अहमदाबाद

अहमदाबाद की तरह अमेरिका में बोइंग 787 का हवा में इंजन फेल
अहमदाबाद की तरह अमेरिका में बोइंग 787 का हवा में इंजन फेल

अहमदाबाद में बोइंग का विमान क्रैश होने के बाद अमेरिकी में भी इसी तरह की घटना सामने आई, जहां 787-8 ड्रीमलाइनर के उड़ान भरते ही इंजन फेल हो गया। इसके बाद पायलट को मेडे की घोषणा करनी पड़ी और विमान में हड़कंप मच गया।

घटना पिछले हफ्ते उस वक्त घटी जब यूनाइटेड एअरलाइंस की फ्लाइट यूए108 25 जुलाई को ट्रांसाटलांटिक के लिए वॉशिंगटन डलेस एअरपोर्ट से उड़ान भर रहा था, तभी उसका बायां इंजन खराब हो गया और पायलट को मेडे घोषित करना पड़ा।

हवा में हुआ इंजन खराब
फ्लाइट ने जैसे ही वॉशिंगटन डलेस से उड़ान भरकर 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, इसके कुछ ही देर बाद इंजन में खराबी की जानकारी मिली। चालक दल ने तुरंत आपातकाल की घोषणा की और सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एअर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के साथ मिलकर काम किया।

फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के मुताबिक, फ्लाइट दो घंटे 38 मिनट तक हवा में रहा और वॉशिंगटन के उत्तर-पश्चिम में सुरक्षित रूप से ईंधन निकालने के लिए चक्कर लगाता रहा। इसके बाद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग हो पाई। इस दौरान फ्लाइट के पायलटों ने विमान के वजन को नियंत्रित करने के लिए 6 हजार फीट की ऊंचाई बनाए रखी और एटीसी से फ्यूल डंपिंग के लिए लगातार अनुरोध किया।

खींचकर रनवे से हटाना पड़ा विमान
ईंधन डंपिंग पूरी होने के बाद पायलटों ने रनवे 19 सेंटर पर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) का इस्तेमाल करके उतरने की इजाजत मांगी। लैंडिंग के बाद बोइंग का ये विमान अपने आप आगे नहीं बढ़ पाया, उसे रनवे से बाहर खींचना पड़ा। सोमवार तक ये विमान वॉशिंगटन डलेस हवाई अड्डे पर ही रुका रहा। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

‘पायटल 100 प्रतिशत सही थे’, कैसे काम करता है कट ऑफ फ्यूल स्विच? IAF के पूर्व कैप्टन ने समझाया
‘पायटल 100 प्रतिशत सही थे’, कैसे काम करता है कट ऑफ फ्यूल स्विच? IAF के पूर्व कैप्टन ने समझाया

अहमदाबाद विमान हादसे (Air India Plane Crash) की जांच के लिए एएआईबी (विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो) ने पांच सदस्यीय टीम बनाई है। एआईबी ने जानकारी दी कि ड्रोन फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी सहित मलबा स्थल की सारी जानकारी इकट्ठा की जा चुकी है।

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो के पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ जांचकर्ता अरबिंदो हांडा ने कहा है कि एअर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पायलटों की भूमिका को लेकर निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी।

पूर्व कैप्टन ने दोनों पायलटों का किया बचाव
इसी बीच प्रारंभिक रिपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के पूर्व पायलट कैप्टन एहसान खालिद ने बताया कि इस विमान दुर्घटना में पायलटों की कोई गलती नहीं थी। वो 100 प्रतिशत सही तरीके से अपना काम कर रहे थे। उन्होंने इंजन को फिर से चालू करने की कोशिश की।

बता दें कि 12 जून को उड़ान भरने के कुछ सेकंड के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान को कैप्टन सुमित सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर उड़ा रहे थे।

AAIB की रिपोर्ट में क्या जानकारी सामने आई?
पूर्व कैप्टन एहसान खालिद की यह प्रतिक्रिया AAIB की रिपोर्ट सामने आने की बाद की गई है। दरअसल, रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दोनों विमान के दोनों ईंधन कट-ऑफ स्विच एक-दूसरे के कुछ सेकंड के अंतराल पर ‘रन’ से ‘कट-ऑफ’ में बदल गए।

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि ईंधन कट-ऑफ स्विच एक फिजिटल स्विच है। इसे एक स्थिति में दूसरी स्थिति में ले जाना होता है और इसे उस स्थिति में वापस भी लाना पड़ाता है। यह कोई ऑटोमेटिक प्रक्रिया नहीं है। बताते चलें कि शुरुआती रिपोर्ट में सामने आई है कि ईंधन स्विच लगभग एक साथ बंद कर दिए गए थे, हालांकि ऐसा क्यों हुआ यह स्पष्ट नहीं है।

रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कॉकपिट की आवाज की रिकॉर्डिंग में जब एक पायलट दूसरे से पूछते हैं कि तुमने क्यों इंजन बंद कर दिया तो दूसरे पायलट जवाब देते हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

फ्यूल स्विच और पायलट की बातचीत में उलझी प्लेन क्रैश की कहानी, पढ़िए AAIB की रिपोर्ट का पूरा विश्लेषण
फ्यूल स्विच और पायलट की बातचीत में उलझी प्लेन क्रैश की कहानी, पढ़िए AAIB की रिपोर्ट का पूरा विश्लेषण

अहमदाबाद में 12 जून को हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 विमान हादसे पर शुरुआती जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान के टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजन के लिए फ्यूल सप्लाई बंद हो गई थी। भारत के एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (एएआईबी) द्वारा शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार फ्यूल स्विच एक सेकेंड के अंदर ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में चले गए।

इसकी वजह से विमान ने थ्रस्ट खो दिया। ऊंचाई हासिल कर पाने में नाकाम रहा विमान मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गया और विमान में सवार 260 लोगों की जान चली गई। जांच रिपोर्ट में दोनों इंजन में फ्यूल सप्लाई बंद होने के संभावित कारण बताए गए हैं।

पायलट्स को उड़ान का बेहतर अनुभव
12 जून, 13.30 आईएसटी पर एअर इंडिया की फ्लाइट वीटी-एएनबी ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन जाने के लिए रनवे पर टैक्सी करनी शुरू की। 56 वर्षीय कैप्टन सुमीत सभरवाल उड़ान के दौरान निगरानी (पीएम) कर रहे थे। सभरवाल के पास 15,600 घंटों का उड़ान अनुभव है, जिसमें 8,500 घंटे बोइंग 787 पर उड़ान भरने का अनुभव शामिल है।

32 वर्षीय को-पायलट क्लाइव कुंदर, के पास 3,400 घंटों का उड़ान अनुभव है, जिसमें 1,100 घंटे बोइंग 787 पर उड़ान भरने का अनुभव शामिल है। क्लाइव सुंदर उड़ान को कंट्रोल कर रहे थे। पायलटों का उड़ान का अनुभव बताता है कि चालक दल सक्षम था और सभरवाल 787 विमान के बारे में अच्छी तरह से जानते थे। को-पायलट कुंदर उड़ान को कंट्रोल कर रहे थे। को-पायलट कप्तान की देखरेख में इसी तरह से परिचालन अनुभव प्राप्त करते हैं।

फ्यूल स्विच के इर्द-गिर्द घूमती रिपोर्ट
ड्रीमलाइनर में 10 केबिन क्रू सदस्य और 230 यात्री सवार थे। 12 जून, 13.39 पीएम -विमान ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और 625 फीट की ऊंचाई और 180 नॉट की अधिकतम गति तक हासिल की।
उड़ान भरने के लगभग 32 सेकंड बाद विमान ऊपर चढ़ना बंद कर देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फ्यूल कंट्रोल स्विच एक सेकंड के अंतराल पर ‘रन’ से ‘कटऑफ’ पर स्विच हो जाने के कारण दोनों इंजनों का थ्रस्ट कम हो जाता है। इसकी वजह से इंजन बंद हो गया।
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) में एक पायलट यह पूछते हुए सुनाई देता है, ‘आपने विमान का फ्यूल स्विच क्यों बंद कर दिया?’ दूसरे पायलट का जवाब है, ‘मैंने नहीं किया’। इससे कॉकपिट में फ्यूल सप्लाई को लेकर भ्रम का संकेत मिलता है। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि किस पायलट ने यह सवाल पूछा और किसने जवाब दिया।
एक इंजन को कुछ समय के लिए रीस्टार्ट किया गया लेकिन वह विमान की गति कम होने और नीचे उतरने से रोकने के लिए पर्याप्त थ्रस्ट देने में विफल रहा।

प्राथमिक स्त्रोत से ऊर्जा नहीं मिल रही थी
विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल ब्लॉक से टकराया। कई विस्फोट हुए और आग लग गई। दुर्घटना में एक यात्री को छोड़कर विमान में सवार सभी लोग और जमीन पर मौजूद 19 लोग मारे गए। क्रैश के समय सीमित इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक पावर प्रदान करने वाला बैकअप सिस्टम रॉम एयर टरबाइन को तैनात किया गया था।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

विमान हादसे के बाद बढ़ी चिंता, 41% लोग फ्लाइट की टिकट बुक कराने से पहले कर रहे इस खास चीज की जांच
विमान हादसे के बाद बढ़ी चिंता, 41% लोग फ्लाइट की टिकट बुक कराने से पहले कर रहे इस खास चीज की जांच

अहमदाबाद में हाल ही में एअर इंडिया का विमान बड़े हादसे का शिकार हो गया था, जिसमें विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की जान चली गई। इस हादसे का खौफ लोगों के मन में बैठ गया है और यही कारण है कि लोग अब विमान के प्रकारको देखकर टिकट बुक करा रहे हैं।

लोकल सर्कल्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार देश में 40 प्रतिशत से ज्यादा लोग अब एअरलाइंस द्वारा उपयोग किए जा रहे विमान के प्रकार की जांच करने के बाद टिकट बुक कर रहे हैं। इस सर्वेक्षण में 294 जिलों से 40 हजार से अधिक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई।

साल 2022 में किए गए सर्वेक्षण में केवल 10 प्रतिशत लोगों ने बुकिंग से पहले विमन के प्रकार की जांच करने की बात कही थी। लेकिन अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 41 प्रतिशत हो गया है।

बोइंग 787-8 का संचालन बंद करने की मांग
सर्वेक्षण में पाया गया कि लोगों ने बोइंग 787-8 के संचालन पर रोक लगाने की मांग उठाई है। एअर इंडिया की दुर्घटना के बाद विश्व स्तर पर हुई कई घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में यात्रियों में विमान को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सर्वेक्षण में शामिल 56 प्रतिशत एअरलाइन यात्री इस बात के पक्ष में हैं कि सरकार को सभी मुद्दों की जांच व समाधान होने तक बोइंग 787-8 के संचालन पर रोक लगानी चाहिए। वहीं, 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि जब तक स्पष्ट सबूत नहीं मिल जाते, तब तक इसे उड़ाने से नहीं रोका जाना चाहिए।

सर्वेक्षण में क्या आया सामने?
सर्वेक्षण में 73 प्रतिशत लोगों ने बुकिंग से पहले किराए पर विचार करने की बात कही है।
64 प्रतिशत लोगों ने एअरलाइन की विश्वसनीयता को देखा।
59 प्रतिशत लोगों ने उड़ान के समय को प्राथमिकता दी।
5 प्रतिशत लोगों ने स्पष्ट उत्तर नहीं दिया।

कैसे बढ़ेगी लोगों की विश्वनीयता?
विशेषज्ञों के अनुसार, यात्रियों का विश्वास दोबारा जीतने के लिए DGCA को सभी 33 विमानों की जांच पूरी करनी होगी और साथ ही पिछले साल एअर इंडिया द्वारा अपनाए गए रखरखाव के तरीकों का मिल्यांकन करना होगा।

इन तरीकों को अपनाने के बाद ही इसका निर्णय लिया जाना चाहिए कि एअर इंडिया 787-8 विमान उड़ाने के लिए फिट हैं या नहीं।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

दुर्घटनाग्रस्त विमान की समग्र जांच दिसंबर में होनी थी, मार्च में हुई थी इंजन की मरम्मत
दुर्घटनाग्रस्त विमान की समग्र जांच दिसंबर में होनी थी, मार्च में हुई थी इंजन की मरम्मत

अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की जून 2023 में समग्र रखरखाव जांच हुई थी और इस साल दिसंबर में उसकी फिर से समग्र जांच निर्धारित थी। इस साल मार्च में इसके इंजन की मरम्मत हुई थी।

इस साल होनी थी जांच
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि विमान वीटी-एएनबी की जून 2023 में ‘सी’ (काम्पि्रहेंसिव) यानी व्यापक जांच हुई थी और अगली ऐसी जांच इस साल दिसंबर में निर्धारित थी। ‘सी’ जांच एआइ इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआइईएसएल) द्वारा की गई थी।

12 साल पुराने विमान की मरम्मत की गई
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 12 साल पुराने विमान के दाहिने हिस्से के इंजन की मरम्मत मार्च 2025 में की गई थी, जबकि बाएं हिस्से के इंजन का निरीक्षण इंजन निर्माता के प्रोटोकाल के अनुसार अप्रैल 2025 में किया गया था।

विमान में जीई एयरोस्पेस द्वारा निर्मित जीईएनएक्स इंजन थे
विमान में जीई एयरोस्पेस द्वारा निर्मित जीईएनएक्स इंजन थे। अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि इंजन या विमान में कोई समस्या नहीं थी। इस संबंध में एअर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com