तो इसलिए लड़कों को दोस्त बनाना पसंद करती हैं लड़कियां, जानें इसके पीछे की ये खास वजह…

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो खून के रिश्तों से बढ़कर, प्यार से भी ऊपर होता है। हर किसी की जिंदगी में वो खास दोस्त होते हैं जिन्हें वो जिंदगी भर अपने साथ रखना चाहते हैं, हर लड़की के जीवन में पिता और पति की अपनी खास जगह होती है और वह हमेशा उनके साथ भी रहते हैं। लेकिन उनके जीवन में दोस्ती की एक अहम भूमिका होती है, जो केवल एक ही व्यक्ति भर सकता है। और वह दोस्त उसके लिए लड़का ही हो सकता है। हर लड़की को बेस्ट फ्रेंड के लिए एक लड़के की जरूरत होती है जो उसकी जिंदगी अधिक आसान बना दें।

#लड़कियां अक्सर एक लड़के को अपना दोस्त बनाना इसलिए पसंद करती हैं, क्योंकि वो अपनी दोस्त को मुसीबत में अकेला नहीं छोड़ते यानि कि किसी भी समय मदद के लिए बुलाने पर अक्सर लड़के कहीं भी पहुंच जाते हैं। लड़के, लड़कियों के मुकाबले ज्यादा केयरिंग और प्रोटेक्टिव होते हैं।

#लड़कियों को हमेशा एक ऐसे दोस्त की तलाश होती है, जो उन्हें बिना किसी रोक-टोक के सुन सके। जबकि लड़के लड़कियों से बात करने के लिए हमेशा यानि सुबह हो या रात कभी भी फोन, फेसबुक और व्हाट्सएप पर अधिक विसंगत (तर्कहीन) बातचीत के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

#लड़कियों के लड़के बेस्ट फ्रेंड इसलिए भी होते हैं, क्योंकि वो कम नाटक करते हैं। अगर लड़की को कहीं जाना हो, तो एक बार पूछने पर ही दोस्त तैयार हो जाता है। जबकि अन्य लड़की जाने से पहले कई सवाल करती है।

#लड़कियों को अगर बाइक या कार चलाना सीखना हो तो, ऐसे में वो अपने बेस्ट फ्रेंड (लड़का) की बाइक और कार पर अभ्यास करना पसंद करती हैं।

#इसके अलावा बेस्ट फ्रेंड अगर लड़का हो तो वो लड़कियों की बातों को सीरियसली नहीं लेते हैं। जिससे हमेशा एक लाइट और हंसी मजाक का माहौल बना रहता है। इसके साथ ही वो लड़कियों के सबसे अच्छे आलोचक यानि प्यार के साथ उनमें सुधार करने वाले शख्स होते हैं।

काफी प्रोटेक्टिव होते हैं

लड़कियों को एक लड़का दोस्त बनाने की जरूरत इसलिए होती है क्यों कि वे अपनी दोस्त को लेकर काफी प्रोटेक्टिव होते हैं। वहीं लड़कियां भी उनके साथ काफी सेफ फील करती हैं।

हमेशा आपकी बात सुनने के लिए तैयार रहता है

लड़कियों की सबसे ज्यादा दिक्कत होती है कि कोई उनकी सारी बातें सुनें। वहीं गर्ल बेस्ट फ्रेंड इतनी बातें नहीं सुनती है। वहीं जब आपका बेस्ट फ्रेंड एक लड़का होता है, तो आपके पास आपकी बातें सुनने के लिए आपका दोस्त हमेशा होता है। वहीं आपके बेस्ट फ्रेंड को भी कोई फर्क नहीं पड़ता है कि क्या टाइम हो रहा है। वो कॉल या सोशल मीडिया पर आपके लिए हमेशा हाजिर रहता है।

मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है

आप किसी भी मुसीबत में हो वो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अगर आपको आधी रात में भी उनकी मदद की जरूरत होती है, तो आपके एक बार कहने पर ही वो आजाते हैं।

Back to top button