उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया ने AI-गाइडेड मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया ने AI-गाइडेड मिसाइलों का किया परीक्षण

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए आधुनिक युद्ध तकनीक से लैस मिसाइलों और रॉकेटों का बड़ा परीक्षण किया है। सरकारी समाचार एजेंसी KCNA के अनुसार, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की निगरानी में टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों, लंबी दूरी के आर्टिलरी रॉकेटों और AI-गाइडेड सटीक क्रूज मिसाइलों का संयुक्त परीक्षण किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया लगातार अपने टैक्टिकल और पारंपरिक हथियारों के जखीरे को आधुनिक बना रहा है। साथ ही उसने दक्षिण कोरिया के साथ सीमा के पास इन हथियारों को तैनात करने का भी संकल्प लिया है। उत्तर कोरिया पहले से ही लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणु हथियारों की क्षमताओं को बढ़ाने में जुटा हुआ है।

AI-गाइडेड टैक्टिकल क्रूज मिसाइलों का सफल परीक्षण

KCNA ने बताया कि इस परीक्षण के दौरान टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइलों पर लगे विशेष मिशन वॉरहेड की क्षमता, लंबी दूरी के मल्टीपल-लॉन्च आर्टिलरी रॉकेटों की विश्वसनीयता और AI-गाइडेड टैक्टिकल क्रूज मिसाइलों की सटीकता का मूल्यांकन किया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि किम जोंग उन ने परीक्षण के बाद दावा किया कि हथियारों और स्वचालित लॉन्च प्रणालियों को सफलतापूर्वक अपग्रेड किया गया है ताकि वे आधुनिक युद्ध की परिस्थितियों के अनुरूप काम कर सकें और युद्ध के दौरान उनकी उपयोगिता बढ़ाई जा सके।

किम ने विशेष रूप से उन AI-गाइडेड क्रूज मिसाइलों का जिक्र किया जिन्हें दक्षिण कोरिया के साथ सीमा के पास आर्टिलरी इकाइयों में तैनात किया जाएगा। उत्तर कोरिया का दावा है कि ये मिसाइलें सटीक नेविगेशन और AI आधारित नियंत्रण प्रणाली से लैस हैं और 100 किलोमीटर दूर स्थित लक्ष्यों को सटीक तरीके से निशाना बना सकती हैं।

क्रूज मिसाइलें 100 किमी दूर तक साध सकती हैं निशाना

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल, उत्तर कोरिया के साथ स्थित विसैन्यीकृत क्षेत्र (Demilitarized Zone) से लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में आती है। उत्तर कोरिया पहले ही दक्षिण को अपना प्राथमिक शत्रु घोषित कर चुका है और दोनों देशों के फिर से एकीकरण की नीति को खारिज कर चुका है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने सार्वजनिक रूप से मिसाइल प्रणाली में AI तकनीक के इस्तेमाल का खुलकर उल्लेख किया है।

विश्लेषकों के मुताबिक यह तकनीक वास्तविक समय के डेटा का उपयोग करके लक्ष्य की पहचान करती है, उसका डिजिटल मानचित्र तैयार करती है और फिर मिसाइल को लक्ष्य पर लॉक कर देती है।

रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें देने का दावा

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उत्तर कोरिया 2023 के अंत से रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें और आर्टिलरी रॉकेटों की आपूर्ति कर रहा है। इन हथियारों का इस्तेमाल रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि युद्ध के मैदान में इन हथियारों के इस्तेमाल से प्योंगयांग को अपने शस्त्रागार को और आधुनिक बनाने के लिए अहम अनुभव और तकनीकी जानकारी मिल रही है।

इस बीच दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को बताया कि उसने उत्तर कोरिया की ओर से कई प्रोजेक्टाइल लॉन्च होते देखे, जिनमें एक बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल थी। इसके बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

उत्तर कोरिया की राजनीति में अटकलों पर लगा विराम
उत्तर कोरिया की राजनीति में अटकलों पर लगा विराम

उत्तर कोरिया की वर्कर्स पार्टी कांग्रेस में किम जोंग उन को फिर से जनरल सेक्रेटरी चुना गया। पार्टी ने उनके परमाणु कार्यक्रम और सैन्य विस्तार की सराहना की। अमेरिका और दक्षिण कोरिया से संबंध पहले से तनावपूर्ण हैं। विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले वर्षों में किम परमाणु और सैन्य क्षमता को और तेज करेंगे।

उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी की कांग्रेस में किम जोंग उन को दोबारा पार्टी का जनरल सेक्रेटरी चुन लिया गया है। इस फैसले के साथ ही हाल के महीनों में चल रही उन अटकलों पर विराम लग गया, जिनमें उनके बाद उत्तराधिकार को लेकर चर्चा हो रही थी। माना जा रहा था कि इस बार उनकी बेटी को जनरल सेक्रेटरी चुना जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राज्य मीडिया के अनुसार हजारों प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से किम के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

पार्टी कांग्रेस पिछले गुरुवार से चल रही थी और रविवार को चौथे दिन यह निर्णय लिया गया। पार्टी ने कहा कि किम के नेतृत्व में देश ने अपनी परमाणु क्षमता को मजबूत किया है और किसी भी बाहरी खतरे का सामना करने की ताकत हासिल की है। रिपोर्ट के अनुसार आने वाले पांच वर्षों में सैन्य और राजनीतिक लक्ष्यों को और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।

परमाणु कार्यक्रम पर जोर
विशेषज्ञों का मानना है कि किम अपनी परमाणु और मिसाइल नीति को और तेज करेंगे। उत्तर कोरिया पहले ही ऐसे मिसाइल विकसित कर चुका है जो एशिया में अमेरिका के सहयोगी देशों और अमेरिकी मुख्यभूमि तक पहुंच सकते हैं। पार्टी ने दावा किया कि परमाणु ताकत ने देश की सुरक्षा सुनिश्चित की है और जनता का आत्मविश्वास बढ़ाया है।

रूस से बढ़ती नजदीकी
हाल के वर्षों में रूस के साथ उत्तर कोरिया के रिश्ते मजबूत हुए हैं। यूक्रेन युद्ध के दौरान सैन्य सहयोग ने प्योंगयांग की अंतरराष्ट्रीय स्थिति को और आक्रामक बनाया है। विश्लेषकों का कहना है कि किम पारंपरिक सेना को भी मजबूत करने और उसे परमाणु क्षमता के साथ जोड़ने की नई योजना पेश कर सकते हैं।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया से दूरी
2019 में किम और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच शिखर वार्ता विफल होने के बाद से दोनों देशों के बीच कोई सार्थक वार्ता नहीं हुई है। ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भी उत्तर कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण की शर्त पर बातचीत से इनकार किया है। 2024 में किम ने दक्षिण कोरिया को स्थायी दुश्मन घोषित कर दिया था, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और बढ़ गया।

राज्य समाचार एजेंसी ने बताया कि कांग्रेस में पार्टी नियमों में संशोधन भी किया गया है, हालांकि विवरण साझा नहीं किया गया। माना जा रहा है कि इन बदलावों के जरिए किम अपने सख्त रुख को और संस्थागत रूप दे सकते हैं। 2016 से हर पांच साल में कांग्रेस आयोजित की जा रही है और किम लगातार शीर्ष पद पर बने हुए हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

उत्तर कोरिया बन गया साइबर अटैक का उस्ताद
उत्तर कोरिया बन गया साइबर अटैक का उस्ताद

उत्तर कोरिया साइबर हमलों में माहिर हो गया है। वह क्रिप्टो करेंसी में सेंध लगाकर भारी मात्रा में धन चुरा रहा है, जिसका उपयोग वह अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को चलाने में कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, यह क्रिप्टोकरेंसी की चोरी उत्तर कोरिया की आय का एक मुख्य स्रोत बन गई है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चिंतित है।

उत्तर कोरिया के हैकर्स ने क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में सेंधमारी और विदेशी कंपनियों में नकली पहचान बनाकर रिमोट टेक नौकरियां हासिल कर अरबों डॉलर की लूट की है।

एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, यह सब उत्तर कोरिया सरकार ने अपने परमाणु हथियारों के अनुसंधान और विकास को फंड देने के लिए किया। यह 138 पेज की रिपोर्ट मल्टीलेटरल सैंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने जारी की है। इसमें अमेरिका और 10 अन्य सहयोगी देश शामिल हैं। यह टीम उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंधों के पालन की निगरानी के लिए बनाई गई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि उत्तर कोरिया ने क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग और सैन्य खरीद के लिए किया, ताकि परमाणु कार्यक्रम से जुड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को चकमा दे सके। इसके हैकर्स ने विदेशी कंपनियों और संगठनों को निशाना बनाया, मैलवेयर के जरिए उनके नेटवर्क को बाधित किया और संवेदनशील डेटा चुराया।

उत्तर कोरिया को हैकिंग में महारत

छोटा और अलग-थलग देश होने के बावजूद उत्तर कोरिया ने साइबर हमलों में भारी निवेश किया है। अब उसकी हैकिंग क्षमता चीन और रूस जैसी ताकतवर देशों के बराबर है। यह विदेशी सरकारों, व्यवसायों और व्यक्तियों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। अन्य देशों जैसे चीन, रूस और ईरान से अलग, उत्तर कोरिया अपनी साइबर ताकत का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपनी सरकार को फंड देने के लिए करता है।

रूस और चीन के समर्थन से उत्तर कोरिया के साइबर हमलों ने कंप्यूटर उपकरणों को नष्ट किया, लोगों की जान को खतरे में डाला और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही, यह अवैध हथियार और मिसाइल प्रोग्राम को फंड मुहैया कराने में भी इस्तेमाल हुआ। इस मॉनिटरिंग टीम में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन शामिल हैं।

रिकॉर्ड तोड़ क्रिप्टो चोरी

इस साल की शुरुआत में, उत्तर कोरिया से जुड़े हैकर्स ने क्रिप्टो एक्सचेंज बायबिट से 1.5 अरब डॉलर की एथेरियम चुराई है। ये अब तक की सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरियों में से एक है। एफबीआई ने इस चोरी को उत्तर कोरिया की खुफिया सेवा से जुड़े हैकर्स से जोड़ा। इसके अलावा, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी कंपनियों में काम करने वाले हजारों आईटी कर्मचारी वास्तव में नकली पहचान वाले उत्तर कोरियाई थे।

ये कर्मचारी कंपनियों के इंटरनल सिस्टम तक पहुंच बनाकर अपनी तनख्वाह उत्तर कोरियाई सरकार को भेजते थे। कुछ मामलों में वे एक साथ कई रिमोट नौकरियां भी कर रहे थे। उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र मिशन से इस मामले पर कोई जवाब नहीं मिला।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

उत्तर कोरिया ने 5 महीने में दागी पहली बैलिस्टिक मिसाइल
उत्तर कोरिया ने 5 महीने में दागी पहली बैलिस्टिक मिसाइल

उत्तर कोरिया ने पांच महीने में अपना पहला बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण किया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सहित कई विश्व नेताओं के दक्षिण कोरिया दौरे से ठीक पहले हुआ है। दक्षिण कोरियाई सेना ने प्योंगयांग के दक्षिण से लॉन्च की गई कई कम दूरी की मिसाइलों का पता लगाया। जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर इस पर नजर रख रहा है।

उत्तर कोरिया ने पांच महीने में अपना पहला बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट किया है। यह मिसाइल टेस्ट एक ऐसे समय पर हुआ है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप समेत दुनिया भर के कई दिग्गज नेता दक्षिण कोरिया का दौरा करने वाले हैं।

दक्षिण कोरिया की सेना ने एक के बाद एक कई कम दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइलें ट्रेस की हैं। इन सभी मिसाइलों को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के दक्षिणी हिस्से से लॉन्च किया गया है।

क्यों तेज हुई हलचल?

उत्तर कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अनुसार, उत्तर कोरिया ने पहले भी कई मिसाइलें टेस्ट की हैं, लेकिन इन्हें हमेशा कोरियन महाद्वीप और जापान के बीच समुद्र में लॉन्च किया जाता था। मगर, इस बार उत्तर कोरिया ने उत्तर-पूर्वी दिशा में मिसाइल लॉन्च की है। हालांकि, यह मिसाइल किस दिशा में और कितनी दूर गई, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

जापान ने दी जानकारी

दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के साथ मिलकर उत्तर कोरिया के इस कदम पर नजर रख रहा है। जापान की नई प्रधानमंत्री साने ताकाइची का कहना है कि जापान, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ मिसाइल चेतावनी का रियल टाइम डेटा शेयर कर रहा है। मगर, जापान के क्षेत्र में कोई भी मिसाइल नहीं आई है।

ट्रंप का दौरा

बता दें कि अगले हफ्ते दक्षिण कोरिया में एशिया-पैसिफिक इकोनॉमिक कॉपरेशन की सालाना समिट देखने को मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप समेत चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी इस सम्मेलन में हिस्सा ले सकते हैं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

‘रूस के खिलाफ आंख भी उठाई तो…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका
‘रूस के खिलाफ आंख भी उठाई तो…’, उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अमेरिका

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन मसले पर रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर कदम पर उसके साथ है। किम ने यह बात उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से कही है। यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया रूस की ओर से लड़ने के लिए सैनिक भेज रहा है और सैन्य सामग्री की आपूर्ति कर रहा है।

उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।

रूस को तोप-टैंक के गोलों की आपूर्ति कर रहा उत्तर कोरिया

दक्षिणी कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया अभी तक रूस को एक करोड़ 20 लाख तोप-टैंक के गोलों की आपूर्ति कर चुका है। लावरोव का तीन दिवसीय ताजा दौरा कोरियाई आपूर्ति पर वार्ता के लिए माना जा रहा है। किम और लावरोव की मुलाकात तटवर्ती शहर वोनसान में हुई है।

उत्तर कोरियाई नेता ने कहा कि वह रूस के साथ मिलकर विश्व शांति के लिए कार्य करने को तैयार हैं। वार्ता में किम जोंग ने आश्वस्त किया कि यूक्रेन युद्ध के कारणों को खत्म करने के रूसी नेतृत्व के निर्णय में उत्तर कोरिया पूरी तरह से साथ है।

यहीं पर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता में सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया। रूस और उत्तर कोरिया ने 2024 में रक्षा समझौता किया था। इस समझौते के तहत दोनों देश किसी भी युद्ध से मिलकर लड़ेंगे।

उत्तर कोरिया ने जापान और दक्षिण कोरिया को दी चेतावनी

रविवार को ही उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया और जापान की ओर से सुरक्षा का कोई खतरा होने पर उनकी सेना कार्रवाई करेगी। उत्तर कोरिया ने यह चेतावनी अमेरिका के साथ दोनों देशों की वायुसेना के हाल के अभ्यास पर दी है।

शुक्रवार को अमेरिका के बी-52 बमवर्षक विमान ने दक्षिण कोरिया के नजदीक उड़ान भरी थी। अभ्यास में तीनों देशों के लड़ाकू विमानों ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com