लोकल ट्रेन में दोस्त से मिलने गए थे सलमान, चढ़ते ही हो गयी इतनी बड़ी अनहोनी

सलमान खान… अपने सलमान भाई क्या कभी मुंबई की लोकल ट्रेन में सो सकते हैं। नहीं ना… लेकिन भाई सोए हैं। दिन तो आज बदले हैं पर पता है… एक जमाना था जब सलमान खान भी लोकल ट्रेन में सफर किया करते थे। एक रात तो लोकल ट्रेन में ही सो भी गया था अपना भाई।लोकल ट्रेन में दोस्त से मिलने गए थे सलमान, चढ़ते ही हो गयी इतनी बड़ी अनहोनी

सलमान ने हाल ही में यह बात बताई। उन्होंने बताया कि वो अपने कॉलेज चर्चगेट से लोकल ट्रेन पकड़कर ही जाते थे। सलमान ने बताया कि एक दिन साउथ मुंबई से वह अपने दोस्त से मिलने गए थे। घर आते वक्त उनकी लास्ट लोकल मिस हो गई। उन्होंने स्टेशन पर बैठकर पहली लोकल का इंतजार किया। ताकि घर चले जाएं। काफी थकान हो गई थी। फिर पहली लोकल आई तो वो विरार वाली ट्रेन में चढ़ गए। इसी बीच सलमान को नींद आ गई। भाई सो गए।

जब सलमान की नींद खुली तो पता चला वो विरार पहुंच गए थे। फिर सलमान वापस उसी ट्रेन में बैठ गए। दोबारा नींद आ गई। चर्चगेट ट्रेन पहुंची। सलमान घर नहीं गए। वहां से सीधे कॉलेज चले गए, फिर लैक्चर अटेंड किया। उसके बाद घर जाना हुआ। वाह भाई ने कितना स्ट्रगल किया है।

Back to top button