अभी-अभी: काकोरी में बड़े धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुआ घर, कई लोगों की गई जान

राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए भीषण ब्लास्ट में दो लोगों की मौत हो गई। धमाके में मरने वाले पति और पत्नी बताए जा रहे हैं। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया और दंपत्ति के परखच्चे उड़ गए। दोनों के शव के टुकड़े कई मीटर तक फैल गए।अभी-अभी: काकोरी में बड़े धमाके के साथ मलबे में तब्दील हुआ घर, कई लोगों की गई जानधमाके के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में धमाके की आशंका है। पूरी स्थिति जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

धमाके की आवाज कई किमी तक सुनाई पड़ी, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपत्ति के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक काकोरी थाना क्षेत्र के जेहटा रोड स्थित एमसी सक्सेना कॉलेज के पास संजय लोधी का माकान है। संजय लोधी ने किराये पर यह मकान फरीदपुर निवासी नसीर को दे रखा था। घर में नसीर और उसकी पत्नी ही रहते थे।

धमाका आज सुबह करीब 11 बजे के करीब हुआ। धमाके के बाद पूरा मकान मलबे में बदल गया। दोनों पति-पत्नी के शव टुकड़ों में बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Back to top button