…तो इसलिए भारत सी के खिलाफ नहीं खेले युवा सितारा पृथ्वी शॉ

अपने टेस्ट करियर का आगाज सेंचुरी के साथ कर सुर्खियों में आए 18 बरस के पृथ्वी शॉ कोहनी में चोट के कारण भारत ‘ए’ के लिए वन डे देवधर ट्रॉफी क्रिकेट मैच में भारत ‘सी’ के खिलाफ नहीं खेले। 

पहले मैच में भारत बी के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की गेंद पर कोहनी में चोट के बाद उनकी इस चोट के लिए कोहनी का एमआरआई किया गया था। एमआरआई से पता चला कि उनकी कोहनी की चोट कोई गंभीर नहीं है। चाहर की उठती गेंद पर पृथ्वी की कोहनी में लगी थी। डॉक्टरों के मुताबिक  तीन-चार दिन में पृथ्वी शॉ स्वस्थ हो जाएंगे। 
 
पृथ्वी शॉ के चोट कारण न खेलने से उनकी बल्लेबाजी देखने की आस में फिरोजशाह कोटला मैदान पर उनके फैंस को जरूर निराशा हुई। पृथ्वी शॉ की जगह भारत सी के खिलाफ मैच के लिए केदार जाधव को बुला कर भारत ‘ए’ टीम में शामिल किया गया। केदार ने मात्र 25 गेंदों पर दो छक्कों और दो चौकों की मदद से मध्यक्रम में नॉटआउट 41 रन की पारी खेल कर अपनी उपयोगिता साबित की।  

Back to top button