2 दिसम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालो की किस्मत चमकाएंगे भगवान शनिदेव

।।आज का पंचांग।।

आज का दिन मंगल मय हो 2 दिसम्बर दिन शनिवार

2 दिसम्बर दिन शनिवार का राशिफल: जानिए आज किन राशि वालो की किस्मत चमकाएंगे भगवान शनिदेव

ऋतु- हेमन्त
मास-मार्गशीर्ष
सूर्य दक्षिणायन
सर्योदय:-06:44
सूर्यास्त:-05:16
राहू काल(अशुभ समय) सुबह
09:00से 10:30 तक
तिथि-चतुर्दशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पूर्व
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:53से04:10तक।

।।आज का राशिफल।।

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
? मेष:- आज आपके घर में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा।व्यापर में स्थिरता बनी रहेगी। उधार या कर्ज से बचें। व्यर्थ विवाद से दूर रहें।

सुझाव:- आज आप बजरंगबाण का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग:- आसमानी।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष:- आज आप किसी देवालय में दर्शन करने की योजना बना सकते हैं।आपका मन पूजा पाठ युक्त रहेगा।व्यापार में उन्नति मिलेगी। भ्रात बांधवों का सहयोग व प्रसन्नता दायक सूचना मिलेगी।

सुझाव:- आज आप श्री रामरक्षास्त्रोत्र की का हृदय से स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा
शुभ रंग :- लाल।

(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
? मिथुन:- आज आप लोगो का सहयोग करेंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति।साहित्य के क्षेत्र में रुचि से यश की प्राप्ति होगी। सुदूर यात्रा की संभावना बन रही है। साझेदारों से लाभ मिलेगा।

सुझाव:- आज आप हनुमान चालीसा का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – हरा।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
? कर्क:-आज आपके विरोधी परास्त होंगे।व्यापार में प्रगति।स्वार्थी लोगों से दूरी बनाये रखें।नए कार्य का प्रारम्भ होगा। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। चतुर्दिक लाभ की संभावना बनती दिख रही है।

सुझाव:- आज आप वृद्धों की सहायता करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती
शुभ रंग – गुलाबी।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह:- आज आपको संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त हो सकता है।वाणी की कुशलता से लाभ मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।यात्रा से यश की प्राप्ति होगी। कृषि कार्यों में तनाव हो सकता है।

सुझाव:- आज आप हनुमान जी की आराधना करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-माणिक्य
शुभ रंग – बैगनी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या:- आज आप अपने प्रियजनों से मुलाकात कर सकते हैं।आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से लाभ मिलेगा। अतिथियों का आगमन होगा।व्यापार सामान्य रहेगा।

सुझाव:-आज आप काला तिल यथाशक्ति दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पन्ना
शुभ रंग – पीला।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला:- आज आप तनावग्रस्त हो सकते हैं ।अतीत की बातों में अपना समय न व्यर्थ करें।सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।व्यापार में संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है।पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
शुभ रंग – नारंगी।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक:- आज आपका किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।अतिशय क्रोध से बचें।आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।व्यापार में सामान्य लाभ की संभावना है।यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी का दर्शन करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-मूँगा
शुभ रंग – भूरा।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु:- आज आप नई योजना बनाने में सफल हो सकते हैं।भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।व्यापर आज प्रभावित रहेगा।यात्रा से सामान्य लाभ रहेगा।गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सुझाव:- आज आप काला छाता दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – चॉकलेटी।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर:- आज आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।यश,कीर्ति में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में प्रगति मिलेगी। नवीन कार्यों में सफलता की संभावना बन रही है।

सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- धानी।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुम्भ:- आज आप किसी समारोह के दौरान नए लोगो से मुलाकात करेंगे।आपके कार्यों के प्रशंशा होगी।लोग आपसे प्रभावित होंगे।व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सुझाव:- आज आप काला वस्त्र दान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-नीलम
शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन:- आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।कार्यक्षेत्र में प्रगति।वाणी के सदुपयोग से लाभ की संभावना है। यात्रा से धन लाभ।

सुझाव:- आज आप पवित्र नदी के जल से स्नान करें लाभ होगा।
राशिरत्न:-पुखराज
शुभ रंग – बादामी।

।।आज के दिन का विशेष महत्व 1आज मार्गशीर्ष माह शुक्लपक्ष चतुर्दर्शी तिथिहै।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
सुमिरि गजाननु कीन्ह पयाना।
मंगल मूल सगुन भय नाना।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी विवाह प्रसङ्ग में वर्णन करते है कि चारों पुत्रों व पुत्रवधुओं के साथ श्री जनकपुर से श्रीअयोध्या कि ओर प्रस्थान करने से पूर्व विघ्नविनायक श्री गणेश का सुमिरन किया सारे मंगलमय सगुन प्रगट हो कर अपनी अपनी शुभ कक्षा में प्रवेश हुवेऔर शुभ मुहूर्त में बारात प्रस्थान किया।

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
।।संगीतमय श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता व ज्योतिर्विद।।
संपर्कसूत्र-9044741252

Back to top button