मेष राशि मे सूर्य का प्रवेश हुआ, मिलेगा इन 7 राशियों को पैसा, प्रमोशन और किस्मत का साथ…

आज ही मेष राशि मे सूर्य अपने उच्च स्थान पर पहुँच गया हैं। जिसकी वजह से कहा जा रहा हैं कि कुछ लोगो का तो अच्छा समय आने वाला हैं वही दूसरी ओर कुछ लोगो के लिए ये चिंता का विषय भी रहेगा। बात अगर हम ज्योतिष शास्त्र की करे तो सूर्य को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता हैं और जिस किसी की राशि मे भी सूर्य प्रवेश करता हैं वो बेहद परेशान रहता हैं। धन हानि, अनचाहा स्थान परिवर्तन, बीमारियां, चोट, नौकरी और बिजनेस में नुकसान जैसी समस्याएं सूर्य के कारण होती हैं। वहीं इस ग्रह के शुभ प्रभाव से प्रमोशन, धन लाभ, बड़ा पद मिलना, जमीन, मकान और वाहन सुख के साथ लीडरशिप भी मिलती है। मेष राशि में सूर्य के आने से मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आइये आपको बताते हैं सूर्य की इस हरकत से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

● मेष

मेष राशि के लिए ये शुभ संकेत हैं, इन राशि वालो की लव लाइफ अच्छी रहेगी, नए विचार आने संभावनाएं हैं, अधिकारियों से सहायता मिल सकती हैं, काम मे तारीफ, बिजनेस में बढ़ोत्तरी, नए आईडिया, मूलतः आपके लिए ये शुभ होगा।

● वृष

सूर्य की इस हलचल से आपके खर्चो में बढ़ोत्तरी, सेविंग का खर्च होना, सुख में कमी आना, माता के स्वास्थ्य में विपदा आना, किसी कार्य की वजह से दौड़ भाग करना पड़ सकता हैं। प्रोपेर्टी लेनदेन न करे और अन्य सावधानियां बरते।

● मिथुन

 

नौकरी व बिजनेस में फायदा हो सकता हैं, साथ ही साथ मे, आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी, आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के काम से अधिकारी खुश हो सकते हैं। फाइनेशियल कंडीशन बेहतर हो सकती है। पर्सनल लाइफ भी अच्छी रहेगी। सेहत के मामले में भी समय अच्छा है।

● कर्क

 

ये स्थिति आपके लिए शुभ है। आपके धन का स्वामी गोचर कुंडली के दसवें घर में होने से धन लाभ का समय है। आपकी सेविंग भी बढ़ सकती है। सूर्य के प्रभाव से बिजनेस में भी आपको फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में भी समय आपके फेवर में रहेगा। जमीन या मकान के मामलों में फायदा हो सकता है। आपके कामकाज से सीनियर्स इम्प्रेस हो सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट्स व नौकरी तलाशियो के लिए भी य अच्छा संकेत हैं।

घर में एेसे करें गणेश जी की मूर्ति स्थापित, आएगी खुशियां ही खुशियां

● सिंह

 

सिंह राशि वालो के लिए भी ये स्थिति शुभ मानी जा रही हैं। गोचर कुंडली के किस्मत के घर में सूर्य होने से आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। कामकाज में मेहनत से सफलता मिल जाएगी। भाइर्यो और दोस्तों की मदद से बड़े और जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से आपकी सेहत में भी सुधार हो सकता है।

● कन्या

 

ये स्थिति कन्या राशि वालो के लिए बिल्कुल भी अनुकूल नहीं हैं। गोचर कुंडली के आठवें घर में सूर्य के आने से आपको नुकसान हो सकता है। चोट लगने की संभावना है। आपको संभलकर रहना होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। ध्यान रखें। आपमें आत्मविश्वास की कमी भी हो सकती है। कामकाज में मन नहीं लगेगा। इसलिए आपको थोड़ा संभल के रहने की जरूरत हैं।

● तुला

ये स्थिति आपके लिए चुनोतियो से भरपूर रहेगी। गोचर कुंडली के सातवें भाव में सूर्य के आने से सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पति-पत्नी में अनबन या विवाद हो सकते हैं। रोजमर्रा के कामकाज बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। इसलिए आपको दिमाग से काम लेना होगा और जल्दबाज़ी में कोई फैसला नही लेना हैं।

● वृशिचक

सूर्य की इन स्थिति से आप अपनी मेहनत और काम से अपने आलोचकों का मुंह बंद कर देंगे। सेहत में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। दूर स्थान के लोगों से कामकाज में मदद मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। और आपकी निजी लाइफ भी संतुष्ट रहेगी।

● धनु

 

ये स्थिति आपके लिए बेहद शुभ हैं। गोचर कुंडली के पांचवे घर में सूर्य के होने से आपके साेचे हुए काम पूरे होंगे। संतान संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी मिलने के योग बन रहे हैं। धन लाभ होने के योग हैं। लव लाइफ के लिए भी समय अच्छा है। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। आपको शायद अपनी पुरानी मेहनत का फल भी मिल सकता हैं।

● मकर

 

ये स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। नौकरी में अच्छे बदलाव हो सकते हैं। काम करने की जगह भी बदल सकती है। करियर में अच्छे ऑप्शन मिलने की संभावना है। इस तरह घरेलू लाइफ से लेकर कामकाजी जीवन में बदलाव हो सकते हैं। सूर्य के कारण आप थोड़े परेशान जरूर रहेंगे, लेकिन वो परेशानी आपके लिए किसी न किसी रूप में फायदेमंद रहेगी। कुल मिलाकर ये समय आपके हित में रहेगा।

● कुम्भ

 

ये स्थिति आपके लिए तो बेहद शुभ मानी जा रही हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। तनाव खत्म हो सकता है। किस्मत का साथ भी मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने के योग हैं। बिजनेस में बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। कुंभ राशि वाले लोगों के लिए  फायदे वाला समय कहा जा सकता है। बस थोड़ी सी सावधानियां बरतने की जरूरत हैं आपको।

● मीन

 

मीन राशि वालो के लिए भी ये शुभ समाचार हैं। सेविंग भी बढ़ेगी। मामा-ननिहाल पक्ष से फायदा और मदद मिलने के योग बन रहे हैं। दुश्मनों पर जीत भी मिल सकती है। सूर्य के कारण आपको थोड़ा सोच समझकर बोलना होगा। आपकी बातों से बने बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। कोई राज की बात भी उजागर होने की संभावना बन रही है। तो आपको ज्यादा कुछ प्रयास करने की जरूरत नही हैं बस नियमो को ध्यान में रखते हुए ही सारे कार्य करने हैं।

Back to top button