विधानसभा परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

सपा सदस्यों ने विधानसभा परिसर में बाहर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने प्रदेश की बिगड़ रही कानून-व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़े अपराध और महंगाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

सपा सदस्य हाथ में सरकार विरोधी नारे लिखे बैनर व तख्तियां लिए हुए थे। सुबह साढ़े नौ बजे समाजवादी पार्टी के सदस्यगण विधानसभा परिसर में एकजुट हो गए। सपा सदस्य परिसर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  

Back to top button