पत्नी के गर्भवती होने के बाद पति की बढ़ी जिस्म की भूख, बनाये पड़ोसन से संबंध, फिर हुआ ऐसा

अंबाला शहर। पत्नी गर्भवती हुई तो व्यक्ति के पड़ोस में रहने वाली महिला से संबंध बन गए। इसके बाद दोनों अक्सर साथ-साथ रहने लगे। दो साल तक व्यक्ति ने कई बार उससे शादी का वादा करते हुए संबंध बनाए। इस बीच, महिला ने उसे शादी का याद दिलाया तो वह मुकर गया। महिला ने अब मामले की शिकायत पुलिस में दी है।पत्नी के गर्भवती होने के बाद पति की बढ़ी जिस्म की भूख, बनाये पड़ोसन से संबंध, फिर हुआ ऐसा

महिला के मुताबिक गौरव ने दो साल पहले उससे संबंध बनाने शुरू किए थे। वह व गौरव एक ही घर में किराये पर रहते थे। उस दौरान गौरव की पत्नी गर्भवती थी। इसी दौरान गौरव ने उससे संबंध बनाना शुरू किया था। इसके बाद वह दो साल तक उससे शादी का वादा कर कई बार संबंध बनाता रहा। गौरव मोबाइल पार्टस का काम करता है।

महिला के मुताबिक वह भी संबंध बनाने के लिए इसलिए सहमत हो गई थी कि गौरव ने उससे शादी का वादा किया था। इस बीच, बेटा होने के बाद गौरव अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ चला गया। वहां भी पीड़िता का आना-जाना रहा।

18 जून को चंडीगढ़ में संबंध बनाने के बाद जब महिला ने गौरव को शादी के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। साथ ही यह भी धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो अच्छा नहीं होगा। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button