52 की उम्र में भी यंग स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं सलमान खान, सबूत है ये वीडियो

बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ जो भी करते हैं वह हमेशा हटके ही होता है। इस बार भी सलमान खान ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। सलमान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह रेस लगाते नजर आ रहे हैं लेकिन यह रेस किसी इंसान के साथ नहीं बल्कि जानवर के साथ है।52 की उम्र में भी यंग स्टार्स को टक्कर दे रहे हैं सलमान खान, सबूत है ये वीडियो

सलमान खान फिटनेस फ्रीक है यह बात तो सब जानते हैं। हाल ही में सलमान खान का इंस्टाग्राम पर रेस लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में सलमान घोड़े के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के भाईजान की चुस्ती और फुर्ती देखकर आप भी यह कहेंगे कि सलमान से ज्यादा फिट बॉलीवुड में शायद ही कोई हो।

वैसे तो सलमान खान कई बार फिल्मों में घुड़सवारी करते हुए दिखाई दिए लेकिन असल जिंदगी में उनका यह जज्बा अपने आप में ही काबिले तारीफ है। आखिरी बार सलमान ‘टाइगर जिंदा है’ फिल्म में घुड़सवारी करते हुए दिखे थे। सलमान खान का घोड़े के साथ रेस लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

‘रेस 3’ को क्रिटिक्स और फैन दोनों ने ही जमकर लताड़ा है। ‘रेस 3’ को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।

Back to top button