रूस की महिला ने अपनी उम्र को लेकर किया हैरान कर देने वाला दावा

रूस की एक महिला ने खुद की उम्र को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है जिसके बाद रूस की सरकार ने भी इस महिला की बात से सहमत होते हुए इसकी जानकारी पब्लिक की है, जिसके बाद पूरी दुनिया भर में यह महिला चर्चा का विषय बनी हुई है, इतना ही नहीं इस महिला ने रूस के लम्बे इतिहास के बारे में काफी विस्तृत से बताया है जिसके बाद इस महिला की बातों को ख़ारिज नहीं किया जा सकता. 

रूस की कोकू इस्तामबुलोवा नाम की इस महिला ने दावा किया है कि उनकी उम्र 128 साल ही और जल्द वो अपना 129 जन्मदिन मनाने जा रही है. महिला के पासपोर्ट में उनकी जन्म तारीख भी 1 जून 1889 लिखी हुई है, जिसके अनुसार  द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 55 साल और सोवियत संघ के पतन के दौरान 102 साल रही होगी. 

महिला ने द्वितीय विश्व युद्ध के बारे में बात करते हुए बताया कि वो बहुत ही भयानक समय था, जब नाजियों के टैंक उनके घरों के सामने से निकलते थे. महिला ने अपनी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए बताया कि वो अपनी ज़िंदगी में कभी भी खुश नहीं रही लेकिन फिर भी न जाने कैसे वो इतने लम्बे समय तक जीवित रह सकी. रिकॉर्ड के अनुसार अभी दुनिया की सबसे ज्यादा उम्र वाली महिला के नाम दर्ज रिकॉर्ड फ्रांस की जीन कालमेन्ट के नाम है. उनकी मौत 122 साल की उम्र में हुई.  इसके अलावा पुरषों में सबसे उम्रदराज व्यक्ति अभी तक जापान के जिरोमोन किमूरा थे, उनकी 116 साल 54 दिन की उम्र में मौत हो गई. 

Back to top button