करंट लगने से बुरी तरह झुलसे बिजली विभाग के दो कर्मचारी

बुधवार दोपहर को बिजली की लाईन ठीक करते समय करंट लगने से विभाग के दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। दोनाें को जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनको प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया जहां से बाद में एक कर्मचारी को लुधियाना भेजा गया।

 

बताया जाता है कि कर्मचारी वकील सिंह निवासी साढ़ी 33 केवी लाईन पर मरम्मत का कार्य कर रहा था। रात को चले आंधी तूफान के कारण बिजली की कई लाईनों में खराबी आ गई थी। इसी दौरान कर्मचारी ने पास ही से गुजर रही 11 केवी लाईन को गलती से अपने हाथ में पकड़ लिया, जिसके बाद उसको जोरदार करंट लगा।

बिहार: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या

जिससे उसकी चीख निकल गई, इसी दौरान पास ही काम कर रहे दूसरे कर्मचारी अजय कुमार निवासी कुंडरा ने उसे बचाने की कोशिश की इस दौरान उसने उस को खींचा भी। वकील सिंह की भांति ही अजय कुमार को भी करंट ने अपनी चपेट में ले लिया और दो गंभीर रूप से झुलस गए।

दोनाें कर्मचारियों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर दोनाें को प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू भेज दिया गया। वकील सिंह को करंट लगने से ज्यादा चोटें आई हैं और उसके शरीर का काफी हिस्सा जल भी गया है जम्मू से डाक्टरों ने उसको लुधियाना के लिए रेफर कर दिया।

 
Back to top button