सोनम की शादी में स्वरा भास्कर को ये हरकत करना पड़ गया भारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को बॉलीवुड में उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है और हाल ही में वह सोनम कपूर की शादी और फिर रिसेप्शन में धमाल मचाती हुई नजर आई थीं। हालांकि की उन्हें सोनम की शादी में जश्न मनाना भारी पड़ गया है। आमतौर पर बॉलीवुड एक्टर या फिर एक्ट्रेसेस अपने शरीर पर अधिक काम की वजह से ध्यान नहीं दे पाते या फिर पाती हैं। अब इसी कड़ी में स्वरा भास्कर का नाम भी जुड़ गया है।सोनम की शादी में स्वरा भास्कर को ये हरकत करना पड़ गया भारी

दरअसल सोनम की शादी में स्वरा को स्लिप डिस्क (कमर दर्द) की समस्या हो गई है। स्वरा ने अपनी इस दिक्कत के बारे में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें 10 दिन आराम करने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि आपको इस वक्त पूरी तरह बेड रेस्ट पर रहने की जरुरत है।

 स्वरा ने आगे बताया है कि अगर अभी वह 10 दिन का बेड रेस्ट नहीं लेती हैं तो फिर उन्हें आगे 2 से 8 हफ्तों तक बेड पर ही रहना पड़ सकता है। बता दें कि स्लिप डिस्क की वजह से आमतौर पर कमर और उसके आस-पास काफी दर्द रहता है। 

 

Back to top button