15 मई 2018 को सूर्य करने वाले हैं राशि परिवर्तन, जानिए किस राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सूर्य जब भी अपनी राशि बदलते हैं तो सभी पर इसका बड़ा असर देखने को मिलता है। 15 मई 2018, मंगलवार को सूर्य वृषभ राशि में गोचर करेगा और 15 जून तक इसी राशि में स्थित रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा आइए जानते हैं।15 मई 2018 को सूर्य करने वाले हैं राशि परिवर्तन, जानिए किस राशियों पर पड़ेगा प्रभावमेष राशि- सूर्य मेष राशि से निकलकर आपकी राशि में दूसरे भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण आने वाले 30 दिनों में आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ बहसबाजी से टकराव हो सकता है। सावधानी बरतें।

वृष राशि-सूर्य ग्रह आपकी राशि में ही गोचर करेगा, जिसके कारण इस राशि के जातकों को आय में बहुत इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कई मौके मिलेंगे जिससे आपके मन की मनोकामना पूरी होने की संभावना है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग है। कहीं से अतिरिक्त आय भी हो सकती है। हालांकि वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है।

मिथुन राशि-सूर्य ग्रह आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करेगा। इस राशि वालों के लिए कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है। किसी छोटी यात्रा पर जाने के योग हैं जैसे किसी धार्मिक यात्रा पर। संतान सुख का लाभ मिलेगा। पिता जी को गोचर का लाभ मिलेगा।

कर्क राशि- सूर्य आपकी राशि से ग्यारहवे भाव में गोचर करेगा। कार्यक्षेत्र में भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आय में इजाफा होगा और प्रभावशाली लोगो के बीच संबंध बनाने के कई मौके मिलेगें। सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन और विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि-सूर्य आपकी राशि से दसवे भाव में गोचर करेगा। जिसका प्रभाव आपकी आय पर सकारात्मक रुप से पड़ेगा।सिंह राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आपका प्रमोशन हो सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

कन्या राशि-सूर्य आपकी राशि से नौंवे भाव में गोचर करेगा। अदालती मामलों में फंस सकते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद आप अपने विरोधियों को परास्त करने में कामयाब होंगे। संतान सुख मिलेगा।

तुला राशि-सूर्य आपकी राशि से आठवे भाव में गोचर करेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरी में मतभेद हो सकता है। किसी गैर कानूनी विवाद में फंस सकते है। बचके रहना होगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है, लेकिन माह के अंत में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के पूरी संभावना है।

वृश्चिक राशि-सूर्य आपकी राशि से सातवे भाव में गोचर करेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पिता से मतभेद हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। बेवजह का विवाद उत्पन्न हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट में हाथ ना डालें नुकसान की पूरी संभावना है।

धनु राशि- सूर्य आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेगा। तरक्की पाने के प्रबल योग है। आय में बढ़ोतरी के प्रबल संकेत है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि- सूर्य आपकी राशि से पाँचवें भाव में गोचर करेगा जिसके फलस्वरूप अचानक लाभ मिलने की संभावना है। जमीन के सौदे से फायदा मिल सकता है। घर में कलह-क्लेश बढ़ सकती है। यात्रा संभव है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ समाचार दे सकता है।

कुंभ राशि-सूर्य आपकी राशि से चौथे भाव में प्रवेश करेगा। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का वृष राशि में गोचर धन में वृद्धि करने के लिए उत्तम समय है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार करने वाले लोगों को फायदा का सौदा होने के संकेत हैं। जीवन साथी का प्यार मिलेगा। वाहन संबंधी परेशानियां हो सकती है सचेत रहें।

मीन राशि- सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेगा। मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होने की पूरी संभावना है। पुराने अटके हुए पैसे मिलने के योग भी बन रहे है। लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आय में इजाफा होगा। नौकरी में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से विरोधियों पर जीत हासिल होगी।

Back to top button