भाजपा कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने सरकार और जनता का बताया ये सम्बन्ध

काशीपुर,  उधमसिंह नगर: भाजपा कार्यसमिति की बैठक में संगठन की मजबूती व बूथ के जरिये जनता तक पहुंचने पर जोर दिया गया। इससे केंद्र और राज्य की योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। साथ ही उपलब्धियों से भी अवगत किया जा सके। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार व जनता के बीच सेतू हैं। जो योजनाओं के जरिये सरकार और जनता के बीच तालमेल बनाया जा सके। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं ने सरकार और जनता का बताया ये सम्बन्ध

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बाजपुर रोड स्थित गोतमी हाइट्स होटल में चल रही दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन गुरुवार को पदाधिकारियों ने संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, आगामी लोकसभा चुनाव कैसे जीता जाए, इस पर चर्चा हुई। बैठक के पहले सत्र में मंडल व जिलाध्यक्षों द्वारा तीन माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाध्यक्षों ने बूथ स्तर पर किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी तीन माह में दिए गए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा गया। वक्ताओं ने कहा की 2019 के लोक सभा चुनाव जीतने के लिए संगठन को और मजबूत करना होगा। इसके लिए पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी जा रही है। उसे मजबूती के साथ धरातल पर लाया जाए। यदि किसी स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही हो तो प्रदेश पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है। संगठन की मजबूती से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। 

इस दौरान आगामी तीन माह के कार्यकाल की रूप रेखा तैयार कर बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंख, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, राष्ट्रीय, दिनेश आर्य, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा आदि मौजूद थे।

Back to top button