सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, हालत में हुआ सुधार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि वह 30 जुलाई को यहां भर्ती हुई थीं। सर गंगा राम अस्पताल ने पहले में कहा था कि वह ‘नियमित परीक्षण और जांच’ के लिए भर्ती हुई थीं।

एसजीआरएच (प्रबंधन बोर्ड) के अध्यक्ष डॉ. डी एस राणा को उद्धृत करते हुए स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि 30 जुलाई 2020 की शाम सात बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज दोपहर बाद एक बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी दिए जाने के वक्त उनकी हालत स्थिर थी।
एसजीआरएच ने शुक्रवार को बुलेटिन में कहा था कि उनकी जांच की जा रही है और उनमें संतोषजनक सुधार दिख रहा है।

Back to top button