दूध

दूध या पनीर को पचाने में होती है दिक्कत, तो आपके लिए बेस्ट हैं कैल्शियम के विकल्प…
दूध या पनीर को पचाने में होती है दिक्कत, तो आपके लिए बेस्ट हैं कैल्शियम के विकल्प…

आमतौर पर बचपन से ही बच्चे को दूध पिलाते समय ये एक धारणा बन चुकी है कि इससे बच्चे को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी मिलेगा जिससे उसकी हड्डियां और दांत मजबूत होंगे, लेकिन कुछ लोगों को दूध, दही, चीज़, पनीर आदि में पाए जाने वाले लैक्टोज का सेवन करते ही उल्टी या मितली आने लगती है या फिर शरीर ऐसे संकेत देने लगता है जिससे ये स्पष्ट होता है कि वे लैक्टोज को पचा नहीं पा रहे हैं। ऐसे में बिना जानकारी के तत्काल कैल्शियम सप्लीमेंट लेने में कोई समझदारी नहीं है। कम ही लोग जानते हैं कि ऐसे लोगों के लिए कैल्शियम के ढेरों विकल्प हैं जिसकी सही जानकारी नहीं होने के कारण लोग कैल्शियम की कमी से जूझने लगते हैं।

लैक्टोज इंटॉलरेंस लोगों के लिए कैल्शियम के 6 विकल्प

क्विनोआ : प्रोटीन और अमीनो एसिड से भरपूर क्विनोआ लैक्टोज और ग्लूटेन इन्टोलेरेंट लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है

केल : एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन ए और सी से भरपूर केल कैल्शियम के बेहतरीन स्रोत माने जाते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल भी कम करते हैं।

चिया सीड्स : ये एक ऐसा सुपरफूड है जो प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा थ्री, पोटैशियम, एंटी ऑक्सीडेंट और आयरन से भरपूर होता है। हर सौ ग्राम चिया सीड्स में लगभग 630 एमजी तक कैल्शियम मौजूद होता है। इसे सलाद, डिटॉक्स ड्रिंक या स्मूदी में मिला कर इसका सेवन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इसमें दूध से पांच गुना ज्यादा कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है।

रागी : आपको जानकर हैरानी होगी कि दूध के एक गिलास में लगभग 295 एमजी कैल्शियम पाया जाता है वहीं एक रागी की रोटी में 455 एमजी तक कैल्शियम पाया जाता है। रागी की रोटी, इडली, चीला या कुकीज़ भी बनाई जा सकती हैं जो बेहद स्वादिष्ट लगती है।

मोरिंगा : 150 ग्राम मोरिंगा में लगभग 450 एमजी कैल्शियम पाया जाता है। इसे सूप या सांभर में मिला कर खाना चाहिए।

बादाम : बादाम एक सुपरफूड है जिसमें पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसे भिगो कर या फिर रोस्ट कर के खाने से इसके अधिकतम फायदे मिलते हैं। ये प्लांट बेस्ड कैल्शियम के स्रोत का एक बेहतरीन विकल्प है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल
दूध के साथ भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का इस्तेमाल

बचपन से लेकर बुढ़ापे तक दूध हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम के साथ प्रोटीन, विटामिन-बी 6, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे पीने से न सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं बल्कि आपका पूरा शरीर ताकतवर भी बनता है। इतना ही नहीं इसके और भी कई फायदे होते हैं। इसलिए एक स्वस्थ लाइफस्टाइल के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना आवश्यक हो जाता है। मगर क्या आपको पता है दूध के साथ कुछ चीजों को ना मिलानी चाहिए और ना ही खानी चाहिए। वरना आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें दूध के साथ भूलकर भी शामिल नहीं करना चाहिए।

मछली

शोधकर्ताओं का मानना है कि जरूरत से ज्यादा प्रोटीन हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। मछली और दूध दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत होते हैं। ऐसे में इन्हें साथ खाने से हमारी पाचन क्रिया बिगड़ सकती है। इसके साथ ही इसके सेवन से उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। इतना ही नहीं इन दोनों का साथ सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

खट्टे फल

दूध के साथ नींबू, संतरे जैसे खट्टे फलों को खाने से पेट खराब हो सकता है। साथ ही इसके सेवन से आपके अंदर उल्टी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल, दूध को पचने में समय लगता है। ऐसे में खट्टे फलों को इसके साथ खाने से पेट दर्द या उल्टी जैसे परेशानियां हो सकती है। ऐसे में डॉक्टरों का मानना है कि दोनों को खाने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप जरूर दें।

दही

दूध और दही को साथ में खाना बेहद हानिकारक हो सकता है। इन दोनों का साथ में सेवन करने से आपमें पाचन से जुड़ी परेशानियां पैदा हो सकती है। जिसमें पेट दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी शामिल हैं।

केला

दूध और केले का कॉम्बिनेशन बेस्ट माना जाता है, मगर जो लोग पाचन से जुड़ी समस्या, जैसे- गैस या ब्लोटिंग से पीड़ित होते है, उन्हें इस कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए। क्यूंकि इन्हें पचाने में काफी समय लगता है। इसलिए ऐसे लोगों को इन्हें साथ खाने से बचना चाहिए।

गुड़

गुड़ और दूध का कॉम्बिनेशन कई लोगों द्वारा पसंद किया जाता है, मगर क्या आपको पता है आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को वर्जित माना गया है। इसे साथ खाने से पेट खराब हो सकता है। दरअसल, इससे पित्त और कफ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। जो कि हजारों रोगों का कारण है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

गर्मियों में दूध से तैयार करें ये झटपट वाले रेसीपीज, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक भी
गर्मियों में दूध से तैयार करें ये झटपट वाले रेसीपीज, स्वाद के साथ मिलेगी ठंडक भी

दूध को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये कहावत सच भी हैं कि दूध पीने से ताकत आती है। डाक्टर्स भी अधिकतर मामलों में दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध के महत्व से सभी को जागरूक करने और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है. इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा 2001 में की गई।

इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस के जरिए लोगों को दूध पीने के फायदों के बारे में बताया जाता है। हालांकि अक्सर बच्चे और युवा दूध पीने में आनाकानी करते हैं। किसी को दूध की गंध तो किसी को दूध का स्वाद पसंद नहीं होता।

गर्मियों का मौसम है। इस मौसम में खुद को तरोताजा और ताकतवर बनाए रखने के लिए दूध की कुछ रेसिपी बनाकर उनका सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर को दूध के जरिए मिलने वाला पोषण, स्वाद और गर्मी में ठंडक का अहसास हो सकता। इस लेख में गर्मियों में दूध से तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में बताया जा रहा है।

मिल्क शेक

बच्चों को दूध भले ही पसंद न हो, लेकिन गर्मियों में शेक जरूर पसंद आ सकता है। आप मिल्क शेक, मैंगो शेक, बनाना शेक या बच्चे के पसंदीदा फ्लेवर का शेक बना सकते हैं। मिल्क शेक बनाने के लिए कोई भी फल या चॉकलेट पाउडर, थोड़ी चीनी, ठंडा दूध, और आइस क्यूब की जरूरत होती है। इन सभी को अच्छे से मिक्स करके शेक बनाया जा सकता है। ऊपर से चेरी, ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम से गार्निश कर सकते हैं।

कोल्ड कॉफी

किसी रेस्तरां में कोल्ड कॉफी पर आप पैसे खर्च कर देते हैं। बाजार जैसी कोल्ड कॉफी घर पर ही बनाकर पीएं। इसमें दूध, चीनी, कॉफी और चॉकलेट पाउडर का इस्तेमाल करें। आइस क्यूब मिलाकर मिक्सर में अच्छे से शेक कर सकते हैं। इससे झागदार कोल्ड कॉफी बनकर तैयार हो जाएगी।

ठंडाई

गर्मियों में ठंडी-ठंडी ठंडाई मिल जाए तो मजा ही आ जाए। ठंडाई की सामग्री आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगी। आपको बस इस सामग्री को दूध में मिलाकर, चीनी और रोज सिरप मिलाकर ठंडाई बना सकते हैं।

दूध का शरबत

तरबूज के बीज निकालकर उसे पीस लें। अब तरबूज के जूस को दूध में मिलाएं। चीनी और थोड़ा सा रुआवजा मिलाकर दूध और तरबूज वाला मुहब्बत का शरबत बना सकते हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

फायदा नहीं नुकसान पहुंचाता है जरूरत से ज्यादा दूध
फायदा नहीं नुकसान पहुंचाता है जरूरत से ज्यादा दूध

दूध को हमेशा से ही एक पौष्टिक और सम्पूर्ण आहार माना जाता रहा है। इसके बिना हेल्दी डाइट अधूरी सी लगती है। खास तौर पर बच्चों को सहा विकास और वृद्धि के लिए घर के बड़े-बुजुर्ग भरपूर मात्रा में दूध देते हैं। हालांकि, किसी भी चीज की सीमित मात्रा लेने पर ही इससे होने वाले फायदों का लाभ उठाया जा सकता है। जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा ही कुछ दूध के साथ भी है।

कई लोगों का मानना है कि सही शारीरिक विकास के लिए भरपूर मात्रा में दूध जरूरी है। हालांकि, यह पूरी तरह सच नही हैं। यह सच है कि दूध संपूर्ण आहार का हिस्सा है, लेकिन इसे पीने की भी एक सीमित मात्रा है। सर्दी-ज़ुकाम, खांसी, अपच, डायरिया, स्किन डिजीज जैसे मामलों में दूध बिल्कुल भी नहीं पीना चाहिए। इसके अलावा ऐसे लोग, जिन्हें दूध से एलर्जी है, जिसे लैक्टोज इनटोलरेंस कहते हैं, उनके लिए भी दूध पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए जानते किसके लिए और कितना दूध पीना फायदेमंद-

कितना दूध पीना सही
एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से दूध पीना ही चाहिए। इसमें मौजूद कैल्शियम, विटामिन बी12, विटामिन डी, कैलोरी, पोटैशियम, प्रोटीन और हेल्दी फैट शरीर को जरूरी पोषण देते हैं। यूनाइटेड स्टेट्स में नेशनल डाइटरी गाइडलाइंस के अनुसार एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन 3 कप (750ml) दूध पीना चाहिए और बच्चों के लिए एक से 2.5 कप दूध पीना पर्याप्त है।

हालांकि, ये मात्रा हर व्यक्ति की शारीरिक जरूरतों के अनुसार घट या बढ़ भी सकती है। एक संतुलन की बात करें तो प्रतिदिन 500ml दूध भी शरीर की कैल्शियम और विटामिन डी की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त है।

ज्यादा दूध पीने के नुकसान
स्वीडन में हुए एक शोध के अनुसार 3 कप से ज्यादा दूध पीने से हिप फ्रैक्चर, हड्डी संबंधी समस्याएं और यहां तक की मौत का खतरा भी अधिक हो जाता है। इसलिए इस मिथक को सत्य न मानें कि जितना ज्यादा दूध उतनी मजबूत हड्डियां। बच्चों को ज्यादा दूध पिलाने से दूध में मौजूद कैलोरी पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे बच्चा खाने की तरफ दिलचस्पी नहीं ले पाता है।

वहीं, ज्यादा दूध पीने से उनमें आयरन की मात्रा कम होने लगती है। खास तौर पर फेरिटिन नाम का आयरन जो कि एक आयरन स्टोरेज के रूप में शरीर में मौजूद होता है। इससे आयरन डिफिशिएंसी एनीमिया की संभावना बढ़ जाती है।

कितना सुरक्षित फ्लेवर्ड दूध?
अपनी डाइट में फ्लेवर्ड दूध की मात्रा सामान्य दूध की मात्रा से भी कम रखें, क्योंकि स्वाद बढ़ाने के चक्कर में इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है। साथ ही अन्य दूध जैसे बादाम का दूध, सॉय मिल्क जैसे विकल्प लेने से पहले इनकी सीमित मात्रा की चर्चा अपने डायटिशियन से जरूर करें।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

जानिए दूध में भीगी किशमिश खाने के फायदे
जानिए दूध में भीगी किशमिश खाने के फायदे

दूध और किशमिश का एक साथ सेवन करना आपके शरीर के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। दोनों ही पोषण से भरपूर हैं, जहाँ दुध में कैल्शियम के साथ दूसरे अन्य विटामिन और मिनरल्स होते हैं, तो वहीं, किशमिश भी ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में कुछ लोग इससे दूध में डालकर सेवन करते है, तो कुछ उसमे उबालकर। मगर क्या आप जानते हैं इसे दूध में भिगोकर खाने से क्या फायदे होते है? अगर नहीं तो हमारा यह लेख पूरा पढियेगा।

दरअसल जब आप दूध में किशमिश को मिलाते हैं तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए एक लाभदायक कॉम्बिनेशन बन जाते हैं। जिसके सेवन से आपके स्वास्थ्य को लाभ मिलने के साथ ही कई जबरदस्त फायदे भी होते हैं।

पाचन तंत्र में करता है सुधार

कब्ज की परेशानी से परेशान चल रहे लोगों के लिए ये कॉम्बिनेशन बहुत ही लाभदायक होता है। किशमिश के अंदर भारी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। ऐसे में इससे सुबह दूध के साथ मिलाकर खाने से न केवल आपके पाचन स्वास्थ्य में सुधार होगा बल्कि ये आपके कब्ज की समस्या को भी दूर करता है

खून की कमी से दिलाएगा मुक्ति

अगर आपके भी शरीर में खून की कमी की शिकायत है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना दूध में भीगी किशमिश खाने से शरीर में खून की कमी जल्दी दूर हो सकती है। इसके साथ ही आपके खून के अंदर ऑक्सीजन को बढ़ाने में भी ये लाभदायक होगा।

हड्डियों को मिलती है मजबूती

दूध हमारे हड्डियों को मजबूती पहुँचाने में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हमारे हड्डियों के लिए काफी लाभदायक होता है। वहीं, किशमिश में भी कुछ मात्रा में कैल्शियम होता है। ऐसे में इन दोनों का कॉम्बिनेशन हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

एंटी-ऑक्सिडेंट से भरपूर होता है ये कॉम्बिनेशन

किशमिश के अंदर एंटीऑक्सिडेंट्स अच्छी मात्रा में उपलब्ध होती है, जिसके सेवन से हमारा शरीर फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचा जाता है। ऐसे में इससे दूध में मिलाकर खाने से आपके स्किन हेल्थ में अच्छी बढ़ोत्तरी दिखेगी। साथ ही यह आपके उम्र बढ़ने के लक्षणों को भी कम करने में लाभदायक साबित होता है।

हार्ट हेल्थ पर डालता है अच्छा प्रभाव

किशमिश के अंदर मौजूद हाई पोटेशियम का आपके हार्ट हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसे रोजाना दूध में मिलाकर खाने से आपका ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। साथ ही दिल की बीमारियों से भी ये आपको दूर रखता है।

अनिद्रा से दिलाएगा राहत

किशमिश के अंदर मैग्नीशियम और पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो आपके नींद को बेहतर बनाने में खास मदद करते हैं। इससे दूध में भिगोकर खाने से यह नींद न आने जैसी समस्याओं से राहत देने में उपयोगी होता है।

तो आप भी इस कॉम्बिनेशन को जल्दी से अपनी डेली डाइट में शामिल कर ये सभी फायदे ले सकते हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com