कहीं पत्नी की खूबसूरती बन ना बैठे बेवफाई की वजह, इसलिए पति ने कर दिया ये काम

अकसर हम ऐसे मामले देखते है यहां खूबसूरती ही मौत की वजह बन जाती है। मामला सामने आया है जिसमे पति को पत्नी को खूबसूरत होना नहीं भाया और उसने अपनी पत्नी के चेहरे को खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुंबई में रहने वाले राज रायकवार ने अपनी पत्नी का चेहरा इसलिए खंरोच दिया क्योंकि वह खूबसूरत है।

आरोपी पति के खिलाफ रेप और छेड़खानी के भी दो मामले दर्ज हुए हैं।यकवार मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर का रहने वाला है। उसकी पत्नी और दो बच्चे जबलपुर में ही रहते हैं। जबकि वह फिल्मों में काम करने के कारण मुंबई में ही रहता है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी और उसे डर था कि उसके मुंबई में रहने की वजह से जबलपुर में लोग उसकी खूबसूरत पत्नी पर बुरी नजर न डालें। इसलिए उसने लोहे के स्टैंड से अपनी पत्नी का मुंह बुरी तरह खरोंच दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ प्रताड़ना और दहेज का मामला दर्ज कराया।

अभी दो दिन पहले ही उसे एक नए मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। उसपर नाबालिग बच्ची से रेप का आरोप लगा है। सीनियर इंस्पेक्टर संजय सालुंके का कहना है कि रायकवार को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह मुंबई के सहार इलाके में रहता है। उसपर आरोप है कि उसने उसी इलाके में रहने वाली 9 साल की एक बच्ची के साथ रेप किया है।

Back to top button