ऐसा पार्क जहाँ घूमते हैं बिना कपड़ों के लोग

नग्नता समाज में रह रहे लोगों के लिए असहजता का विषय माना जाता है। लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे पार्क के बारे में जहाँ आप पूरी तरह से न्यूड घूम सकते हैं। बिल्कुल इसी तर्ज पर फ्रांस में पार्क खोला जा रहा है जिसमें आप बिना कपड़ों के उन्मुक्त होकर आराम से घूम सकते हैं। न्यूडिटी के लिए बीच पर जाने की जरूरत नहीं है, प्रयोग के तौर पर फ्रांस के एक पार्क में न्यूडिटी ज़ोन बनाने का कार्य शुरु हो गया है।

शहर के अधिकारियों ने पेरिस के एक पब्लिक पार्क Bois de Vincennes के एक हिस्से को Nude क्षेत्र बनाया है। यहां आप चाहे तो कपड़े पहनकर या उतारकर भी आ सकते हैं। हालांकि इस पार्क में आपके बर्ताव पर अधिकारियों की खासा नजर रहेगी। अगर आप किसी भी प्रकार की अभद्रता या अनुचित व्यवहार करते पाए गये तो आपको सजा भी हो सकती है।

अगर रूस में किया ‘KISS’ तो महंगा पड़ेगा, जानिए दुनियाभर में डेटिंग के ये हैं खास नियम

एक स्थानीय अधिकारी के मुताबिक यह पार्क एक बर्ड रिजर्व के पास बनाया जाएगा। इस प्रकार सैलानी प्रकृति से पूरी तरह जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। इस पार्क का क्षेत्र एक फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा होगा। इस पार्क को एक प्रयोग के रुप में खोला जा रहा है। इस न्यूडिस्ट एरिया में आने वाले लोग सुबह 8 बजे से शाम 7:30 बजे तक यहाँ आ सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद इस पार्क के भविष्य को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। फ्रांस में कई लोग इसके पक्ष में हैं। उनका कहना है कि इससे देश की उदारवादी छवि सामने आएगी। कई विशेषज्ञ भी बताते हैं कि इस प्रक्रिया से तनाव कम करने में सहायता मिलती है।

फ्रांस में यह पहला प्रयोग नहीं है। यहाँ कई ऐसे बीच हैं जहाँ आप बिना कपडों के घूम सकते हैं। इसके अलावा कई रिसॉर्ट्स में आप बिना कपड़ों के रिलैक्स कर सकते हैं। ऐसा केवल फ्रांस में ही नहीं है, दुनिया के कई देश ऐसी सुविधा देते हैं। ऑस्ट्रेलिया का मैसलिन बीच, वैंकूवर का व्रेक बीच भी न्यूडिटी को पसंद करने वालों के लिए एक ऑप्शन है।

 
Back to top button