ऐसे लड़को और लड़कियों में शादी के बाद भी नहीं आता बदलाव

अक्सर आपने यह तो सुना ही होगा कि शादी के बाद लड़का और लड़की की जिंदगी में बदलाव आते हैं और उनकी पूरी जिंदगी बदल जाती हैं। हांलाकि उनकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं जिनमें कोई बदलाव नहीं आता हैं। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें शादी के बाद भी कोई बदलाव नहीं आता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में….

परेशानी का हल शादी नही
शादी के समय आपकों यही कहा जाता है कि शादी कर लो सारी परेशानी दूर हो जाएगी। ऐसा बिलकुल भी नही होता है, शादी के बाद भी परेशानी वैसी की वैसी ही रहती हैं। जीवन की परेशानियां आसानी से खत्म नहीं होती हैं।

रातों रात नही बनते है समझदार
कहते है कि शादी के बाद सभी समझदार हो जाते है। लेकिन ऐसा नहीं होता है, समझदारी समय के साथ चीजे सीखने से आती है। अगर आप शादी से पहले समझदार नहीं है तो शादी के बाद रातों रात आप समझदार नही हो जाएगें या आपका पार्टनर समझदार नही हो जाएगा।

शादी यानि ऐशो आराम नही
लड़कियां अक्सर सोचती है कि शादी के बाद उन्हें जिंदगी के सभी ऐशोआराम मिल जाएगें। उनकी जिदंगी खुशियों से भर जाएगी, उन्हें किसी भी तरह दिक्कत नही होगी। लेकिन ऐसा नही होता है। कई बार परिवार ऐसा होता है यहां पर अपने पार्टनर के साथ आपको भी काम करना पड़ता है।

नही आता व्यक्तिव में बदलाव
शादी के बाद हमारे व्यक्तिव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं आता है। बस हमारे सोचने के तरीके में थोड़ा सा बदलाव जरुर आ सकता है, अभी हम पर्सनल हो कर फैमिली के फायदे के लिए सोचेगें।

नही टूटते पुराने रिश्ते
शादी के बाद अक्सर कहा जाता है कि पुराने रिश्ते टूट जाते है या पीछे रह जाते है। लेकिन ऐसा नहीं होता है, चाहे नए रिश्ते आने के कारण हम कुछ समय के पुराने रिश्तों को समय नहीं दे पाते है लेकिन थोड़े समय बाद वह सामान्य हो जाते है। हम उन्हें पहले की तरह समय देते है। उन रिश्तों में खुश रहते हैं।

Back to top button