17 मार्च दिन शनिवार का राशिफल: आज हैं शनि अमवस्या इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, और इन राशि पर टेड़ी रहेगी शनि की नजर

।।आज का पञ्चाङ्ग।।

आप सभी का मंगल हो 17 मार्च दिन शनिवार

17 मार्च दिन शनिवार का राशिफल: आज हैं शनि अमवस्या इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, और इन राशि पर टेड़ी रहेगी शनि की नजर
17 मार्च दिन शनिवार का राशिफल: आज हैं शनि अमवस्या इन राशियों को होगा बड़ा धन लाभ, और इन राशि पर टेड़ी रहेगी शनि की नजर

ऋतु-बसंत
माह-चैत्र
पक्ष-कृष्ण
तिथि-अमावस्या
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-06:02
सूर्यास्त-05:58
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
09:00 से 10:30 बजे तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अभिजितमुहूर्त-दोपहर
12:05 से 12:53 तक
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:00 से 03:30

।।आज का राशिफल।।

मेष:-आज का दिन का शुभ रहेगा। आप आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से लाभ होगा एवं उनके पीछे धन भी खर्च होगा। बड़े-बुजुर्गों और स्नेहीजनों का साथ मिलेगा। 
राशिरत्न:-मूँगा

वृष:-आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों पर उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। पुराने कार्य भी पूरे होंगे। प्रमोशन से आर्थिक लाभ हो सकता है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा। पेट के दर्द से परेशानी हो सकती है। धन का अपव्यय होगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क:-आज आप क्रोध से दूर रहें। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा क्योंकि असंयमी होने से कार्य बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। परिवार में झगड़े-फसाद न हों इसका खास ध्यान रखें। 
राशिरत्न:-मोती

सिंह:-आज का दिन मध्यम फलदायी है। दांपत्य जीवन में कहासुनी और व्यापार के क्षेत्र में साझेदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ भेंट हो सकती है, जिसमें सावधानी बरतें। 
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। आरोग्य की प्राप्ति होगी। बीमारी से पीड़ित लोगों की स्थिति सुधरेगी। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं यश भी मिलेगा। साथ काम करने वालों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। 
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज आप का दिन सुखपूर्वक बीतेगा। बौद्धिक प्रवृत्तियों एवं चर्चाओं में दिन बीतने की संभावना है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। 
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:-आज का दिन शांतिपूर्ण रूप से व्यतीत करें क्योंकि मन चिंताग्रस्त रहेगा एवं निजी संबंधियों से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य के विषय में चिंता होगी, धनहानि एवं मानहानि हो सकती है। दस्तावेजी कार्यवाहियों में खास सावधानी बरते।
राशिरत्न:-मूँगा

धनु:-आज आप रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। बंधु-बांधवों के साथ आप का व्यवहार अच्छा रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। मित्रों एवं स्नेहीजनों से मुलाकात होगी। छोटे प्रवास पर जा सकते हैं।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:-आज आप शेयर मार्केट के सट्टों एवं व्यापार में निवेश कर सकते हैं। अचनाक धन लाभ होने की आशंका है। परिजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। 
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:- आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक रूप से दिन लाभदायी है। घर के लोगों और मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते है। मित्रों एवं स्वजनों की तरफ से उपहार मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज मानसिक व्याकुलता रह सकती है, और एकाग्रता की कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में धन का आगमन हो सकता है। पूंजी निवेश से आज बचें।
यात्रा से लाभ, परिवार का सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।

1 आज बसंतऋतु, चैत्रमाह, कृष्णपक्ष,अमावस्या तिथि है।
2 आज स्नान दान की अमावस्या, व शनि चरी अमावस्या, है।
3 आज चांद्र संवत्सर 2074 समाप्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।

जेहि विधि होइ नाथ हिट मोरा।
करहुँ सुबेगि दास मैं तोरा।

अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी नारद जी द्वारा मांगें वरदान में प्रभू श्री सीताराम जी से माँगते है कि हे नाथ जिस विधि से मेरा हित हो वही वर इस दास को प्रदान करें मैं आपके चरणों अविछिन्न दास हूँ।
“अस्तु हम सभी मनुष्यों को भी अपने ईष्ट से यही माँगना चाहिए हे परमात्मा हम अपने दास हैं जिस विधि से मेरा सर्वोत्तम हो वह ही वर दें।”

।।वास्तु टिप।।

नवरात्रि में कवच, अर्गला, कीलक से सविधि मैन दुर्गा का अभिषेक करने से सारी विपदा व वास्तु दोषों का प्रशमन होता है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा सरस् व्यास व ज्योतिर्विद ,वास्तुविद।।
।।श्री अयोध्याधाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button