Republic Day: ‘कांस्टीट्यूशन @70’ अभियान से छात्रों को संविधान के मूल्यों के प्रति किया जागरूक

Republic Day 2020 Special: भारत आज यानी 26 जनवरी 2020 को 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। संविधान के प्रति जागरूकता और प्रचार-प्रसार के लिए भी हाल में गंभीर प्रयास हुए हैं। वर्ष 2019 में शुरू हुआ वी द पीपल अभियान भी इसी मुहिम की कड़ी है, जो दिल्ली सरकार के सहयोग से चला।

भारतीय गणतंत्र की 70वीं वर्षगांठ पर ‘कांस्टीट्यूशन @70’ का यह प्रचार अभियान छेड़ा गया। इसमें दिल्ली के 1024 सरकारी स्कूलों के कक्षा छह से नौ और 11वीं के दस लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। यह मिशन 26 नवंबर 2019 के संविधान दिवस तक चला।

यह भी पढ़ें:  इंडियन बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्तियां, आवेदन समेत 10 खास बातें

वहीं मिशन 70 नाम का राष्ट्रीय अभियान भी अहम रहा, जो एक साल चले लंबे कार्यक्रम के बाद 26 जनवरी को पूरा होगा। देश  के 25 संगठनों की भागीदारी वाले सिटीजन अड्डा के मंच से इसका आगाज हुआ। इनका उद्देश्य युवाओं में स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। 

साथ ही युवा नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों और अधिकारों के प्रति संवेदनशीलता आए। अधिकारों और कर्तव्यों की अहमियत बताने वाली लघु फिल्मों ने भी युवाओं को जाग्रत किया। ऑऩलाइन प्रसार के साथ समूह की कार्यशाला में भी संवाद और परिचर्चा के माध्यम से युवाओं ने अपनी बात रखी।

Back to top button