के आदेश के बाद डाबड़ी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और ठगी का मामला दर्ज किया है। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाएगी और उन्हें न्याय मिल पाएगा।

चंचल सपरिवार डाबड़ी इलाके में रहती हैं। इनका बहादुरगढ़ हरियाणा में एक मकान है। उन्होंने बताया कि 2020 में मेट्रो में नौकरी का विज्ञापन निकाला था। बहादुरगढ़ में उसके मकान के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि कार्तिक नाम का व्यक्ति उनकी बेटी का मेट्रो में नौकरी लगवा सकता है। बहादुरगढ़ में रहने वाले कार्तिक से फोन पर बात करने पर उसने नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया और बताया कि इसके लिए तीन लाख रुपये देने होंगे। चंचल ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर दो लाख रुपये का इंतजाम किया। आठ जनवरी 2020 को कार्तिक दो अन्य लोगों के साथ पीड़िता के घर आया। उसने दोनों को मेट्रो का कर्मचारी बताया। उसके बाद कार्तिक ने मेट्रो के एक फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाया। उसके बाद दो लाख रुपये ले लिए।

कार्तिक ने चंचल को बताया कि आपकी बेटी का सत्यापन हो गया है। कुछ दिन बाद मेट्रो का नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद वह बाकी के एक लाख रुपये लेगा। कुछ दिन बाद पूछताछ करने पर आरोपी ने उनके व्हाट्सएप पर मेट्रो का पहचान पत्र और बैच भेजा। साथ ही लड़की की पुलिस सत्यापन कॉपी भेजने के लिए कहा। उसके बाद उसने अपने एक साथी को भेजकर बाकी की रकम देने के लिए कहा। पीड़ित परिवार ने रकम को ऑनलाइन उसके साथी के बैंक खाते में भेज दिया। उसके बाद आरोपी ने उन्हें नियुक्ति पत्र भेजकर लक्ष्मी नगर के एक पते पर जाने के लिए कहा। चंचल अपनी बेटी के साथ उस पते पर पहुंची लेकिन वहां कोई कार्यालय नहीं था। इस बाबत फोन करने पर कार्तिक टाल मटोल करने लगा। बाद में पता चला कि उसके भेजे सारे दस्तावेज नकली हैं।  पीड़ित परिवार ने उसपर पैसे वापस करने का दबाव दिया। उसके बाद आरोपी ने तीन चेक दिए। सभी चेक बाउंस हो गए।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

नौकरी से असंतुष्ट लोगों को होती हैं ये बीमारी
नौकरी से असंतुष्ट लोगों को होती हैं ये बीमारी

यदि आप अपनी नौकरी से असंतुष्ट हैं तो आप कमर दर्द के शिकार भी हो सकते हैं। हाल ही यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया के एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग अपनी नौकरी से असंतुष्ट रहते हैं,उनमें सकारात्मक सोच रखने वालों की तुलना में कमर दर्द की शिकायत होने की सम्भावना रहती है।

यूनिवर्सिटी के ऑर्थोपेडिक्स विभाग के रिसर्च एसोसिएट प्रोफेसर मार्कस मेलो ने पाया कि गाहे-बगाहे कमर दर्द के मरीजों में से एक तिमाही में स्थिति गम्भीर हो गयी और इससे उनका सामाजिक और पेशेवर जीवन प्रभावित हो गया। चिकित्सा जांच में हालांकि उनमें स्लिप डिस्क या अन्य ऐसे संकेतों का पता नहीं चला जिससे कमर दर्द के कारणों को समझा जा सके। विश्वविद्यालय के बयान के मुताबिक मेलो ने कहा कि हर किसी को कभी न कभी कमर या गर्दन में दर्द हो ही जाता है लेकिन हम उनकी बात कर रहे हैं जिनमें यह दर्द लगातार रहती है और इसका कारण समझ में नहीं आता।

अध्ययन के निष्कर्ष सिडनी में स्पिन सोसायटी ऑफ आस्ट्रेलिया में शुक्रवार को प्रस्तुत किए जाएंगे। इस अध्ययन में कमर दर्द के कारण पहली बार चिकत्सक के पास आने वाले ऎसे 315 रोगियों का साक्षात्कार लिया गया और तीसरे, छठे और12वें सप्ताह तथा छठे महीने में उनसे बात की गई।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com