भारतीय मूल के सत्या त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र में मिली ये ख़ास ज़िम्मेदारी

भारत के विकास अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी सत्या एस त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) का सहायक महासचिव नियुक्त किया है. इस नियुक्ति की घोषणा संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटारेस की.भारतीय मूल के सत्या त्रिपाठी को संयुक्त राष्ट्र में मिली ये ख़ास ज़िम्मेदारी

त्रिपाठी, त्रिनिदाद और टोबैगो के इलियट हैरिस का स्थान लेंगे. वो 2017 से यूएनईपी में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में तैनात थे. महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि विकास अर्थशास्त्री और वकील के रूप में 35 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले त्रिपाठी 1998 से संयुक्त राष्ट्र से जुड़े हुये हैं और वो यूरोप, एशिया और अफ्रीका में विकास, मानवाधिकारों, लोकतांत्रिक प्रशासन और कानूनी मामलों में रणनीतिक कार्यों में शामिल रहे हैं. 

त्रिपाठी ने कॉमर्स में ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की है. इसके अलावा भारत के बरहामपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने लॉ में भी ग्रैजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम इस वैश्विक संस्था की प्रमुख एजेंसी है जो पर्यावरण के लिए काम करती है. ये दुनियाभर में सरकारों, निजी क्षेत्र, नागरिक समाजों और संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अन्य संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिल कर काम करती है.

Back to top button