Sidhi Collector लोगों के लिए इंसानियत की मिसाल पेश की, कि वो भी घायलों की मदद से हिचकें नहीं

आज जब सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने के बजाए लोग बचते नजर आते हैं। ऐसे में सीधी कलेक्टर अभिषेक सिंह ने इंसानियत की बड़ी मिसाल पेश की है। उन्होंने सड़क हादसे में घायल शख्स को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। घटना जमोड़ी बाईपास के पास हुई थी। ऑटो और बस की टक्कर के बाद एक शख्स घायल हो गया था। उसी वक्त कलेक्टर अभिषेक सिंह रास्ते से गुजर रहे थे। सड़क पर भीड़ देख वो रुके और जब उन्हें घायल की जानकारी मिली तो उन्होंने आनन-फानन में अपनी गाड़ी से उसे अस्पताल भिजवाया और उसके इलाज के लिए अस्पताल में व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अवि प्रसाद भी उनके साथ मौजूद थे।

Back to top button