कुछ इस अंदाज में विराट ने अनुष्का को दी जन्मदिन की बधाई, पोस्ट की फोटो

अनुष्का शर्मा आज 30 साल की हो गईं। उनकी पैदाइश एक मई 1988 की है। 20 साल की उम्र से उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। पहली फिल्म ही शाहरुख खान के साथ मिली, नाम था ‘रब ने बना दी जोड़ी’।

पिछले साल उनके जीवन में एक और पड़ाव आया जब उन्होंने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी कर ली। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था और फिर शादी की। अब शादी के बाद आए अनुष्का के पहले बर्थडे पर विराट ने टि्वटर पर अपना दिल खोला है और अपनी पत्नी को बधाई दी है।

मंगलवार सुबह विराट ने ट्वीट किया ‘हैप्पी बर्थडे माय लव। तुमसे ईमानदार और पॉजीटिव इंसान मैंने कभी नहीं देखा। लव यू।’ विराट ने साथ में एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

दोनों में जबरदस्त प्यार है और इसका इजहार वे खुलकर करते रहते हैं। जैसे विराट कोहली की टी-शर्ट पहनना अनुष्का शर्मा कुछ ज्यादा ही पसंद है। वे लगातार अपने पति की टी-शर्ट में स्पॉट होती हैं।

Calvin Klien का कहना भी है ‘अपने बॉयफ्रेंड की टी-शर्ट में लड़की को देखना एक अलग ही अनुभव है।’ अनुष्का ने शायद इस बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है। अनुष्का को कई बार विराट के कपड़ों में स्पॉट किया जा चुका है।

जब-जब अनुष्का को एक बार फिर विराट की टी-शर्ट में स्पॉट किया गया तो सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा हुई। उनके फैन ही दरअसल खोजते रहते हैं कि कब किसने किसके कपड़े पहने।

क्रिकेट के इतिहास की 5 सबसे बड़ी चीटिंग्स, जिसमे खिलाडी हुए थे आग बबूला, देखें विडियो

बता दें कि दोनों ने दिसंबर में शादी की थी। इसके बाद विराट भारतीय क्रिकेट टीम के साउथ अफ्रीका दौरे पर लंबे समय के लिए चले गए। अनुष्का अपनी फिल्म ‘जीरो’ और ‘सुई धागा’ की शूटिंग में व्यस्त रहीं। अब विराट आईपीएल का नया सीजन खेल रहे हैं तो अनुष्का उनके मैचों में हौंसला अफजाई के लिए पहुंच जाती हैं।

सोशल मीडिया पर दोनों के खासे चर्चे होते रहते हैं। केपटाउन में विराट और अनुष्का एक सेल में नजर आए तब भी फैंस ने सोशल मीडिया पर इनका जमकर मजाक उड़ाया था। सोशल मीडिया पर सामने आए इस फोटो में विराट और अनुष्का एक ऐसी दुकान के सामने नजर आ रहे थे जिस पर 50 प्रतिशत छूट का बोर्ड लगा हुआ था। इस फोटो में ‍इन दोनों के साथ शिखर धवन की पत्नी आयशा भी खड़ी थीं। विराट के हाथ में बैग था जिसमें सामान नजर आ रहा था। इसके बाद फैंस ने इन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

कुल मिलाकर दोनों की जिंदगी शादी के बाद खूब अच्छी बीत रही है। दोनों अपने-अपने करियर की नई ऊंचाइयों पर हैं। अनुष्का का प्रोडक्शन हाउस बढ़िया चल रहा है और विराट का क्रिकेट के हर प्रारूप में रन बनाना भी जारी है। इस साल रिलीज होने वाली अनुष्का की फिल्मों ‘जीरो’ और ‘सुई धागा’ से काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद की जा सकती है कि वे 2016 की सफलता 2018 में दोहराएंगी। 2016 में उन्होंने दो जबरदस्त हिट दी थीं। एक सलमान खान के साथ थी… ‘सुल्तान’ और दूसरी रणबीर कपूर स्टारर ‘ए दिल है मुश्किल’ थी जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

 

Back to top button