राबड़ी ने कहा- इससे पहले भी लालू जी जेल में थे तो जीते थे चुनाव, और इस बार भी जीतेंगे

पटना। बिहार में उप चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जहानाबाद पहुंची। चुनाव प्रचार के लिए निकलते समय राबड़ी ने दावा किया और कहा कि उपचुनाव की तीनों सीट पर महागठबंधन की जीत तय है। हमारे साथ जनता है।
राबड़ी ने कहा- इससे पहले भी लालू जी जेल में थे तो जीते थे चुनाव, और इस बार भी जीतेंगेउन्होंने कहा कि हम जहां भी चुनाव लड़ रहे हैं जनता हमारे साथ खड़ी रही है। बिहार की जनता हमारे लिए प्रचार कर रही है। यह लड़ाई जनता की है। यह पहला मौका नहीं है जब लालू की गैर मौजूदगी में हमलोग चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले भी जब मैं सीएम थी और लालू जेल में थे तो हमलोगों ने पांचों सीट पर जीत हासिल की थी।
बता दें कि जहानाबाद राजद की सिटिंग सीट रही है। मुंद्रिका सिंह यादव के निधन के बाद अब उनके बेटे सुदय यादव चुनाव लड़ रहे हैं। राबड़ी ने सुदय के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जहां सुदय का मुकाबला जदयू प्रत्याशी अभिराम शर्मा से है।
राबड़ी ने मीसा भारती को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बेल मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमें शुरू से ही न्यायालय पर भरोसा था और रहेगा। राज्यसभा को लेकर उठ रही दावेदारी पर राबड़ी ने कहा कि उपचुनाव के बाद हमलोग बैठेंगे और सीटों के बंटवारे पर विचार करेंगे।

Back to top button