इस ब्रह्मांड में व्याप्त नकारात्मक शक्तियों को निष्क्रिय बनाने की ताकत श्वान में समाहित है। शकुन शास्त्र में श्वान को शकुन रत्न माना गया है, क्योंकि श्वान इंसान से भी अधिक वफादार, भविष्य वक्ता और अपनी हरकतों से शुभ-अशुभ का ज्ञान करवाता है। माना जाता है कि घर में काला श्वान पालने से शनि प्रसन्न होते हैं। जो लोग कुत्तों से प्रेम करते हैं, उन्हें खाना खिलाते हैं, शनि उनसे अति प्रसन्न होते हैं। जिस पर शनि देव की कृपा हो जाती है, उसके जीवन पर मंडरा रहे समस्त संकटों का नाश हो जाता है। साढ़े साती, ढैय्या या कुंडली का अन्य कोई दोष इस उपाय से निश्चित ही ठीक हो जाता है।