दमोह

घटेरा स्टेशन पर यात्री और कर्मचारी पी रहे नदी का गंंदा पानी, क्षतिग्रस्त डेम एक साल बाद भी नहीं सुधरा
घटेरा स्टेशन पर यात्री और कर्मचारी पी रहे नदी का गंंदा पानी, क्षतिग्रस्त डेम एक साल बाद भी नहीं सुधरा

दमोह के घटेरा रेलवे स्टेशन पर इस समय यात्रियों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यही पानी रेलवे के कर्मचारियों को भी सप्लाई किया जा रहा है, जिस पर अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि यहां अधिकांश ट्रेनें रुकती हैं। नदी में बने स्टॉप डैम को तीसरी लाइन निर्माण के समय ठेकेदार ने तोड़ दिया, जिससे बारिश का सारा पानी बह गया।

रेलवे स्टेशन घटेरा से कुछ ही दूरी पर ब्यारमा नदी का पानी सूख गया है और नदी में केवल पत्थर ही दिखाई दे रहे हैं। जबकि नदी में अंग्रेजी शासन काल में बनाए गए डैम के कारण बारह महीने रेलवे पुल के नीचे जलभराव हमेशा बना रहता था। यहां से रेलवे कर्मचारियों एवं घटेरा रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर पानी उपलब्ध कराया जाता था।

करीब एक वर्ष पूर्व, नदी में पानी का भराव होने से तीसरी रेलवे लाइन के पुल के ऊपर ओपन वेब गटर चढ़ाए जाने में आ रही समस्याओं को देखते हुए रेलवे ठेकेदार और कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ से ब्यारमा नदी में बना डैम क्षतिग्रस्त कर पानी बहा दिया गया था। इसके बाद रेलवे पुल का अधूरा कार्य पूर्ण कराया गया था, लेकिन रेलवे ठेकेदार व कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारियों द्वारा एक साल का समय बीत जाने के बाद भी क्षतिग्रस्त डैम में सुधार कार्य नहीं कराया गया। जिससे नदी में अब पानी रुकता ही नहीं है।

रेलवे कर्मचारी एवं घटेरा स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को नदी के जिस कुंड से पानी सप्लाई किया जा रहा है, वह इतना दूषित और मटमैला है कि फिल्टर होने के बाद भी पूरी तरह स्वच्छ और साफ नहीं होता। बताया जाता है कि नदी के इसी कुंड में आसपास के गांवों के मवेशी गर्मी से राहत पाने के लिए बैठते हैं और वहीं का पानी सप्लाई किया जा रहा है। रेलवे विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं यात्रियों की पेयजल व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे नदी के कुंड का दूषित पानी सप्लाई होने से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।

रेलवे असिस्टेंट डिविजनल इंजीनियर अनिल चौधरी ने बताया कि घटेरा में फिल्टर प्लांट लगा हुआ है, नदी का पानी फिल्टर होने के बाद ही सप्लाई किया जाता है। यदि पानी बहुत गंदा है तो टीम भेजकर पानी की जांच कराई जाएगी। क्षतिग्रस्त डैम के संबंध में कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

17 साल न्याय की लड़ाई लड़ी, सरकारी नौकरी का आदेश मिलने से तीन दिन पहले हो गई मौत
17 साल न्याय की लड़ाई लड़ी, सरकारी नौकरी का आदेश मिलने से तीन दिन पहले हो गई मौत

दमोह जिले के हटा ब्लॉक में आने वाले मडियादो गांव में रहने वाले परमलाल कोरी ने 17 साल न्याय की लड़ाई लड़ी और 57 साल की उम्र में उसे शिक्षक की सरकारी नौकरी मिल गई, लेकिन इसे दुर्भाग्य ही कहें कि आदेश मिलने के तीन दिन पहले उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मानो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरा परिवार खुश था कि कोर्ट ने फैसला हक में दे दिया है अब गरीबी मिटेगी और सरकारी नौकरी करूंगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

न्यायालय से फैसले से परिवार था खुश
हाइकोर्ट जबलपुर ने परमलाल कोरी सहित अन्य लोगों के हक में फैसला दिया। शिक्षा विभाग द्वारा नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस सारी प्रक्रिया से अवगत परमलाल और उनका परिवार खुश था, लेकिन दस्तावेज सत्यापन का आदेश मिलने के तीन दिन पहले ही 12 अप्रैल को परमलाल का निधन हो गया ओर सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

15 अप्रैल को था नियुक्ति दस्तावेज सत्यापन
दस्तावेज सत्यापन के लिए 12 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी किया गया था कि परमलाल 15 अप्रैल को जिला शिक्षा केंद्र दमोह में उपस्थिति देकर दस्तावेजों का सत्यापन कराएं, लेकिन परमलाल की मौत होने के के चलते दस्तावेजों के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र भी जिला शिक्षा केंद्र पहुंचा।

हार नहीं मानी
आर्थिक रूप से कमजोर परमलाल कोरी ने वर्ष 1988 में औपचारिक निकेत्तर विद्यालय शिवपुर में अनुदेशक पद पर कार्य किया। तीन वर्ष कार्य करने के बाद यह विद्यालय बंद हो गए। कुछ अनुदेशकों / पर्यवेक्षकों को शिक्षा विभाग द्वारा गुरुजी का दर्जा देकर शामिल कर लिया, जबकि कुछ लोग छूट गए। परमलाल द्वारा 2008 में गुरुजी पात्रता परीक्षा पास की गई। अनुदेशक पद को आधार बताकर शिक्षा विभाग में नौकरी का हकदार बताकर हाइकोर्ट जबलपुर की शरण ली गई। न्यायालय द्वारा जनवरी 2025 में परमलाल कोरी के हक में फैसला में दिया गया। साथ ही शिक्षा विभाग को भी आदेशित किया। इसके तारतम्य में जिला शिक्षा अधिकारी दमोह द्वारा पत्र जारी कर कहा 15 अप्रैल 2025 को परमलाल अपने समस्त दस्तावेज जिला शिक्षा केंद्र दमोह लेकर आएं ताकि अभिलेख सत्यापन हो सकें और उन्हें संविदा शिक्षा वर्ग 3 में नियुक्त किया जा सका।

आदेश जारी के तीन दिन पहले 12 अप्रैल को परमलाल कोरी का हार्टअटैक से निधन हो गया। इस घटना ने भाग्य को दुर्भाग्य में बदल दिया। 15 अप्रैल को परमलाल कोरी का पुत्र शुभम पिता के दस्तावेजों के साथ पिता का मृत्यु प्रमाण लेकर जिला शिक्षा केंद्र पहुंचा तो सबकी आंखें नम हो गईं। गुरुवार को परमलाल की तेरहवीं कार्यक्रम के बाद बेटे ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। डीपीसी मुकेश द्विवेदी का कहना है आवेदक को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था। अभी वह शासकीय सेवक ही नहीं बन पाया इसलिए किसी प्रकार की सहायता राशि की पात्रता नहीं है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कलेक्टर ने चलाया अभियान, 15 पर हुई कार्रवाई
फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कलेक्टर ने चलाया अभियान, 15 पर हुई कार्रवाई

दमोह में फर्जी डॉक्टर मामले के सामने आने के बाद सागर कलेक्टर संदीप जी.आर. ने जिले में फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके चलते जिले में अब तक 15 डॉक्टर, क्लीनिक पर कार्रवाई की जा चुकी है।

बता दें कि कलेक्टर ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), अस्पताल संचालकों और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देशित किया था कि जिले में ऐसे डॉक्टरों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जाए। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरी, मालथोन एसडीएम मुनव्वर खान तथा बीएमओ डॉ. शेखर श्रीवास्तव के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। जिसने विकासखंड मालथोन के बेसरा गांव में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक निरीक्षण के समय बंद पाई गई। इसके उपरांत बेसरा उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। वहां मौजूद सीएचओ एवं आयुष मेडिकल ऑफिसर को सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में झोलाछाप क्लीनिक चालू पाए जाने पर तत्काल मुख्यालय को सूचित करें।

कार्यवाही करती हुई टीम
मालथोन शहरी क्षेत्र में बीए एम एस डिग्रीधारी डॉक्टर मनोज जैन की क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। क्लीनिक को केवल आयुर्वेदिक पद्धति के लिए लाइसेंस प्राप्त है, लेकिन वहां एलोपैथिक इलाज किया जा रहा था। डॉक्टर को अंतिम चेतावनी देते हुए निर्देश दिए गए कि दो दिवस के भीतर सभी एलोपैथिक दवाइयां हटाएं, अन्यथा क्लीनिक सील कर दी जाएगी।

इन पर हुई अब तक कार्रवाई
मेडिकल फर्जीवाड़े को रोकने और वैधानिक कार्रवाई करने के मामले में पीपुल्स हॉस्पिटल बीना, विप्लव विश्वास छोटी बंजरिया बीना, गुलाब पटेल छोटी बंजरिया बीना, समीर विश्वास बस स्टैंड देवरी, डॉ केसी पटेल रामधर तिराहा देवरी, गुरु दत्त अस्पताल डीडी पटेल रामधर तिराहा देवरी, इमाम खान सदर, डालचंद यादव सदर, सैयद अशरफ अली सदर, अरुण राय सदर, प्रीति अहिरवार जगदीशपुरा खुरई, दीपक जैन बंडा, डॉक्टर साहू बंडा, अरिहंत पैथोलॉजी लैब बंडा एवं राजा बाबू लोधी सहजपुर केसली शामिल हैं। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की कार्रवाई सतत् जारी रहेंगी, जिससे जिले वासियों के साथ किसी भी प्रकार के मेडीकल फर्जीवाड़े को होने से रोका जा सके।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

150 साल प्राचीन बरांडे का सात माह बाद भी नहीं हो पाया पुनर्निर्माण, 80 लाख की लागत से होना था काम
150 साल प्राचीन बरांडे का सात माह बाद भी नहीं हो पाया पुनर्निर्माण, 80 लाख की लागत से होना था काम

दमोह शहर के गांधी चौक के पास स्थित प्राचीन हॉकगंज बरंडा को गिरे सात माह बीत चुके हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक इसे व्यवस्थित नहीं किया गया है। जबकि 80 लाख का एस्टीमेट बनाकर कलेक्टर को दिया था। बरंडा की सौ फीट ऊंचाई पर टूटे हुए हिस्से में अभी भी बड़े-बड़े पत्थर दीवार के सहारे बाहर निकले हुए हैं। जो किसी भी दिन नीचे गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका है। क्योंकि बरंडा के बीचों बीच शहर का गल्ला बाजार लगता है।

जहां पर शहर के अलावा आसपास के गांव के लोग रोजाना अनाज खरीदने आते हैं। इससे यहां पर सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ बनी रहती है। रविवार को पूरे परिसर में पैर रखने की जगह नहीं होती, लेकिन लोग इसी टूटे हुए पुराने बरंडा के नीचे से होकर निकलते हैं। जिम्मेदारों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बता दें 18 मई 2024 को बरंडा के बाजू में स्थित एक मकान की खुदाई के दौरान पोकलेन मशीन का धक्का लगने से बरंडा भरभराकर गिर गया था। रात में करीब 10 बजे हादसा होने की वजह से यहां पर बड़ी जनहानि होने से बच गई थी। इस लापरवाही के चलते जिला प्रशासन द्वारा मकान मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में यह तय किया गया था कि बरंडा को दोबारा उसी डिजाइन पर नए सिरे से बनवाया जाएगा। जिसके लिए जो भी खर्चा आएगा, उसे मकान मालिक द्वारा दिया जाएगा। लेकिन अब यह मामला ठंडे बस्ते में है। पुराने बरंडा की जगह उसी डिजाइन का बरंडा नए सिरे से बनाने के लिए जिला प्रशासन के आग्रह पर पुरातत्व विभाग की दो सदस्यीय टीम ने यहां का जायजा लिया था। इसमें उन्होंने उसी डिजाइन का बरंडा बनाने के लिए 80 लाख का एस्टीमेट बनाकर कलेक्टर को दिया था। इसके अलावा परिसर में बने दो अन्य बरंडा परिसर में अतिक्रमण को लेकर भी अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी थी।

दमोह एसडीएम आरएल बागरी का कहना है बरंडा को नए सिरे से बनवाने के लिए प्रोसेस चल रही है। अभी तात्कालिक रूप से जो पत्थर निकलते हैं, उसे सीएमओ से बोलकर दिखवा लेता हूं। यदि खतरा है तो उन पत्थरों हटवा देंगे।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

दमोह : झोपड़ी में आग लगने से खेल रही तीन बहनों की मौत…
दमोह : झोपड़ी में आग लगने से खेल रही तीन बहनों की मौत…

दमोह जिले से बड़ी दुःखद घटना सामने आई है। जहां झोपड़ी में लगी आग से झुलझी तीसरी बच्ची ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। दरअसल, कल शाम मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोदा गांव में खेत में बनी टपरिया में आग लगने से आंगन में खेल रही तीन बच्चियां झुलस गई थी, जिन्हें दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां दो बच्चियों को तत्काल मृत घोषित कर दिया था, वहीं 90 फीसदी जली तीसरी बच्ची कीर्ति की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया था, जहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

बरोदा गांव का गोविंद आदिवासी नाम का शख्स खेत में मजदूरी का काम करता था जो खेत में सिंचाई कर रहा था। परिवार सहित खेत में ही झोपड़ी बनाकर रहता था। कल शाम बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट से चिंगारी ने घास फूस की झोपडी को दहका दिया। जिसमें खेल रहीं तीन मासूम बच्चियों को आग ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। बच्चियों की पहचान स्थानीय निवासी गोविंद आदिवासी की दो पुत्रियों जाह्नवी (5), कीर्ति (3) के रूप में हुई है। कीर्ति और जाह्नवी की डॉक्टर ने तत्काल मृत घोषित कर दिया, वहीं परिवार की सबसे छोटी बच्ची हीर (पांच महीने) का इलाज जबलपुर में चल रहा था जहां वह जिंदगी से जंग हार गई।

इससे पहले घटना की जानकारी लगते ही प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुःख जताया। उन्होंने कहा मासूम बच्चियों के असमय काल कवलित होने एवं एक बच्ची के गंभीर रूप से जलने का समाचार हृदय विदारक है। इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मृतकों बच्चियों के परिजनों के लिए 4-4 लाख रुपए और गंभीर घायल बच्ची के लिए आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com