कुछ ऐसे शत्रुघ्न ने किया सेल्फी लेने वाले प्रशंसकों को खामोश

दरभंगा। खामोश ! जोड़-तोड़ की राजनीति कभी-कभी लोकतंत्र के लिए खतरा भी बन जाती है। इसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलते हैं।बिहार में जल्द ही परिवर्तन देखने को मिलेगा। उक्त बातें बुधवार को सांसद व सिने स्टार शत्रुध्न सिन्हा ने कहीं।कुछ ऐसे शत्रुघ्न ने किया सेल्फी लेने वाले प्रशंसकों को खामोश

वह नागेन्द्र झा स्टेडियम में सांसद कीर्ति झा आजाद के पुत्र सौम्यवर्धन एवं पुत्रवधू स्वस्तिका को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। राजनीति से हटकर लालू प्रसाद यादव को उन्होंने अपना पारिवारिक मित्र बताया। कहा कि कीर्ति जी पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के पुत्र हैं। जैसे इन्होंने क्रिकेट की पिच पर अपना जलवा बिखेरा, उसी तरह राजनीति में भी बिखेर रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे देश के लिए खतरा करार दिया।

कर्नाटक में सरकार बनाने के सवाल पर चल रही राजनीतिक गतिविधि को लोकतंत्र की हत्या की संज्ञा दी। अपने प्रशंसकों से घिरे शॉटगन के साथ सेल्फी लेनेवालों की होड़ लगी रही। इस दौरान उन्होंने लोगों को खामोश… कहते हुए पीएम के साथ केवल सेल्फी लेने की बात कही। करीब 15 मिनट रुककर सिन्हा पटना के लिए रवाना हो गए।

प्रीति भोज में पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी, विधायक डॉ. फराज फातमी, ललित यादव, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद, मिश्रीलाल यादव, लोजपा के रमेश चौधरी, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी के अलावा शहर के कई गणमान्य लोगों ने शिरकत की। 

Back to top button