कल से पूरी तरह से लग जायेगा थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप-प्लेट व ग्लास पर प्रतिबंध

लखनऊ। प्रदेश में 15 अगस्त से थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप, प्लेट, ग्लास व चम्मच पर प्रतिबंध लग जाएगा। पॉलीथिन व प्लास्टिक पर प्रतिबंध का यह दूसरा चरण है। अब सरकार छापेमारी व निगरानी पर अपना फोकस बढ़ाने जा रही है।कल से पूरी तरह से लग जायेगा थर्मोकोल व प्लास्टिक के कप-प्लेट व ग्लास पर प्रतिबंध

प्रदेश में 50 माइक्रोन तक के पॉलीथिन के कैरीबैग 15 जुलाई से प्रतिबंधित है। अब तक प्रदेश में 13 टन पॉलीथिन जब्त की जा चुकी है। इस दौरान 35 लाख रुपये जुर्माना भी वसूला जा चुका है। हालांकि पॉलीथिन पर प्रतिबंध के मामले में शुरुआती तेजी के बाद थोड़ी सुस्ती भी नजर आई है। इस कारण कई बाजारों में इसका प्रयोग फिर होने लगा है।

नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पॉलीथिन व प्लास्टिक के एक बार इस्तेमाल होने वाले बर्तनों पर 15 अगस्त से प्रतिबंध लगेगा। इस अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए इसलिए छापेमारी पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्मोकोल पर प्रतिबंध को और सख्ती से लागू करने के लिए कहा है। नगर निकायों के साथ ही जिला प्रशासन पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। 

Back to top button