अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से किया संवाद, कहा- हमारी सरकार ने बंद करवाई वसूली
अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों से किया संवाद, कहा- हमारी सरकार ने बंद करवाई वसूली

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के साथ जालंधर में ट्रेड कमीशन की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर है। इसी उद्देश्य से सरकार ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का गठन कर व्यापारियों की छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल समाधान दे रही है। उन्होंने छोटे व्यापारियों को अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि इससे पहले किसी भी सरकार ने छोटे व्यापारियों की समस्याओं को नहीं सुना। पिछली सरकारों में व्यापारियों वसूली की जाती थी, जिसे भगवंत मान सरकार ने पूरी तरह से बंद करा दिया है।

व्यापारियों से संवाद करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार को काम करते हुए चार साल पूरे हो गए हैं। पंजाब के इतिहास में पहले कोई ऐसी सरकार नहीं रही, जो चार साल काम करने के बाद लोगों के साथ आमने-सामने बैठकर बात कर सके। पहले कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल की सरकारें आईं। जब उनके नेता चार साल बाद लोगों के बीच जाते थे, तो लोग उन्हें गांवों में घुसने नहीं देते थे। आज चार साल बाद जब हम लोगों के बीच जा रहे हैं, तो लोग हमें देखकर मुस्कुरा रहे हैं, हमारी तारीफ कर रहे हैं और हंसकर गले लगाने को तैयार हैं। वे हमारी और हमारे काम की तारीफ कर रहे हैं।

व्यापारियों ने हमारा रोड शो में किया स्वागत: अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बठिंडा में आम आदमी पार्टी का मेयर बना है। शुक्रवार को वहां रोड शो के दौरान लोग अपनी दुकानों से निकल कर हमारा स्वागत कर रहे थे। उनकी बॉडी लैंग्वेज से साफ पता चल रहा था कि वे लोग हमें देखकर दिल से कितने खुश थे। पंजाब के लोग जिस तरह सरकार के काम की तारीफ कर रहे हैं, यह शायद पंजाब के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि एक सरकार ने चार साल पूरे कर लिए हैं और लोग उसे इतना पसंद कर रहे हैं कि दोबारा उसकी सत्ता चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस पूरे सिस्टम में एक छोटे व्यापारी की कोई नहीं सुनता। जब हम पंजाब की अर्थव्यवस्था और जीडीपी की बात करते हैं, तो सिर्फ बड़े-बड़े उद्योगपतियों और हजारों करोड़ के निवेश की चर्चा होती है। जबकि अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ की हड्डी छोटे व्यापारी हैं। व्यापारी की बात तो सभी करते हैं, लेकिन आज तक ऐसी कोई सरकार या पार्टी नहीं देखी जो व्यापारियों तक जाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सके।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर सड़क टूट जाए या खंभे की स्ट्रीट लाइट खराब हो जाए, तो उसे ठीक कराने के लिए दफ्तरों और विधायक के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी समस्या को दूर करने के लिए आप सरकार ने पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन का गठन किया, ताकि एक छोटे व्यापारी की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच सके। यह कमीशन राज्य, जिला और हलके के स्तर पर काम करता है। इसके तहत पूरे पंजाब में करीब 800 छोटी-बड़ी मार्केट चिन्हित हैं। व्यापारियों की हर समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के पास जाती है और तत्काल समाधान होता है। इससे पहले ऐसी कोई सरकार नहीं आई है, जिसमें एक छोटे व्यापारी की आवाज भी सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचती हो और सीएम खुद हर समस्या का समाधान करता हो?

पिछली सरकारें करती थीं वसूली
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों में हर व्यापारी और उद्योगपति से वसूली की जाती थी। लेकिन हमारी सरकार के इन चार साल में वसूली सिस्टम बंद कर दिया है। अब कोई वसूली करने नहीं आता। हमारी सरकार पूरी ईमानदारी से चल रही है। हालांकि, बड़े स्तर पर एक और वसूली शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में चार पार्टियां हैं। एक चिट्टा पार्टी है, जिसने पंजाब के घर-घर में चिट्टा पहुंचाया। लोग उसे नफरत और गुस्से से बेअदबी पार्टी भी कहते हैं, क्योंकि उनकी सरकार में बेअदबी की कई घटनाएं हुईं। दूसरी ईडी पार्टी है, जो ईडी का दुरुपयोग करके व्यापारियों से वसूली कर रही है। तीसरी झगड़ा पार्टी है, जिसके नेता आपस में ही झगड़ते रहते हैं और आज भी झगड़ रहे हैं। चौथी आम आदमी पार्टी है, जो जनता की अपनी पार्टी है और लोगों के लिए काम कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले साल पंजाब से ईडी पार्टी को 60 करोड़ रुपये का चंदा मिला, जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 70 लाख रुपये का चंदा मिला। पंजाब में सरकार आम आदमी पार्टी की है, जबकि ईडी पार्टी की सिर्फ दो सीटें हैं। ईडी पार्टी को पंजाब के व्यापारियों, उद्योगपतियों और कंपनियों से 60 करोड़ का चंदा इसलिए मिल गया, क्योंकि लोगों को ईडी और सीबीआई की धमकियां दी गईं। जिसने पैसे नहीं दिए, उस पर ईडी की रेड कराई गई। पिछले कुछ दिनों से लगातार रेड हो रही हैं। कुछ लोग गिरफ्तार हो जाते हैं, लेकिन इसके बार में कुछ पता ही नहीं चलता। ऐसा इसलिए क्योंकि वे पैसे देकर अपना मामला खत्म करवा लेते हैं। राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार कोई वसूली नहीं कर रही है, जबकि केंद्र में बैठी ईडी पार्टी धमकियां देकर चंदा वसूल रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब हमने पंजाब में सरकार संभाली, तो लॉ एंड ऑर्डर के दो सबसे बड़े मुद्दे थे- गैंगस्टर और नशा। मैंने पंजाब के सभी गैंगस्टर्स का पूरा इतिहास पढ़ा है। ये सारे गैंगस्टर पुरानी पार्टियों के रिश्तेदार, चमचे या उनके सगे-संबंधी हैं। सारे गैंगस्टर्स इन्हीं पुरानी पार्टियों की पैदाइश हैं। अब भगवंत मान सरकार एक-एक कर सारे गैंगस्टर्स का सफाया कर रही है। पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि विदेशों में बैठे सात गैंगस्टर्स को सात अलग-अलग देशों से डिपोर्ट करके पंजाब लाया गया और उन्हें सजा दिलवाई गई। सिर्फ एक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बचा है, जो साबरमती जेल में ईडी पार्टी का दामाद बनकर उनके संरक्षण में बैठा है। उसने पूरी दुनिया में हंगामा मचा रखा है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने आदेश पास किया है कि उसे उस जेल से कोई नहीं ले जा सकता। वह उसी जेल में बैठकर केवल भारत समेत पूरी दुनिया में अपना नेटवर्क चला रहा है। अगर वह पंजाब में कोई अपराध करता है, तो पंजाब पुलिस उसे वहां से ला नहीं सकती, उसे साबरमती जेल जाकर ही अपनी जांच करनी पड़ेगी। उसे चारों तरफ से पूरी सुरक्षा और सुविधाएं दी गई हैं। आज पंजाब में जो भी गैंगस्टर राज बचा है, वह सिर्फ ईडी पार्टी की देन है।

पंजाब में नशे का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी पार्टी और चिट्टा पार्टी की गठबंधन सरकार ने पंजाब के घर-घर तक नशा पहुंचा था। इनके मंत्री अपनी गाड़ियों में नशा रखकर घर-घर पहुंचाते थे। आज पंजाब में नशेड़ियों, नशा बेचने वालों और बड़े-बड़े तस्करों के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई चल रही है। उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहे हैं। शुक्रवार से पंजाब पुलिस ने एक नई मुहिम शुरू की है, जिसके तहत नशे का पैसा हवाला के जरिए बाहर भेजने वाले डीलरों पर कार्रवाई शुरू की गई है। जब हमने सरकार संभाली थी, तो 70 फीसद नशा पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आता था और 30 फीसद नशा गुजरात से आता था। भगवंत मान सरकार ने पंजाब-पाकिस्तान बॉर्डर पर एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाकर पाकिस्तान से आने वाले नशे को काफी हद तक बंद करा दिया है। लेकिन अब 70 फीसद चिट्टा गुजरात से आता है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

AAP नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, महात्मा गांधी को किया नमन
AAP नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, महात्मा गांधी को किया नमन

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया राजघाट पहुंचे हैं। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष आतिशी भी हैं। उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को नमन किया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा की अदालत में खुद या वकील के पेश नहीं होने का एलान किया। उन्होंने इसे सत्याग्रह का नाम दिया है।

यह बेहद संवेदनशील मामला है: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हम अपने देश की न्यायप्रणाली का बहुत सम्मान करते हैं। आज हम जो आजाद घूम रहे हैं तो उसका कारण केवल हमारी न्याय प्रणाली है। कुछ ऐसी स्थिति पैदा हो गई है जिस कारण हमें यह सत्याग्रह करना पड़ रहा है। हमने सभी बाते उस चिट्ठी में लिखी हैं जो कि हमने जज साहिबा को भेजी है। यह बेहद संवेदनशील मामला है।’ सीबीआई की अपील याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा द्वारा सुनवाई किए जाने पर आपत्ति जताने के बाद केजरीवाल ने फैसला किया कि वह आगे इस मामले में न तो खुद पेश होंगे और न ही उनके कोई वकील जिरह करेंगे।

अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में क्या कहा था?
केजरीवाल ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को चार पन्नों का पत्र लिखकर यह जानकारी दी। पत्र में उन्होंने कहा कि मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर यह निर्णय ले रहा हूं। मैं इसके नतीजों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हो सकता है कि इससे मेरे कानूनी हितों को नुकसान पहुंचे, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। केजरीवाल ने स्पष्ट किया कि वे न्यायमूर्ति शर्मा के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का अपना अधिकार सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने लिखा अपने पत्र में अदालत में बहस के दौरान दी गई दलील दोहराते हुए कहा कि न्याय न केवल होना चाहिए, बल्कि होता हुआ दिखना भी चाहिए।

गांधी के सत्याग्रह का हवाला
पत्र में केजरीवाल ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह के सिद्धांत का हवाला दिया और कहा कि यह फैसला केवल इसी मामले तक सीमित है। उन्होंने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन के उदाहरण दिए, जिन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के वकालत करने के कारण हाईकोर्ट से स्थानांतरण की मांग की थी। केजरीवाल ने लिखा कि न्यायमूर्ति शर्मा की टिप्पणियों से उनकी अर्जी को न्यायिक और संस्थागत अपमान के रूप में लिया गया, जिसके बाद निष्पक्ष सुनवाई की उम्मीद नहीं रह गई है।

सिसोदिया ने भी न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को चिट्ठी लिखी
वहीं, मनीष सिसोदिया ने चिट्ठी में लिखा, ‘मेरी तरफ से भी कोई वकील पेश नहीं होगा। आपके बच्चों का भविष्य सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता के हाथों में है। ऐसे में मुझे न्याय की उम्मीद नहीं है। सत्याग्रह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा। ‘

यह है मामला
दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील दायर की है, जिसमें आबकारी घोटाले में केजरीवाल समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया था। इस अपील याचिका पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा सुनवाई कर रही हैं। केजरीवाल ने 13 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर न्यायमूर्ति शर्मा से खुद को मामले से अलग करने की मांग की थी।

20 अप्रैल को अदालत ने उनकी इस अर्जी को खारिज कर दिया और टिप्पणी की कि किसी राजनेता को न्यायपालिका पर अविश्वास फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इस फैसले के बाद केजरीवाल ने पत्र लिखकर कहा कि अब उन्हें विश्वास नहीं रहा कि न्यायमूर्ति शर्मा निष्पक्ष तरीके से सुनवाई कर पाएंगी।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

दिल्ली: हनुमान मंदिर में आज पूजा-अर्चना करेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली: हनुमान मंदिर में आज पूजा-अर्चना करेंगे अरविंद केजरीवाल

विशेष अदालत ने राजनीतिक रूप से संवेदनशील आबकारी घोटाले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के कविता और 20 अन्य लोगों को आरोप मुक्त कर दिया। अदालत ने कहा कि गंभीर संदेह तो दूर की बात है, इसमें तो प्रथमदृष्टया मामला भी नहीं बनता। वहीं, आज केजरीवाल, पार्टी नेताओं के साथ हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट को खारिज कर दिया है। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोप तय करने से इनकार करते हुए बरी कर दिया। अदालत ने सीबीआई के आरोपों को अपर्याप्त, विरोधाभासी और बिना ठोस सबूतों के बताते हुए जांच एजेंसी की साजिश थ्योरी को कमजोर करार दिया। इस फैसले के बाद आज केजरीवाल और सिसोदिया पार्टी नेताओं के साथ दिल्ली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।

मामले की शुरुआत 2022 में हुई थी, जब सीबीआई ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी 2021-22 में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (आरोपी-8) और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (आरोपी-18) समेत अन्य ने निजी शराब कारोबारियों के साथ मिलीभगत कर नीति को प्रभावित किया, जिससे करोड़ों रुपये का अवैध लाभ हुआ। सीबीआई की मुख्य चार्जशीट और चार पूरक चार्जशीट्स में कुल 23 आरोपी बनाए गए थे, जिनमें विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंद्रू, के. कविता और अन्य शामिल थे। आरोप थे कि नीति में बदलाव से थोक विक्रेताओं को 12% मार्जिन दिया गया, जो कथित तौर पर रिश्वत के रूप में साझा किया गया।

राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष जज जितेंद्र सिंह ने कहा, ऐसा लगता है कि जांच पूर्वनिर्धारित दिशा में आगे बढ़ी, जिसमें नीति बनाने या कार्यान्वयन से जुड़े लगभग हर व्यक्ति को फंसाया गया, ताकि अन्यथा कमजोर कहानी को गहराई और विश्वसनीयता का भ्रम दिया जा सके। कोर्ट ने कहा, रिकॉर्ड पर रखी सामग्री का मूल्यांकन ऐसी जांच पद्धति को उजागर करता है, जिसके जरिये कानूनी रूप से स्वीकार्य सामग्री के अभाव में बड़ी व जटिल साजिश का आभास पैदा करने की कोशिश की जाती है। कोर्ट ने हिदायत दी, अनुमान एवं धारणा की जगह जांच एजेंसियों को निष्पक्षता के साथ सिर्फ प्रामाणिक एवं ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही मुकदमे दायर करने चाहिए।

598 पन्नों के आदेश में कोर्ट ने कहा, मामला आपराधिक अभियोजन की बुनियादी शर्तों को भी पूरा नहीं करता। ऐसे में आरोपी संख्या 1 से 23 को सभी आरोपों से मुक्त किया जाता है। इनमें विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, समीर महेंदू भी शामिल हैं।

चार्जशीट में अपराध का एक भी सबूत नहीं, जांच अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले में सीबीआई की हजारों पन्नों की चार्जशीट को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूरी तरह खारिज कर दिया। स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने 598 पेज के अपने आदेश में कहा कि मुख्य चार्जशीट (24 नवंबर 2022) और चार पूरक चार्जशीटों में अपराध का एक भी ठोस सबूत नहीं है। अदालत ने सीबीआई जांच को विरोधाभासी और हेरफेर से भरी बताते हुए जांच अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की। जज ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दस्तावेज गवाहों के बयानों से मेल नहीं खाते, अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। इसमें कोई आपराधिक साजिश का साक्ष्य नहीं मिला।

अदालत ने सुनवाई के दौरान एजेंसी पर कई बार नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हजारों पेजों में पेश तथ्य गवाहों के बयानों से मेल नहीं खाते। फैसले में जेल में बिताए समय पर भी टिप्पणी की। अदालत ने नोट किया कि मनीष सिसोदिया करीब 530 दिन जेल में रहे, जबकि अरविंद केजरीवाल दो बार के अंतराल में 156 दिन हिरासत में थे।

केजरीवाल को 13 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई मामले में जमानत दी थी। सुनवाई के दौरान सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रस्तुत दस्तावेज चार्जशीट से मेल नहीं खाते। आरोप तय करने पर 12 फरवरी 2026 को फैसला सुरक्षित रखा गया था।

ये 23 लोग हुए आरोपमुक्त
अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, कविता कल्वाकुंटला उर्फ के. कविता, दुर्गेश पाठक, कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली, अरुण रामचंद्र पिल्लई, मूथा गौतम, समीर महेंद्रू, अमनदीप सिंह ढल, अर्जुन पांडे, बुच्चिबाबू गोरंटला, राजेश जोशी, दामोदर प्रसाद शर्मा, प्रिंस कुमार, अरविंद कुमार सिंह, चनप्रीत सिंह रायत, कविता कल्वाकुंटला उर्फ के. कविता, दुर्गेश पाठक, अमित अरोड़ा, विनोद चौहान, आशीष चंद माथुर और सरथ चंद्र रेड्डी। जज ने विशेष रूप से कुलदीप सिंह को आरोपी नंबर 1 बनाने पर आश्चर्य जताया और सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश की।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन, दो बार सदन स्थगित
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन, दो बार सदन स्थगित

विधानसभा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा विधायकों ने प्रदर्शन किया। स्कूलों और शिक्षकों से जुड़े मुद्दे को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन दोपहर बाद चल पाया।

भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के स्कूलों और शिक्षकों से जुड़े मामले में जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं। केजरीवाल सोशल मीडिया के जरिए तथ्यहीन बातें फैला रहे हैं और दिल्लीवासियों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा ने मांग की कि केजरीवाल इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। हंगामे के चलते पहली बार कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद दोपहर में जब सदन दोबारा बैठा, तब भी वही हालात बने रहे। इस दौरान आम आदमी पार्टी प्रदूषण के मुद्दे पर आक्रामक दिखी, जबकि भाजपा विधायक केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। स्थिति बिगड़ने पर सदन को दूसरी बार स्थगित करना पड़ा। लंच ब्रेक के बाद कार्यवाही सामान्य रूप से शुरू हो सकी।

आशीष सूद ने केजरीवाल को लिखा पत्र
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इस मामले में अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल न सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री हैं, बल्कि आप पार्टी के प्रमुख और एक पूर्व ब्यूरोक्रेट भी रह चुके हैं। ऐसे में स्कूल शिक्षकों और कुत्तों से जुड़े मुद्दे पर बिना तथ्यों के बयान देना बेहद निंदनीय है।

राष्ट्रविरोधियों के साथ खड़ी आप – सूद
शिक्षा मंत्री ने कहा कि शर्जिल इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज होने पर आप सांसद संजय सिंह का अदालत के फैसले से असहमति जताना आप पार्टी और केजरीवाल के नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उनके मुताबिक, राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों का समर्थन करना आम आदमी पार्टी की राजनीति को संदिग्ध बनाता है।

विधानसभा से आम आदमी पार्टी को दोहरा झटका
दिल्ली विधानसभा से आम आदमी पार्टी को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। एक ओर फांसी घर विवाद में विशेषाधिकार समिति ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत चार नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है, तो दूसरी ओर उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आप विधायकों पर हुई कार्रवाई के बाद नेता विपक्ष आतिशी के दिये मीडिया में बयानों को लेकर विशेषाधिकार समिति को जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने आतिशी के इन बयानों को अपरिपक्व बताया है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है कि आगे से मीडिया में ऐसे भ्रामक बयान देने से बचें। एक ही सत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई और जांच के आदेश से आम आदमी पार्टी की सियासी मुश्किलें विधानसभा के भीतर और बढ़ती दिख रही हैं।

आप नेताओं के शिक्षकों से जुड़े बयान की शिक्षा समिति करेगी जांच
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों से जुड़े बयान की जांच के लिए मामला विभागीय स्थायी समिति को सौंपा गया है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के उस दावे को भी सिरे से खारिज किया है, जिसमें उन्होंने विधायकों के निलंबन को मास्क पहनने से जोड़ा था।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में बताया कि भाजपा विधायक अजय महावर से उन्हें एक शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, विधायक संजीव झा और अन्य आप नेता मीडिया के जरिये यह आरोप लगा रहे हैं कि दिल्ली सरकार ने सरकारी शिक्षकों को आवारा कुत्तों की गिनती करने का आदेश दिया है। स्पीकर ने कहा कि दिल्ली सरकार इस दावे का कई बार खंडन कर चुकी है और स्पष्ट कर चुकी है कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे डिपार्टमेंट रिलेटेड स्टैंडिंग कमेटी ऑन एजुकेशन को सौंपा जा रहा है। यह समिति पूरे प्रकरण की जांच कर जल्द अपनी रिपोर्ट सदन में पेश करेगी। इसके बाद वे उचित कदम उठाएंगे।

आतिशी के बयानों पर भी कड़ी टिप्पणी
विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के बयानों पर भी कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आतिशी मीडिया को गुमराह कर रही हैं और सदन की कार्यवाही को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान चार विधायकों संजीव झा, सोम दत्त, कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह को मास्क पहनने के कारण नहीं, बल्कि जानबूझकर सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के कारण निलंबित किया गया था। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई विधानसभा की गरिमा, अनुशासन और नियमों के अनुरूप की गई है।

शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी का आरोप झूठा : भाजपा
दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाए जाने के आरोप को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज से अपना बयान वापस लेने, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई पोस्ट डिलीट करने और दिल्ली सरकार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अगले 24 घंटे में अरविंद केजरीवाल ने 30 दिसंबर की अपनी पोस्ट नहीं हटाई तो दिल्ली पुलिस आयुक्त से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक आचरण झूठ और भ्रम फैलाने पर आधारित रहा है और शिक्षकों को कुत्ते गिनने की ड्यूटी पर लगाए जाने से जुड़ा आरोप इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बीते 10–12 दिनों से आम आदमी पार्टी लगातार झूठ फैला रही है। वह कह रही है कि दिल्ली सरकार ने इस संबंध में कोई सर्कुलर जारी किया है, जबकि सरकार ने इस आरोप का तुरंत खंडन कर दिया था। सचदेवा ने कहा कि अब इस झूठ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com

जालंधर में पांच हजार करोड़ के पावर ट्रांसमिशन कार्यों की करेंगे शुरुआत
जालंधर में पांच हजार करोड़ के पावर ट्रांसमिशन कार्यों की करेंगे शुरुआत

अरविंद केजरीवाल आज जालंधर में मुख्यमंत्री मान के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 5000 करोड़ के निवेश के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। केजरीवाल जालंधर और बठिंडा के दौरे पर रहेंगे।

केजरीवाल आज जालंधर में मुख्यमंत्री मान के साथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर 5000 करोड़ के निवेश के साथ पंजाब में पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित होने वाले वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत करेंगे।

गुरुवार को वह सीएम मान के साथ बठिंडा में 3100 नए खेल मैदानों का नींव पत्थर रखेंगे। यह पूरे पंजाब में विश्वस्तरीय खेल मैदान बनाने की परियोजना है। इनकी लागत 1184 करोड़ रुपये रखी है। इसके बाद वीरवार दोपहर को चंडीगढ़ में आयोजित एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स का मुख्यमंत्री मान के साथ शुभारंभ करेंगे।

आप पढ़ रहे हैं : UjjawalPrabhat.Com