बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधने से नहीं चूके शिवपाल, कही ये बड़ी बात…

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इटावा में नाम लिए बगैर भतीजे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसने से नहीं चूके। बोले, हैसियत हो तो अकेले भाजपा को हटाकर दिखाएं। सिर्फ बातें करने से कुछ नहीं होगा।बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधने से नहीं चूके शिवपाल, कही ये बड़ी बात...इटावा में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नए पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के दौरान शिवपाल ने कहा कि भाजपा वाले हमारे मोर्चे से बौखलाए हुए हैं। शिवपाल इतने पर ही नहीं रुके।

उन्होंने कहा नेता जी मुलायम सिंह यादव को पहले कोई नहीं पूछ रहा था। अब तो उन्हें सम्मान मिलने लगा है।शिवपाल ने कहा कि अभी तक भाजपा ने कोई मदद नहीं की है।

शिवपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो गया है पार्टी का नया नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) होगा। अगले लोकसभा चुनाव में बगैर हमारे केंद्र में कोई सरकार नहीं बन पाएगी।

कहा कि देश की जनता परेशान हो चुकी है। नोटबंदी और जीएसटी के बाद अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उद्योग चौपट हो गए हैं।

कानून व्यवस्था भी चरमरा गई है। परिवर्तन लाने के लिए समान विचारधारा की पार्टियों के लिए सेक्युलर मोर्चा के दरवाजे खुले हैं।

Back to top button